-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
दूसरे धर्मों के प्रति हिंसा व नफरत अध्यात्म नहीं : सुब्बाराव
भारत को विकसित देश बनाने के लिए हमें हिंसा मुक्त, भूख मुक्त, नशा मुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाना होगा। देश की ऊर्जा युवाओं में है और युवा ही इस दायित्व को निभा सकते हैं। यह बात आज विख्यात गांधीवादी डॉ. एस.एन. सुब्बाराव ने राष्ट्रीय सेवा परियोजना द्वारा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में कही। गांधी भवन में आयोजित इस सम्मेलन में एकता परिषद, गांधी भवन न्यास, महात्मा गांधी सेवा आश्रम एवं गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, दिल्ली सहभागी संस्थाएं हैं। इसमें देश के 30 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से 100 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हैं।
सुब्बाराव ने कहा कि बुरे आदमी को अध्यात्म के माध्यम से सुधारा जा सकता है। दूसरे धर्म के प्रति हिंसा एवं नफरत अध्यात्म नहीं है। युवा एकजुट होकर गांव, कस्बे एवं शहर में निकलकर लोगों से संवाद करें। गांधीवादी विचारों को लोगों तक ले जाएं। हमारा लक्ष्य है कि भारत पारिवारिक हिंसा से लेकर राष्ट्रीय हिंसा से मुक्त देश हो। भारत में सभी को दिन में दो बार भरपेट खाना मिले।
मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रुस्तम सिंह ने कहा कि डॉ. एस.एन. सुब्बाराव की अगुवाई में चंबल को हिंसा मुक्त बनाने का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण था। जौरा में उसकी मेमोरियल बनाने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि शराबबंदी होने से अपराध कम हुए, इसके उदाहरण है। मुख्य निदेशक आयकर (म.प्र., छ.ग.) आर.के. पालीवाल ने कहा कि गांधी जी देश ने जोड़ने का काम किया। गांधीवादियों को गांधीजी की तरह सुदूर गांव एवं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिन्द स्वराज को जितने बार पढ़ते हैं, उतनी बार गांधी अलग रूप में सामने आते हैं।
कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रन सिंह परमार ने कहा कि पिछले 42 साल से एस.एन. सुब्बाराव जी की अुगवाई में नेशनल युथ प्रोजेक्ट ने देश को जोड़ने एवं गांधीवादी विचारों को देश-दुनिया के लोगों तक ले जाने का कार्य किया और लोगों के विचारों में परिवर्तन लाया। सम्मेलन में प्रतिनिधियों का स्वागत गांधी भवन न्यास के सचिव दयाराम नामदेव ने किया। सम्मेलन का संचालन अजय पांडेय ने किया।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, CPI M, india, madhya pradesh, politics, subbarao
Leave a Reply