-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अभा कांग्रेस सचिव सुधांशु त्रिपाठी 21 से 25 तक श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर और शिवपुरी प्रवास पर
प्रदेश कांगे्रस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह बताया है कि अभा कांग्रेस के सचिव सह-प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी 21 से 25 दिसंबर तक श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर और शिवपुरी जिले में संगठनात्मक बैठकें लेंगे।
त्रिपाठी अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रमानुसार 21 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे श्योपुर पहुंचेंगे और वहां पर जिला कांगे्रस के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे। वे रात्रि में झांसी पहुंचकर वहां रात्रि विश्राम करेंगे तथा दूसरे दिन मुरैना जाएंगे।
त्रिपाठी 22 दिसंबर को दोहपर 12 बजे मुरैना शहर और दोपहर 2 बजे मुरैना ग्रामीण कांगे्रस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे और रात्रि में झांसी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे, 23 दिसम्बर को उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
श्री त्रिपाठी 24 दिसंबर को दोहपर 12 बजे ग्वालियर शहर और दोपहर 2 बजे ग्वालियर ग्रामीण के जिला कांगे्रस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे। वे 25 दिसंबर को दोपहर 12 बजे झांसी से शिवपुरी पहुंचेंगे और वहां पर जिला कांगे्रस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे। श्री त्रिपाठी उसी दिन अपरान्ह 5 बजे शिवपुरी से झांसी के लिए रवाना हो जायेंगे। श्री त्रिपाठी सभी जिलों में कार द्वारा यात्रा करेंगे।




Leave a Reply