अजरबैजान के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय राष्ट्रपति का संदेश

राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने अजरबैजान के गणतंत्र दिवस (28 मई 2017) की पूर्व संध्या पर वहां की सरकार और वहां के लोगों को अपनी शुभकामना और बधाई दी है।

अजरबैजान के राष्ट्रपति महामहिम इलहाम अलियेव को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि ‘‘भारत सरकार और यहां के नागरिकों की तरफ से मैं आपको और अजरबैजान के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

इस बात का बेहद संतोष है कि भारत और अजरबैजान के बीच बेहद गहरा और लंबा दोस्ताना संबंध समय के साथ बेहद विस्तृत, मजबूत और गहरा हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है कि द्विपक्षिय रिश्तों को और आगे बढ़ाने के लिए हमारी कोशिशे दूसरे क्षेत्रों  भी हमारी साझेदारी को और मजबूत करेगी।

मैं इस मौके पर महामहिम के साथ ही अजरबैजान के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य, सफलता, विकास और समृद्धि की कामना करता हूं’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today