Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

भाजपा विधायक संजय पाठक के रिसोर्ट का अतिक्रमण हटाया

सियासी उठापटक के बीच मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक संजय पाठक के बांधवगढ के रिसोर्ट पर अतिक्रमण विरोधी मुहिम चली। सुबह सुबह जिला प्रशासन की टीम ने रिसोर्ट पर कार्यवाही की। कथित अतिक्रमण के नाम पर यह कार्रवाई की गई। पाठक का रिसोर्ट १२ साल पुराना है जिसका बड़ा हिस्सा अतिक्रमण विरोधी मुहिम में गिराया गया है।

वीके सिंह ने किया पदभार ग्रहण

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी वीके सिंह ने आज संचालक खेल एवं युवा कल्याण के पद का कार्यभार ग्रहण किया। सिंह ने अधिकारियों से चर्चा कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर संयुक्त सचालक विनोद प्रधान श्री बी.एल.यादव तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

आईफा अवार्ड-2020 स्थगित

प्रदेश में 27, 28 एवं 29 मार्च को प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) अवार्ड-2020 को स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश में कोविद- 19 (कोरोना वायरस) के सुरक्षा और सावधानी की दृष्टि से आईफा के आयोजकों ने राज्य सरकार से चर्चा कर यह निर्णय लिया है।

राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, कोई नामांकन नहीं हुआ दाखिल

मध्यप्रदेश की रिक्त हो रही राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। नामांकन पर्चे 13 मार्च तक भरे जा सकेंगे। छंटनी 16 मार्च को होगी और 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन पर्चा भरने के लिए किसी ने भी न तो नामांकन पर्चा खरीदी और न ही बिका है। अगर संभव हुआ तो 26 मार्च को मतदान होगा।

खजुराहो एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस से संदिग्ध दो पर्यटक मिले, पुष्टि नहीं

पर्यटन नगरी खजुराहो घूमने आए दो पर्यटकों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर उन्हें खजुराहो एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है। मेडिकल टीम जांच के लिए खजुराहो एयरपोर्ट पर बुलाई गई है। हांलाकि बाद में प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं होने की जानकारी दी और कहा कि उन्हें एहतियातन रोका गया था.

7इस खबर के बाद से ही एयरपोर्ट में हड़कंप मचा हुआ है। कोई भी कर्मचारी इन पर्यटकों के पास नहीं जा रहा है। यह पर्यटक एयर इंडिया की फ्लाइट से कुछ देर पहले ही खजुराहो पहुंचे हैं।

अच्छी फसल ने तीखी मिर्च को मीठी बना दिया

फसल ने तीखी मिर्च को मीठी बना दिया इस साल मिर्च की भरपूर फसल आने से खरगौन के कसरावद के जामखेडा गांव के श्री संतोष अनोक चंद्र जैसे कई किसानों के लिये मिर्च तीखी नहीं मीठी साबित हुई है।

माफियाओं के साथ मिलकर भाजपा का l सरकार को अस्थिर करने का प्रयास: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बयान में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि माफियाओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास पिछले कई दिनों से कर रही हैं। भू-माफिया, संगठित अपराध माफिया, नकली दवाओं का व्यापार, शुद्ध के खिलाफ युद्ध का जो अभियान सरकार पिछले कई दिनों से चला रही है, यह सभी माफिया भाजपा के संरक्षण में पिछले 15 साल में पनपे हैं। मध्यप्रदेश की जनता को इन माफियाओं से मुक्त कराने का व प्रदेश को माफिया मुक्त बनाने का अभियान भाजपा को रास नही आ रहा हैं। इन माफियाओं के धनबल के दम पर वह साजिश-षड़यंत्र रच कर आलोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में आने के मंसूबे पाल रही है। भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं, उनका विश्वास साजिश, षड्यंत्र व धनबल में है।

टीवी चैनलों पर बसपा-सपा विधायकों ने कहा हमें नहीं, कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश

हॉर्सट्रेडिंग के राजनीतिक ड्रामे के बीच बसपा के संजीव कुशवाह और सपा के राजेश शुक्ला ने टीवी चैनल पर बयान दिया है कि उन्हें नहीं बल्कि कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। कुशवाह ने कहा कि हम चंबल के लोग हमें कौन बंधक बना सकता है।

कांग्रेस के अंतर्कलह की देन, कोई हॉर्सट्रेडिंग नहीं

भाजपा के राहुल कोठारी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। देश में हर व्यक्ति को कहीं भी घूमने का अधिकार है। अगर कोई विधायक कहीं घूमने गया है और किसी होटल में रुका है तो उसे कांग्रेस क्यों तूल दे रही है। कोठारी ने सोशल मीडिया पर अपना बयान वायरल किया है।

मध्यप्रदेश के विधायकों की खरीद – फरोख्त का राजनीतिक ड्रामा

मध्यप्रदेश के कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी और निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला आज भोपाल से दिल्ली होते हुए बंगलुरू तक पहुंच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जब सोमवार को यह आरोप लगाए थे तो उसके बाद भाजपा ने बेबुनियाद पूर्ण बताया था लेकिन मंगलवार को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा चार्टर्ड प्लेन से बसपा विधायक राम बाई को दिल्ली ले जाने के आरोप लगाए तो सियासत और गरम हो गई। इसके बाद मंगलवार की रात को गुडगांव के एक होटल में कांग्रेस, बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों को ठहराये जाने की बात सामने आई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today