-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
अखिल भारतीय अंगुल चिन्ह डायरेक्टर्स कांफ्रेंस में सिवनी का कुरई थाना दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली में राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी) में हुई अखिल भारतीय अंगुल चिन्ह डायरेक्टर्स कॉफ्रेंस में मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई थाना को स्मार्ट यूजेस ऑफ फिंगर प्रिंट साइंस में दूसरा स्थान हासिल किया है। कांफ्रेंस में जबलपुर जोन के फिंगर प्रिंट निरीक्षक अखिलेश चौकसे ने इसका प्रिजेंटेशन दिया था।
अखिल भारतीय अंगुल चिन्ह डायरेक्टर्स कांफ्रेंस नई दिल्ली में 20 एवं 21 सितम्बर को आयोजित की गई थी। इसमें मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के थाना कुरई के ग्राम रैयाराव जंगल में 24 अप्रैल 2022 को को मिले अज्ञात मृतक के शव के प्रकरण का प्रिजेंटेशन दिया गया। इस मामले की सूचना होने पर गश्त कर रहे वन रक्षक नरेश परते की रिपोर्ट पर थाना कुरई पर मर्ग कायम किया गया। सूचना की तारीख को ही अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ जिला सिवनी श्रीमती रितु उईके ने कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त होने पर घटनास्थल 35 किलोमीटर दूर जाकर निरीक्षण कर अज्ञात शव की अंगुल चिन्ह स्लिप स्पून विधि से तैयार की। जबकि शव 24 घंटे पूर्व का होने से अकडन आ चुकी थी। ऐसी स्थिति में पुरानी विधि में डॉक्टर द्वारा चर्म पोर निकाल कर 10 अलग-अलग शीशियो में प्रिज़र्वेटिव में रखकर मिलान हेतु विशेषज्ञ के पास भेजे जाते थेl उक्त स्लिप को अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ जिला सिवनी द्वारा जिले के NAFIS वर्कस्टेशन में इन्द्राज करने पर पूर्व में वर्ष 2017 में जिला उज्जैन के थाना माकड़ोंन के चोरी में गिरफ्तार आरोपी ईश्वर सिंह पिता करन सिंह सौलंकी निवासी लसुडिया अमरा, चौकी रूपाखेड़ी थाना माकड़ोंन जिला उज्जैन से ट्रेस हुयीl तत्पश्चात प्रकरण में अप. क्रं 235/22, धारा 302, 201 भा.द.वि. में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया हैl
फिंगर प्रिंट से मृतक की शिनाख्त होने पर जांच शुरू हुई
उक्त मृतक मूलतः उज्जैन जिले का रहने वाला था जो वर्ष 2017 में थाना माकड़ोंन में गिरफ्तार हुआ थाl तत्पश्चात् महाराष्ट्र के नागपुर जिले के थाना मनसर में अपनी ससुराल में परिवार सहित वर्ष 2018 से रहने चला गया था। मृतक ने 19 अप्रैल 2022 को अन्य दो आरोपी कालू सिंह पिता रघुनाथ सिंह निवासी नई कॉलोनी कादरी माइन थाना रामटेक जिला नागपुर एवं योगेश पिता रामेश्वर आमाझर निवासी नई कॉलोनी कादरी माइन थाना रामटेक जिला नागपुर के साथ मिलकर थाना मनसर में पाँच लाख रूपये की विघुत तार की चोरी की थी। उक्त तीनों आरोपियों में चोरी के माल के बँटवारे को लेकर विवाद हुआ था तो दो अन्य आरोपी कालू सिंह एवं योगेश ने मृतक ईश्वर सिंह की नागपुर में हत्या कर रस्सी से बाँधकर वाहन से नागपुर से सिवनी म.प्र.के जंगल में फेक गये थे, जिससे कि मृतक की पहचान न हो सकें किन्तु मृतक की स्लिप नेफिस से ट्रेस होने से उसके परिजनों से पूछताछ पर हत्या का खुलासा हुआ। सभी आरोपी सिवनी जिले के हत्या के प्रकरण में एवं थाना मनसर जिला नागपुर में चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किये गये, जो कि परंपरागत विवेचना की विधियों से संभव नहीं था।
Leave a Reply