-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अजीत जोगी की पत्नी रेणु कांग्रेस में ही रहेंगी
छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बेहद सनसनीखेज घटनाक्रम हुआ जिसमें जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत जोगी की पत्नी रेणु के पति की पार्टी में नहीं जाने का फैसला किया है। यह फैसला अजीत जोगी ने खुद बयां किया है। हालांकि अभी तक रेणु ने इस संंबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं की। वहीं, जोगी ने यह साफ कर दिया है कि अगर रेणु को कांग्रेस ने टिकट दिया तो वे अपनी जनता कांग्रेस पार्टी का उनके सामने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं उतरेंगे। आखिरकार राजनीति की डगर पर अजीत जोगी-रेणु का 43 साल का पारिवारिक साथ कमजोर पड़ गया। तमाम दावों और अटकलों के बीच कोंटा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी कांग्रेस से ही चुनाव लड़ेंगी। रेणु जोगी फिलहाल कोटा से कांग्रेस की विधायक हैं।
हालांकि अजीत जोगी के रेणु जोगी को लेकर आए बयान के बाद भी जोगी के कांग्रेस और जनता कांग्रेस में रहने को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई। वहीं अजीत जोगी का कहना है कि रेणु के कांग्रेस से चुनाव लड़ने से कोई आपत्ति नहीं है। अगर कांग्रेस उन्हें टिकट देगी तो उनके खिलाफ जनता कांग्रेस चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारेगी।
उधर, कांग्रेस मान रही थी कि अंत में रेणु जोगी जनता कांग्रेस में जाएंगी, लेकिन अजीत जोगी के बयान के बाद उस पर विराम लग गया। रेणु ने कभी भी कांग्रेस या उसके नेताओं के खिलाफ कोई बयान जारी नहीं किया। न ही उन्होंने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला है। हालांकि पार्टी ने ही उन्हें किनारे लगाना शुरू कर दिया था।
Posted in: Uncategorized, देश
Tags: congress, india, khabar sabki, politics




Leave a Reply