-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अबू सलेम, आसाराम के बाद अब IAS नियाज खान ने लिखी ‘ब्राह्मण द ग्रेट’, बनारस में दस दिन बाद विमोचन
अबू सलेम, आसाराम पर किताब लिखने के बाद अब मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नियाज खान ने ब्राह्मण द ग्रेट किताब लिखी है जिसके प्रकाशन के पहले ही जमकर चर्चा है। नियाज खान प्रशासनिक कामकाज में जिस तरह तेजतर्रार हैं उसी तरह लेखन विधा में भी वे माहिर हैं और वे अब तक सात पुस्तकें लिख चुके हैं। ब्राह्मण द ग्रेट का कवर पेज जारी करने के बाद नियाज खान कहते हैं कि दस दिन में इसके अंग्रेजी संस्करण को बनारस में हिंदू धर्म के किसी धर्मगुरू से ही विमोचन कराएंगे।
छत्तीसगढ़ के रहने वाले परिवार के नियाज खान जब 2001 में प्रशासनिक सेवा में आए थे तो शुरू से ही उनके कार्यशैली में गलत काम करने वालों के खिलाफ उनकी कलम रुकती नहीं थी। पचमढ़ी में अरुदंती राय के पति का चर्चित मामला हो तो या फिर गुना का ओडीएफ घोटाला या मंडीदीप की नकली सामान बनाने वाली फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई, हर मामले में उन्होंने सही का साथ दिया। हालांकि इसका उन्हें 21 साल की नौकरी में 19 तबादले और आईएएस अवार्ड होने के बाद भी आज तक किसी जिले की कमान नहीं मिलने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा है।
ब्राह्मण द ग्रेट काल्पनिक पात्रों पर आधारित रियालिस्टिक कहानी
नियाज खान ने करीब डेढ़ साल में ब्राह्मण द ग्रेट का लेखन पूरा किया है। वे बताते हैं कि पूरी किताब काल्पनिक पात्रों पर आधारित है लेकिन इसमें कहानी व घटनाक्रम वास्तविकता के नजदीक हैं। वे कहते हैं कि ब्राह्मण हमेशा से श्रेष्ठ रहे हैं और यही वजह है कि हर समय वे नीति निर्धारक के रूप में ही रहे हैं। तीन हजार साल पहले भी वे पथ प्रदर्शक की तरह काम करते थे और आज भी ऊंचे-ऊंचे पदों पर उनकी मौजूदगी है।
अबू सलेम-आसाराम पर भी पुस्तकें लिख चुके नियाज
नियाज खान इसके पहले अंडरवर्ल्ड सरगना अबू सलेम और अपने अनुयायियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल में सजा काट रहे आसाराम पर भी पुस्तकें लिख चुके हैं। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता पर टिप्पणी की थी कि वे फिल्म से जो पैसा कमाई के रूप में अर्जित करें उसे कश्मीरी पंडितों को दे दें। उनकी इस टिप्पणी पर काफी विवाद हुआ था और निर्माता विवेक अग्निहोत्री का सोशल मीडिया पर उनका तंजभरा संवाद भी चला था।




Leave a Reply