-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अनंतनाग में आतंकी हमले में देवास का संदीप यादव शहीद
अमरनाथ यात्रा के शुरू होने के पहले एकबार फिर आतंकियों ने हमला कर डर और भय का माहौल बनाने का प्रयास किया है। जम्मू कश्मीर के अनंत नाग मेंं सीआरपीएफ के कैम्प पर आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए, जिनमें मध्यप्रदेश का संदीप यादव भी शामिल है। उसके शव को गुरुवार की रात विमान से भोपाल लाया गया जहां मुख्यमंत्री कमलनाथ, डीजीपी विजय कुमार सिंह सहित मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने सलामी देकर उनके बलिदान को सलाम किया।
संदीप यादव देवास जिले के पास का रहने वाला है जहां उसके पिता कांतिलाल और उनका परिवार रहता है। बेटे के आतंकी हमले में शहीद होने की खबर सुनकर कांतिलाल की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अपने जिस बेटे को उन्होंने देश की सेवा के लिए घर से विदा किया था, वह अपने फर्ज को निभाते समय शहीद हुआ है। संदीप के शहीद होने की खबर से पूरा गांव स्तब्ध है।
संदीप के पार्थिव शरीर को एयर लाइंस की फ्लाइट से गुरुवार की रात राजा भोज विमानतल लाया गया। जैसे ही शहीद संदीप यादव का पार्थिव शरीर पहुँचा सभी भावुक हो गए। नम आँखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए और उनकी वीरता को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद संदीप यादव ने जिस अदम्य साहस के साथ आतंकियों का मुकाबला किया उससे न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे प्रदेश को अपने वीर सपूत पर गर्व है।
विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति सहित पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील, लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, वन मंत्री उमंग सिंघार, कृषि मंत्री सचिन यादव ने भी शहीद संदीप यादव के पार्थिव शरीर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।




Leave a Reply