-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अब कांग्रेसी भी मानने लगे हिंदू विरोधी हैं दिग्विजय सिंह: तिवारी
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मानसिकता हिंदू विरोधी है। हिंदू मान्यताओं, संस्थाओं तथा संगठनों का विरोध और उन पर हमले दिग्विजय सिंह का स्वभाव बन गया है। भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से यह बात कहती रही है। लेकिन अब कांग्रेस के नेताओं को भी दिग्विजयसिंह का असली चेहरा दिखाई देने लगा है और वे भी यह मानने लगे हैं कि दिग्विजय सिंह हिंदू विरोधी हैं।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री शरतेन्दु तिवारी ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वबंधु राय द्वारा दिग्विजय सिंह के बारे में पार्टी हाईकमान को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
तिवारी ने कहा कि देश के बहुसंख्यक हिंदू समुदाय का विरोध और अल्पसंख्यक समुदाय का तुष्टिकरण दिग्विजय सिंह की जहरीली राजनीति के आधार रहे हैं। देश पर हमले करने वाले आतंकियों को सम्मान देना, देश के लिए जान न्यौछावर कर देने वाले शहीदों का अपमान करना दिग्विजय सिंह की इसी सोच को दर्शाते हैं। बाते चाहे भगवा आतंकवाद शब्द गढ़ने की हो, बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठाने की हो या फिर कश्मीर में धारा 370 की वापसी की हो, दिग्विजय सिंह का नजरिया हमेशा हिंदू विरोधी और राष्ट्रविरोधी रहा है। भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से यह बात कहती रही है, लेकिन सत्ता के मोह में अंधा कांग्रेस हाईकमान दिग्विजय सिंह पर कार्रवाई की बजाय उनकी हौंसला अफजाई करता रहा। अब जब पानी सिर से ऊपर जाने लगा है और कांग्रेस की नाव डोलती नजर आ रही है, तब कांग्रेस के लोगों को भी दिग्विजय सिंह का असली चेहरा नजर आने लगा है। उन्हें लगने लगा है कि दिग्विजय सिंह के हिंदू विरोधी बयान और करतूतें कांग्रेस को हाशिए पर ले जा रहे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपने बयानों से कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से इतनी दूर ले जा चुके हैं कि अगर उन पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो देश की जनता ही कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील ठोंक देगी।




Leave a Reply