-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
अटल जी के जन्मदिवस पर जिला कार्यालय भवन का लोकार्पण
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर 25 दिसम्बर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा भोपाल जिला कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने बताया कि जिला कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण 25 दिसम्बर को दोपहर 3.00 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत एवं सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय भवन स्व. अटलजी को समर्पित होगा और लोकार्पण के अवसर पर जिला कार्यालय में स्व. अटलजी पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा करेंगे। उन्होंने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद सुश्री प्रज्ञासिंह ठाकुर समेत भोपाल जिले के समस्त विधायक एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।




Leave a Reply