-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अफ़ग़ानिस्तान की संसद पर हमला करने वाले सभी छह तालिबानी बंदूकधारी मारे गए।
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में संसद की इमारत पर आज हुए हमले में शामिल सभी छह बंदूकधारी मारे गये हैं। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इससे पहले संसद परिसर के बाहर भीषण विस्फ़ोट हुए जिनके बाद हमलावर इमारत में घुस गए और गोलीबारी शुरू कर दी। संसद के बाहर एक ज़ोरदार धमाका हुआ जिसके बाद फ़ायरिंग शुरू हो गई। हमले के बाद कम से कम 19 लोगों को स्थानीय अस्पताल की ओर ले जाया गया है। बीबीसी के अनुसार एक महिला सांसद हमले में घायल हुई हैं। पुलिस का कहना है कि हमले में कम से कम तीन पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए हैं। अफ़ग़ानिस्तान के एक टीवी चैनल पर सीधे प्रसारण में धमाके के तुरंत बाद, सांसदों को इमारत से बाहर निकलते हुए दिखाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों का एक समूह संसद के निचले सदन की ओर गया, जिसके बाद भीषण धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं। ये हमला उस वक्त हुआ जब अफ़ग़ानिस्तान के मनोनीत रक्षा मंत्री मसूम स्तानेकज़ई का परिचय सासंदों से कराया जा रहा था। उनके नाम पर संसद की मुहर लगनी है। तालिबान ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है। अफगानिस्तान के गृहमंत्री एस सिद्दकी ने बताया है कि हमले में कई समूहों का हाथ है। वे सभी एक ही समूह के हैं और एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। चाहे वो तालिबान हो या हक्कानी या कोई और। जिन्होंने ये हमला किया या हमले की जिम्मेदारी ली सभी हमारे लिए एक ही हैं।




Leave a Reply