-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
अफगानिस्तान में अमेरिका की जीत या हार पर बहस बेकार ? – डॉ विश्वास चौहान
अंतरराष्ट्रीय विचारक ,लेखक ,कूटनीति के जानकार अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना हटाने और तालिबानी शासन पुनः कायम होने पर अमेरिका की भूमिका का अपने अपने नजरिये से विश्लेषण कर रहे हैं ।लेकिन अंतरराष्ट्रीय विधि के प्रोफेसर की हैसियत से मैं आपको बताना चाहता हूं कि अफगानिस्तान में जो कुछ भी घट रहा है ,वह विधिवत अंतरराष्ट्रीय कानूनों के आधार पर हुए समझौते के अनुसार ही किया जाना है ,समझौते का उल्लंघन अलग विषय है.
विदित हो कि संयुक्त राज्य अमेरिका और तालिबान ने तीन महीने पहले कतर में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए और अफ़ग़ानिस्तान में 19 साल तक चले युद्ध को समाप्त करते हुए अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद अलग-अलग राजनीतिक ताकतों के बीच बातचीत का रास्ता खोला। अमेरिकी विशेष दूत ज़ाल्मय खलीलज़ाद के साथ दो साल तक चली सुलह और समझौते संबंधी बातचीत के बाद, सभी पक्षों ने एक रुख अपनाते हुए, अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिका की वापसी का मसौदा तैयार किया, विदित हो कि अमरीका के साथ अफगानिस्तान की अपदस्थ गनी सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे ।
अफगानिस्तान के इतिहास का विश्लेषण कर कुछ विद्वान यह कह सकते है कि सोवियत यूनियन को भगाने के लिए अमेरिका ने ही तालिबान का सृजन किया था । ..लेकिन इस विषय पर मेरा प्रश्न यह है कि “क्या वहां के निवासी इतने “भोले” थे कि उन्होंने तालिबान के सृजन को स्वीकार कर लिया?” अगर कोई किसी को कुंआ में कूदने के लिए उकसाए, और अगर वो कूद जाए तो दोष किसका होगा?
वास्तव के अंदर अमेरिका, 9/11 के सन्दर्भ में अफगानिस्तान में छुपे आतंकियों को निकालने ही गया था। जब वे आतंकी दड़बों में मार दिए गए, तो अमेरिका की उपस्थिति अफगानिस्तान में केवल सैन्य शक्ति प्रदर्शन तक सीमित रह गयी थी ।
विगत दिनों जब मैं ओबामा की एक किताब पढ़ रहा था , उसमे इस विषय पर भी तथ्य दिए गए हैं ,जिनके अनुसार राष्ट्रपति ओबामा के प्रशासन के समय जब बाइडेन उपराष्ट्रपति थे, तभी वे ओबामा को अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को बाहर निकालने के लिए कह रहे थे। ओबामा अपनी इस पुस्तक ‘ए प्रोमिज़्ड लैंड’ (A Promised Land) में लिखते है कि वर्ष 2009 में अफगानिस्तान पे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की व्हाइट हाउस में प्रथम मीटिंग के बाद जब ओबामा कांफ्रेंस रूम से अपने ऑफिस जाने के लिए सीढ़िया चढ़ रहे थे, तब बाइडेन तेजी से उनके पास आए और उनकी एक बांह पकड़कर कहा: “मेरी बात सुनिए, बॉस; आर्मी जनरल आप को फंसा रहे है (कि अफगानिस्तान में अधिक सेना भेजी जाए तथा सेना समस्या को सुलझा लेगी); आप उन्हें ऐसा मत करने दीजिए।”
जहां तक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प की बात है तो वे भी अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को वापस बुलाना चाहते थे। बाइडन को सेना वापसी की शुरुआती भूमिका उन्ही के कार्यकाल की तैयार मिली है। यह कार्य अंत में बाइडेन ने पूरा किया ।
क्योंकि यह एक निर्विवाद सत्य है कि आज के युग में किसी भी राष्ट्र को बाहरी सैन्य शक्ति के द्वारा नहीं बनाया जा सकता। स्वयम राष्ट्र के लोग ही अपने राष्ट्र का पुनर्निर्माण या व्यवस्था परिवर्तन करते हैं ।आज का अफगानिस्तान, सीरिया, यमन, इराक, लीबिया की घटनाएं यही सिद्ध करती है।
अगर कोई यह कहता है कि अमेरिका अफगानिस्तान से हारकर भाग गया ,जैसे कि अमेरिका वियतनाम से भागा था या बिल्कुल वैसे ही जैसे मुजाहिदीनो ने महाशक्ति रूस को भगा दिया था, तो वे अंधेरे के स्वर्गलोक में जी रहे हैं । उन लोगों से मेरा प्रश्न है कि क्या अमेरिका अफगानिस्तान पर कब्जा करने आया था ? क्या अमेरिका ने तालिबान का खात्मा करने की कसम उठाई थी ? वास्तव में अमेरिका ने इस विषय पर कोई वादा या बयान कभी नही दिया है ।
अमेरिका अग्गानिस्तान में आया था ,ओसामा बिन लादेन की खोज में जो कि पहले तो वहां की टोरा बोरा गुफाओं मे छुपा रहा , अमेरिकी सेना ने उसे खोजने के लिए तथ्या ओसामा के सहयोगी तालिबानों को मार कर (एक आंख वाले मौलाना उमर सहित) पूरे तालिबानी इलाको को नष्ट किया ,जबकि वो जानता था कि ओसामा पाकिस्तान में छुपा है।
फिर एक दिन उसकी सील टीम -6 पाकिस्तान में आई ,और आपरेशन जेरेनिमो के जरिये ओसामा बिन लादेन को उसने ठिकाने लगाया ।कोई नही जानता कि उसे मार दिया , कूट दिया , समुद्र मे फैंका , या फिर किसी अमेरिकी जेल मे CIA और FBI के लोग उस पर थर्ड डिग्री आजमा रहे हैं इसलिए अगर किसी को लगता है अमेरिका ने तालिबान से मुक्ति दिलाने के लिए अफगानिस्तान मे अवतार लिया था , तो उनको ये गलत जानकारी है ।
अमेरिका को लादेन के बहाने पहले पूरे अफगानिस्तान में आतंकी ठिकाने नष्ट करने थे । जिसके लिए उनकी बडी कंपनियो ने पैसा उपलब्ध कराया था । फिर उसी टूटे फूटे मिट्टी का ढेर बन चुके अफगानिस्तान मे एक कठपुतली सरकार बैठाकर , सडक, पुल , बाँध, सेना , पुलिस , से लेकर हर ठेका अमेरिकी कंपनियो को देकर, उनको लागत पर बीस गुणा मुनाफा दिलवाना था
अमेरिका का मकसद पूरा हुआ । उसने लादेन को निपटा लिया , अल कायदा का वजूद खत्म कर दिया । अंत मे शिया ईरान को साधने के लिए , उसे पडोस मे सुन्नी तालिबान की जरूरत थी । तो शांति प्रक्रिया के बहाने तालिबान को अमेरिका ने ही इसफिर से खडा किया, उनसे बातचीत करी । और समझौते मे उनके लिए सत्ता पर काबिज होने की राह साफ करके पल्ला झाडकर , अपना मकसद पूरा करके निकल लिया । इसलिए “अफगानिस्तान में अमेरिका की हार हुई” कहने वाले जियो -पाॅलिटिक्स के विद्वानों से मेरा कहना है कि आपको सीआईए की ठीक से समझ नही है ।वे कोई भी कार्य अध्ययन और शौध के बाद पूरी तैयारी से करते हैं ।
अमेरिका ने आपरेशन एंडोयोरिंग फ्रीडम मे सीधे तौर पर अपनी फौजे नही उतारी थी ,बल्कि उसने “नाॅर्दन अलायंस ” को पैसा और हथियार दिये थे । तालिबान को हटाकर अपनी कठपुतली सरकार बैठाने के लिए , उसने ताजिक जनरल अब्दुल रशीद दोस्तम , और अहमद शाह मसूद के कंधो पर रखकर बंदूक चलायी थी । कंधार मे मुल्ला उमर का सफाया किया ।
उसने इन दोनो का वैसा ही इस्तेमाल किया ,जैसे रूस के खिलाफ “गुलुबुद्दीन हिकमतयार” का किया था । 2002 मे पंजशीर का शेर बनाकर अहमद शाह मसूद का खात्मा खुद CIA ने ही कराया था । बाद मे काला झांगी घटना के बाद , ताजिक रशीद दोस्तम को ठंडा कर लिया। उसके बाद जनरल “राजिक” को निपटवाया । वस्तु स्तिथि यह है कि तालिबान अमेरिका के बगराम एयरबेस छोडने के बाद अफगानिस्तान पर हावी नही हो रहे है । वस्तुत इनकी सत्ता का रास्ता खुद अमेरिका तालिबानों से लिखित समझौते में बनाकर गया है ।
मैं आज के एक समाचार पत्र (दैनिक भास्कर) में अफगानिस्तान पर लेख लिखने वाले कुछ विद्वानों को यह जानकारी देना चाहता हूं कि अमेरिका का Operation enduring freedom आधिकारिक तौर पर दिसम्बर 2014 मे ही समाप्त हो चुका था । अमेरिका ने मात्र 2428 जवान खोकर दो लाख से अधिक तालिबानी या अफगानी नागरिको की बलि ली है । अमेरिका अपना Objective अचीव कर चुका है । तालिबान का खात्मा उसका आब्जेक्टिव था ही नही ।
वास्तव के अंदर तालिबान केवल एक नाम है , असल चेहरे है वहाँ के “कबीलाई वार लाॅर्ड ” जिनके कबीलो की निष्ठाऐं पैसे और पावर के लिए बदलती रहती है । पश्तून , ताजिक , उजबेग ,महसूद ,वजीरी और हजारा कबीले अब तक अमेरिकी सहायता पर ही पल रहे थे । अब नये समीकरण बन रहे है तो वे ही लोग तालिबान को अपनी निष्ठा बेच रहे है । जलालुद्दीन हक्कानी के हक्कानी नेटवर्क को उसका पुत्र सिराजुद्दीन संभाल रहा है । सिराजुद्दीन हक्कानी और मुल्ला उमर का पुत्र मुल्ला याकूब तालिबान मे नंबर-२ की हैसियत रखता है । वही हैबतुल्ला अखुंडजादा “अमीर उल मोमिनीन (सुप्रीम कमांडर ) है ।
विदित हो कि अफगानिस्तान के बारे मे मशहूर है ,कि वहाँ पहाडियो , झाडियो और दाढियो के अलावा ना कुछ पहले था । और ना आगे कुछ होगा । अमेरिका पिछले दो दशको मे जितना कुछ खर्च करके गया , अमेरिकी कंपनिया पुनर्निमार्ण के नाम पर , पूरे अफगानिस्तान को निचोड कर ले जा चुकी है ।
तालिबान का सत्ता मे आना , केवल और केवल ईरान के लिए खतरे की घंटी है । भारत के भी हित सुरक्षित है । क्योकिं तालिबानी नेताओ मे से अधिकांश के परिवार भारत मे ही रहते है , और भारत सरकार की सुविधाओं पर पलते है। जिन विद्वानों को इस बात से तकलीफ हो रही है कि अमेरिका चुपचाप क्यों निकला बगराम एयरबेस से ? मेरा उनसे निवेदन है कि कूटनीति ढोल बजाकर नही की जाती । जिन्हे पता होना चाहिये था ,उन्हे बाकायदा बताकर गया है ।वो भी लिखित समझौता करके ,उसी समझौते के अनुसार अब अपने नये नवेले दोस्तो यानि तालिबान के लिए 800 फाईटिंग व्हीकल , हवाई जहाज ,हेलीकॉप्टर भी तोहफे मे छोडकर गया है । ताकि अमेरिका के दुश्मन ईरान को सीधा किया जा सके । 29 फरवरी 2020 को कतर की राजधानी दोहा मे U.S. और तालिबान के बीच हुए एग्रीमेंट के बाद , अमेरिका को तो जाना ही था और तालिबान को आना ही था । अब अगर तालिबान वापिसी कर रहा है ,तो यह अंतरराष्ट्रीय समझौते के अनुसार कर रहा है ।नरेंद्र मोदी सरकार सभी तथ्यों से परिचित है ।इसलिए भारत सरकार पर हमको भरोसा बनाये रखना चाहिए ।
अब रही बात वहां मानवाधिकारों ,हिंसा वगेरा कि तो यह कार्य अब अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और राहत (humanitarian) समुदाय को ही करने दें ,क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय संस्थाए ही अब अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों और लोकतंत्र को दोनों को बढ़ावा दे सकती है। अब अफगानिस्तान में तालिबान ही मानवाधिकारों का संरक्षण के जिम्मेदार हैं । हमे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और humanitarian समुदाय, एवं लिबरल विचारधारा को इस कार्य की निगरानी या पहल करने की शुभकामनाए दे देना चाहिए ।
— डॉ विश्वास चौहान(प्रोफेसर अंतरराष्ट्रीय विधि) सदस्य (प्रशानिक) मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ,भोपाल




Leave a Reply