Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

कांग्रेस के बागी विधायकों के लिए सदबुद्धि यज्ञ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पीसीसी के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल कांग्रेस के बागी विधायकों के लिए सदबुद्धि यज्ञ करने जा रहे हैं। गोयल शुक्रवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर बागी विधायकों के लिए प्रार्थना करेंगे। साथ ही बाल की आहूति देते हुए सदबुद्धि यज्ञ भी करेंगे।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी घोषित, दिग्विजय ने भरा नामांकन

मध्यप्रदेश से राज्यसभा की रिक्त हो रही तीन सीटों के लिए कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व फूलसिंह बरैया और भाजपा ज्योतिरादित्य सिंधिया व सुमेर सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बना रही है। दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है और शेष तीनों प्रत्याशी शुक्रवार को नामांकन पर्चे दाखिल करेंगे।

कोरोना से निपटने में लापरवाही बरतने पर सिवनी सीएमएचओ निलंबित

स्वास्थ्य आयुक्त श्री प्रतीक हजेला ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने तथा लापरवाही बरते जाने के कारण सिवनी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.आर. शाक्य को निलंबित कर दिया है।

राज्य सम्मान पुरस्कार निरस्त

राज्य शासन ने गुरूनानक राज्य सम्मान तथा रहीम राज्य सम्मान पुरस्कार वर्ष 2015 एवं वर्ष 2016 को निरस्त कर दिया है। इस सिलसिले में 14 फरवरी 2019 को मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित संबंधित अनुसूचना निरस्त कर दी गई है।

ई.व्ही.एम. से होंगे नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव

मध्यप्रेदश राज्य निर्वाचन आयुक्त संत प्रताप सिंह ने नगरीय निकायों और पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के पर्यवेक्षण के लिये नियुक्त प्रेक्षकों की कार्यशाला में कहा कि आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतों के आम-चुनाव ई.व्ही.एम. से ही कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाना आयोग का पहला उद्देश्य है। सिंह ने कहा कि मतदाता का नाम एक ही स्थान पर होना चाहिये।

बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम करेगा जन सुनवाई

बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की जनसुनवाई का कार्यक्रम घोषित किया गया है। फोरम 19 मार्च को ग्वालियर, 21 एवं 24 मार्च को भोपाल और 23 मार्च को मंडीदीप में विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनेगा।

सिंधिया के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने फिर खोली शिकायत जांच

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कमलनाथ सरकार ने ग्वालियर में दो जमीनों को लेकर पूर्व में की गई शिकायतों पर पुनः जांच शुरू कर दी है। इनमें शिकायतकर्ता सुरेंद्र श्रीवास्तव द्वारा 2014 में शिकायतें की गई थीं लेकिन ईओडब्ल्यू ने उन्हें नस्तीबद्ध कर दिया था और अब जब सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दी है तो सुरेंद्र श्रीवास्तव ने फिर से अपनी शिकायतों पर जांच की मांग की है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भोपाल आएंगे, कल दाखिल करेंगे नामांकन

कांग्रेस से भाजपा में गए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को भोपाल आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए भाजपा ने जबरदस्त तैयारियां की हैं। उऩके स्वागत में शहर की प्रमुख सड़कों के दोनों तरफ होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी उनके स्वागत के लिए व्याप्त तैयारियां हैं।

कांग्रेस और भाजपा के विधायक जयपुर-गुडगांव पहुंचे, विधानसभा सत्र में लौटेंगे

मध्यप्रदेश में मची राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति के बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों ने दलों ने अपने-अपने विधायकों को जयपुर और दिल्ली में शिफ्ट कर दिया है। कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक बेंगलुरू में हैं। इस तरह मप्र की राजनीतिक उठापटक के केंद्र भोपाल के अलावा दिल्ली, जयपुर और बेंगलुरू हो गए हैं, जहां से 16 मार्च को विधायकों की वापसी पर स्थिति साफ हो सकेगी।

आईपीएस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने खेली होली

मध्यप्रदेश आईपीएस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा पुलिस परिवारों ने पुलिस कल्याण केंद्र में बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें डीजीपी की पत्नी सुचि श्रीवास्तव तथा अन्य आईपीएस की पत्नियों ने पुलिस परिवारों के साथ होली खेली। श्रीमती सुचि श्रीवास्तव ने जमकर रंग-गुलाल से होली खेली।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today