-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अंबेडकर ने सभी संप्रदाय को जोड़कर एक सूत्र में पिरोया : सुमित पचौरी
भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बोर्ड आफिस चौराहा स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सुमित पचौरी ने कहा कि बाबा साहेब का त्याग और बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। बाबा साहेब समाज सुधारक, राजनेता, लेखक और सम्पूर्ण भारत को समरसता प्रदान करने वाले जननेता के रूप में जाने जाते है। उन्होंने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को संविधान के रूप में देश को सौंपा, जिसमें हर धर्म, जाति, सम्प्रदाय, वंचित समाज को जोड़कर एकसूत्र में पिरोने का काम किया। श्री पचौरी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाकर भारतीय समाज सुधार के प्रारूपण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बाबा साहेब का कृतज्ञ राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुरेंद्रनाथ सिंह, श्री राजेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह, श्री नितिन दुबे, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सोनवाने, श्री स्वप्निल श्रीमती रोशनी श्री जगन्नाथ बवीसा, श्री भगवत रघुवंशी गणेश शाक्य, श्री कमलेष चौहान, श्री महेष शाक्य एवं श्री अंकित श्रीवास्तव सहित जिला पदाधिकारी व बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply