-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
अब तक 6 लाख विद्यार्थियों का हुआ प्रवेश
प्रदेश के 1301 सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में इस शिक्षण सत्र में अब तक 6 लाख
विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसमें 75 प्रतिशत एडमिशन सरकारी कॉलेजों में हुए हैं। पिछले
शैक्षणिक सत्र में 5.64 लाख छात्र छात्राओं ने एडमिशन लिया था।इस वर्ष यूजी एवं पीजी में 7.78
लाख विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। अभी तक 7.10 लाख विद्यार्थियों का सत्यापन हुआ है।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में जी ई आर बढ़ाने के लिए निरंतर
प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रसन्नता का विषय है कि इस वर्ष रिकॉर्ड 6 लाख विद्यार्थियो का
एडमिशन हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी लगभग 1 लाख विद्यार्थी वेटिंग लिस्ट में है। विभाग ने
फीस जमा करने की तिथि को 10 अक्टूबर से बढ़ाकर 14 अक्टूबर कर दिया है।
मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि हर विद्यार्थी को अपनी पसंद के
विषय अनुसार प्रवेश मिले, सभी को एडमिशन दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय
शिक्षा नीति में विद्यार्थी अपने रुझान के अनुरूप विषयों का चुनाव कर सकेंगे।




Leave a Reply