-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी जोन अध्यक्ष
कोलार में व्याप्त भीषण जल संकट और अधिकारियों की लापरवाही से नाराज जोन अध्यक्ष मनफूल श्याम सिंह मीना शुक्रवार को अनिश्चित कालीन धरने बेठ गई। मीना के साथ सैकड़ो की तादात में रहवासी भी थे जो नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारे बाजी कर रहे थे।गौरतलब है कि श्रीमती मीना नगर निगम वार्ड क्र 83 कि पार्षद व जोन क्रमांक 18 कि अध्यक्ष है वे गेहूखेड़ा स्थित उपायुक्त कार्यालय के सामने धरने पर बैठी है। उनका कहना है कि जब तक नगर निगम का जिम्मेदार आदमी मौके पर पहुचकर समस्या का निवारण नही करेगा तब तक वह रात और दिन इसी कार्यालय के सामने धरने पर बैठी रहेंगी।
जोन अध्यक्ष बात करने के लिए नगर निगम का कोई भी जिम्मेदार अफसर मोके पर नही पहुचा था। प्रदर्शन कार्य नगर निगम की जल कार्य शाखा के सहायक यंत्री आशीष मार्तण्ड के खिलाफ़ नारे बाजी कर रहे थे। वे महापौर को कोलार बुलाने के नारे लगा रहे थे। श्रीमती मीना ने बताया कि केरवा पाइप लाइन के चलते पानी के टेंकर बंद कर दिए गए है। अब यहां स्थिति है कि ना पाइप लाइन से पानी मिल रहा है और नही टेंकरो से इस सम्बंध में जिम्मेदार अधिकारियों को बार बार अवगत करने के बाबजूद वे ध्यान नही दे रहे जिससे लोगों में आक्रोश ओर असंतोष बढ़ रहा है
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki




Leave a Reply