संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का आज परिणाम घोषित हुआ है जिसमें मध्य प्रदेश के कई प्रतिभावान बच्चों का सिलेक्शन हुआ। इसमें कलेक्ट्रेट के एक बाबू, किसान के बेटे, वकील-पत्रकार और नेता के बच्चों ने स्थान पाया है। जानिये एमपी के किन बच्चों का सिलेक्शन हुआ जिन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया।
मध्य प्रदेश के कई बच्चों ने यूपीएससी में इस बार बाजी मारी है। शिवपुरी के सुरेंद्र यादव इसमें उल्लेखनीय है जिनके बच्चे ने यूपीएससी में 263वीं रैंक हासिल की है। यादव शिवपुरी में कलक्ट्रेट में कर्मचारी हैं। उनके बेटे शुभम की इस कामयाबी पर क्षेत्रीय सांसद केपी यादव ने बधाई दी है और इसे शिवपुरी का गौरव बताया है।
प्रदेश का नाम रोशन करने वाली पल्लवी मिश्रा भी हैं जिन्होंने यूपीएससी में 73वीं रैंक हासिल की है। पल्लवी के पिता वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मिश्रा हैं। उनकी इस सफलता पर भाजपा के प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेयी ने बधाई दी है।
यूपीएससी में स्थान पाने वाली एक अन्य छात्रा भूमि श्रीवास्तव हैं जो वरिष्ठ पत्रकार और स्वदेश के सलाहकार संपादक शिवकुमार विवेक की पुत्री हैं। विवेक लंबे समय तक इंदौर की नईदुनिया और दैनिक भास्कर में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं। भूमि को सोशल मीडिया पर ढेर सारे लोगों ने बधाई दी है।
यूपीएससी में सिलेक्ट हुए बच्चों में ग्वालियर के एक किसान पुत्र पंकज शर्मा हैं। वे ग्वालियर के सिकरौदा पंचायत के छोटे से गांव प्रेमपुर के रहने वाले हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर ग्वालियर के उनके परिचितों ने बधाई दी है।
यूपीएससी में सिलेक्ट हुई सतना की स्वाति शर्मा को भी सोशल मीडिया पर विंध्य के कई लोगों ने बधाई दी है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने स्वाति को विंध्य का गौरव बताया और बधाई दी है।
इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के धार के जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी की पुत्री संस्कृति का भी यूपीएससी में सिलेक्शन हुआ है। उन्हें भी सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाई दी जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी ने 100 गौरवशाली वर्षों की स्मृतियों को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इस एसोसिएशन ने बंगाली समाज और जबलपुर की कला, संस्कृत - 23/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलकामना की कि अक्षर, स्वर और ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की कृपा से सभी का जीवन ज्ञान, सृजनशीलता, - 23/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन कर 'पराक्रम दिवस' की सभी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री - 23/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतीक, शिवसेना के संस्थापक स्व. बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वंचितों, श्रमिकों और ग - 23/01/2026
Leave a Reply