-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
अभिनेत्री रेणुका ने कहा पैसे कमाकर देने वाले प्रोग्राम ही टीवी पर चलने लगे
मशहूर अभिनेत्री और टीवी कलाकार रेणुका सहाणे (रेणुका राणा) का कहना है कि जब दूरदर्शन अकेला था तब साहित्य, इतिहास और संस्कृति से रूबरू कराने वाले प्रोग्राम दिखाए जाते थे लेकिन अब टीवी पर केवल ऐसे प्रोग्राम दिखाए जाते हैं जिनसे पैसा मिल सके। दूरदर्शन के समय प्रोग्रामों की टीआरपी 36 प्रतिशत तक होती है और उसकी लोकप्रियता समझी जाती थी लेकिन आजकल 6 फीसदी टीआरपी पर ही टीवी प्रोग्रामों को काफी अच्छा माना जाने लगा है।
अभिनेता आशुतोष राणा की पत्नी रेणुका सहाणे लंबे समय से टीवी और फिल्मों से दूर हैं। भोपाल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने वाली रेणुका राणा ने यहां चर्चा में कहा कि उन्होंने अपने बच्चों और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण यह दूरी बनाई है लेकिन इस साल के अंत या अगले साल के आरंभ में उनकी बड़े पर्दे पर एक फिल्म आ रही है। थ्री स्टोरी नाम की फिल्म में एक स्टोरी की मुख्य किरदार में रेणुका दिखाई देंगी।
गौरतलब है कि रेणुका का दूरदर्शन पर आने वाला टीवी ‘सुरभि” अपने समय का काफी चर्चित प्रोग्राम था। उसकी लोकप्रियता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि उसमें लोगों के पोस्टकार्ड से पहुंचने वाले टिप्पणियों की संख्या इतनी होती थी कि एक व्यक्ति की ऊंचाई के बराबर पत्रों का ढेर लग जाता था। रेणुका को इस प्रोग्राम के अलाव ा सलमान खान और माधुरी दीक्षित के साथ बनी उनकी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन” से भी लोकप्रियता मिली। बाद में आशुतोष राणा से शादी होने के बाद वे परिवार को संभालने में व्यस्त हो गईं और अब एकबार फिर बड़े पर्दे आने जा रही हैं।




Leave a Reply