-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अजा मोर्चा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिलाया वन बूथ-फाइव यूथ का संकल्प
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.कैलाश जाटव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवास कर जिला बैठकों में अजा बस्तियों को मजबूत करने का मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। उन्होंने बैठक में मोर्चा कार्यकर्ताओं को वन बूथ-फाइव यूथ का संकल्प दिलाया। डॉ. जाटव ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश के सभी बूथों पर मोर्चा के पांच पांच कार्यकर्ता तैनात कर आगामी नगर निगम, नगर पालिका एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस को परास्त करने का काम करेगा।
डॉ कैलाश जाटव ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलायी है। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक ग्राम केन्द्र और नगर केन्द्र के बूथ तक पहुंचे यह जिम्मेदारी मोर्चा कार्यकर्ता की है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो स्वप्न देखा था उसे भाजपा सरकार पूरा कर रही है।
डॉ. कैलाश जाटव अपने संगठनात्मक प्रवास के दौरान प्रदेश के सभी दस संभाग एवं 56 ंसंगठनात्मक जिलों में बैठके कर चुके है।




Leave a Reply