-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अजा और अजजा के प्रति संवेदनशीलता पर वेबिनार 15 से
पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कर्मियों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने तथा विधि के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण वेबिनार का शुभारंभ महानिदेशक लोकायुक्त राजीव टंडन आज सुबह 10:30 बजे अजाक शाखा पुलिस मुख्यालय से करेंगे।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अजाक) राजेश गुप्ता ने बताया कि 15 तथा 16 जुलाई को संपन्न होने जा रहे इस प्रशिक्षण वेबिनार में प्रदेश के सभी जिलों के विवेचना अधिकारी सहभागी होंगे। पहले दिन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लोक अभियोजन श्री अन्वेष मंगलम अधिनियम से संबंधित अपराधों में अनुसंधान और अभियोजन में सफलता के मंत्र विषय पर तथा सहायक नियोजन अधिकारी अनुसूचित जाति एवं आदिम जाति कल्याण विभाग श्री सुधीर श्रीवास्तव राहत प्रकरण, जाति प्रमाण-पत्र कठिनाईयां एवं निराकरण तथा शासकीय योजनाओं के संबंध में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान कर संभावित कठिनाईयों के बारे में चर्चा करेंगे।
वेबिनार के दूसरे दिन अधिवक्ता न्यायालय श्री रजनीश बरैया न्यायालय में विचारण के दौरान परिलक्षित होने वाली अनुसंधान की कमियां (बचाव पक्ष के दृष्टिकोण में) विषय पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल श्री राजेश भदौरिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज करना तथा अनुसंधान के दौरान की जाने वाली सामान्य त्रुटियां एवं उसके निराकरण के संबंध में जानकारी देंगे।
इस वेबिनार में प्रदेश के अजाक थानों एवं अजाक कार्यालयों से निरीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के लगभग 100 अधिकारी ऑनलाईन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का संचालन सहायक पुलिस महानिरीक्षक अजाक श्री संजीव कंचन करेंगे तथा श्री एच.एल.शर्मा इस कार्यक्रम के संचालन में सहयोग प्रदान करेंगे। इस वेबिनार का समापन 16 जुलाई को अपराह्न 12:40 बजे पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी के विशेष आतिथ्य में होगा।




Leave a Reply