-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
अन्न उत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारी*
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत शनिवार को बाढ़ प्रभावित जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश की राशन दुकानों पर अन्न उत्सव के कार्यक्रम संपन्न हुए। सभी राशन दुकानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अन्न उत्सव में शामिल हुए हितग्राहियों को स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का उदबोधन सभी ने सुना। प्रदेश की 25435 उचित मूल्य की दुकानों पर कार्यक्रम में पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने अतिथि के रूप में शामिल होकर 100 हितग्राहियों को निशुल्क राशन वितरित किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा के ग्राम तेवरी में आयोजित अन्न उत्सव में शामिल हुए।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय राऊ विधानसभा के तेजाजी नगर में कैलाश पाटीदार मंडल के ग्राम केलोद करताल में आयोजित अन्न उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर राउ में इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री मधु वर्मा, श्री महेंद्र सिंह ठाकुर, श्री घनश्याम वर्मा, श्री गणपत सिंह गौड़, श्री समंदर पटेल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। भोपाल में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत टीला जमालपुरा के गुप्ता राशन की दुकान में अन्न उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री शैलेष साहू, पूर्व पार्षद श्री घनश्याम कुशवाह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद श्री सुधीर गुप्ता मंदसौर नगर के लक्कड़पीठा स्थित प्राथमिक उपभोक्ता भंडार में अन्न उत्सव में शामिल हुए।
इसी प्रकार पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या राय भिण्ड में वार्ड नं. 35 के उचित मूल्य की दुकान, श्री कांतदेव सिंह सिंगरौली मोरवा वार्ड नं. 8, श्री योगेश ताम्रकार सतना रैगांव के कोठी में पीडीएस दुकान, श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि जबलपुर के मध्य विधानसभा के स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड, श्री आलोक शर्मा भोपाल उत्तर विधानसभा के वार्ड नं. 12 नारियल खेड़ा गुरूनानक मंडल एवं गुफा मंदिर स्थित जमुनादेवी उपभोक्ता भण्डार, श्रीमती सीमा सिंह भोपाल मध्य विधानसभा के अनमोल महिला उपभोक्ता भंडार वार्ड 48 दुकान नं. 230 नवदुर्गा मंदिर, श्री जीतू जिराती इंदौर राउ विधानसभा के वार्ड नं. 11, श्री गजेन्द्र पटेल बडवानी के वार्ड नं. 10, श्री बहादुर सिंह सोंधिया उज्जैन महीदपुर के झारडा, श्री चिंतामणि मालवीय तराना विधानसभा के ग्राम नौगांवा, श्री पंकज जोशी शाजापुर के कालापीपल विधानसभा के कालापीपल मार्केटिंग, श्री हरिशंकर खटीक जतारा विधानसभा के बमोरीकला, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री श्री सरदेन्दू तिवारी भोपाल के उत्तर विधानसभा के नरियलखेड़ा वार्ड 12, मदर टेरेसा उपभोक्ता भण्डार, श्री भगवानदास सबनानी इंदौर-1 विधानसभा के सुभाष मंडल की राशन दुकान, सुश्री कविता पाटीदार इंदौर महू गांव नगर पंचायत संकुल के सामने, प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाहा ग्वालियर ग्रामीण के ग्राम उटीला, श्रीमती ललिता यादव छतरपुर के सेवा सहकारी समिति गठेवारा, श्री रजनीश अग्रवाल सागर के ब्लॉक बीना में ग्राम पंचायत मंडी बामौरा, श्रीमती लता वानखेडे भोपाल के मिसरोद, श्री प्रभुदयाल कुशवाह सागर नरियावली के वार्ड नं. 5 केंट, श्री राजेश पाण्डे गुढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत बक्छेरा, श्रीमती मनीषा सिंह शहडोल जैतपुर के ग्राम लगदा पंचायत, श्री आशीष दुबे पाटन विधानसभा के आरछा मंडल के नुनसर, श्रीमती नंदनी मरावी जबलपुर के कुंडम खितोला के भजनवा, श्री राहुल कोठारी भोपाल मध्य विधानसभा के बरखेडी में राज सहकारी उपभोक्ता भण्डार, श्रीमती संगीता सोनी भोपाल के गांधीनगर, श्री जयदीप पटेल धार कुक्षी के ग्राम फिडेडा, पड़ियाल, अमलाल, बड़वान्या, आली उचित मूल्य राशन दुकान पर, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के केसरवानी उपभोक्ता सहकारी भंडार, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री अनिल जैन कालूहेड़ा उज्जैन उत्तर विधानसभा के संत परमहंस समिति दुकान नं. 12, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा के वार्ड नं. 46 में 5 नंबर बस स्टॉप स्थित सागर उपभोक्ता भण्डार दुकान नं. 46, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार इटारसी के ग्राम ब्यावरा समिति, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया होशंगाबाद के संगम प्राथमिक उपभोक्ता भंडार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कल सिंह भाबर जोबट विधानसभा के रिंगोल मंडल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री भगत सिंह कुशवाह भोपाल नरेला विधानसभा के सुभाष नगर अशोक विश्वकर्मा राशन दुकान, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव जबलपुर के ग्वारीघाट वार्ड, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री रफत वारसी श्योपुर के पं. दीनदयाल उपभोक्ता भंडार, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी जबलपुर सिहोरा के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड नं. 6 के उपभोक्ता भण्डार पर आयोजित अन्न उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर हितग्राहियों को अन्न वितरित किया।




Leave a Reply