-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अब तक 70 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाये गये
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रदेशों में फँसे श्रमिकों को वापस लाने की कार्यवाही सतत जारी है। अभी तक करीब 70 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाये जा चुके हैं।
अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम आईसीपी केशरी ने जानकारी दी है कि मुख्य रूप से आज गुजरात से 2 हजार लोग लाये गये हैं। वापस लाये गये श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनके गृह स्थानों में भेजा जा रहा है। केशरी ने बताया है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में फँसे मध्यप्रदेश के ही करीब 45 हजार श्रमिकों को पिछले 10 दिनों में उनके गृह स्थान पहुँचाया गया है।
आज महाराष्ट्र से रवाना हुई एक ट्रेन
महाराष्ट्र से श्रमिकों को लेकर 5 मई को एक ट्रेन रवाना हुई है। महाराष्ट्र से ही 6 मई को 3 ट्रेन और केरल से एक ट्रेन रवाना होगी। महाराष्ट्र से कुल 22 ट्रेन मध्यप्रदेश आयेंगी। तेलंगाना से 2 ट्रेन आयेंगी। हरियाणा से 2 ट्रेन और दिल्ली से एक ट्रेन 7 मई को रवाना होगी। शेष ट्रेनों को भी शीघ्र चलवाने के प्रयास किये जा रहे हैं।




Leave a Reply