-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अनोखी का अनोखा जन्मदिन उत्सव, 1 लाख फुल्की फ्री में खिलायी गयी
डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार के गुप्ता चाट भण्डार के संचालक अंचल गुप्ता ने अपनी बेटी अनोखी गुप्ता का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया जिसकी प्रसंशा करने से आप भी अपने आपको रोक नही पाएंगे । अंचल गुप्ता जो कोलार में गुप्ता चाट भंडार के नाम से सर्वधर्म शादी हॉल के पास ठेला लगाते है उन्होंने अपनी बेटी अनोखी गुप्ता का जन्मदिन नागरिको को 1 लाख फुल्की खिलाकर मनाया ।
इस अवसर पर पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर विधायक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से नारी सम्मान उनके स्वाभिमान के संबंध में जो देशवासियों से अपील की है साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस प्रकार प्रदेश की प्रत्येक बेटी को लाडली लक्ष्मी बनाना सुनिश्चित किया है अंचल गुप्ता जैसे पिता हो तो यह महिला सशक्तिकरण का अभियान को सफल बनाने से कोई नही रोक सकता ।
श्री शर्मा ने बताया कि अंचल ने अपने बेटे के जन्मदिन पर 50 हज़ार फुल्की खिलाकर मनाया और बेटी का जन्मदिन 1 लाख फुल्की खिलाकर मनाया ।
श्री शर्मा ने फुल्की खाने के लिए लम्बी लम्बी कतारों में लगे नागरिको को फुल्की खिलायी और नागरिको से अनोखी के दीर्घायु की कामना करने की अपील नागरिको से की ।




Leave a Reply