Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पांच फीसदी बढ़ा

मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया गया। बैठक में शासकीय सेवकों/पेंशनरों/शिक्षक संवर्ग/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सचिवों तथा स्थायी कर्मियों को देय महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की दर में एक जुलाई 2019 ( भुगतान माह जुलाई 2019 का वेतन/पेंशन माह अगस्त 2019 में देय) से सातवें वेतनमान में 5 प्रतिशत की वृद्धि अर्थात 12 प्रतिशत को बढ़ाकर 17 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 10 प्रतिशत की वृद्धि अर्थात 154 प्रतिशत को बढ़ाकर 164 प्रतिशत करने का मंत्रि-परिषद ने अनुमोदन किया।

कोरोना वायरस महामारी घोषितः पीसी शर्मा राज्य मंत्रि-परिषद की बैठक में हुई विस्तृत चर्च

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं।

राज्यपाल द्वारा मप्र विधानसभा में अभिभाषण के बाद फ्लोर टेस्ट के आदेश

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद फ्लोर टेस्ट के आदेश राज्यपाल लालजी टंडन शनिवार देर रात जारी किए. इसके पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार करते हुए उनकी सदस्यता समाप्त कर दी.bइससे अब उन्हें मत विभाजन या विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने का अधिकार नहीं होगा.

राज्यपाल ने संविधान विशेषज्ञों से चर्चा के बाद रात को विधानसभा में अपने अभिभाषण के बाद केवल मत विभाजन कर सरकार को विश्वास मत हासिल करने की कार्रवाई के आदेश दिए . इसमें स्पष्ट कहा गया है कि मत विभाजन केवल बटन दबाकर कराए जाएं. इसमें किसी प्रकार का विलंब ना किया जाए. गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों से मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के सामने राजनीतिक संकट खड़ा है जिससे उसे अस्थिर और अल्पमत की सरकार बताया जा रहा है.

विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार छह मंत्रियों के इस्तीफे

मध्यप्रदेश के सियासी संग्राम में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों के इस्तीफों पर विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने शनिवार देर शाम मोहर लगा दी। विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रियों गोविंद सिंह राजपूत, तुलसीराम सिलावट, इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम्नसिंह तोमर और डॉ. प्रभूराम चौधरी के इस्तीफों को नियम 276 के तहत स्वीकार कर लिया है।

19 विधायक बेंगलुरू से आते-आते लौटे

प्रदेश में मचे सियासी घमासान के केंद्र बिंदु बेगंलुरू के रिसोर्ट से शुक्रवार सुबह कांग्रेस विधायकों के लिए भोपाल पहुंचने की खबरें उड़ीं लेकिन इस बीच कांग्रेस नेता भी सक्रिय हो गए। सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी और जय-जय कमलनाथ के नारों के सामने सिंधिया समर्थक सिधिया जिंदाबाद के नारों को देकर सियासी माहौल को ठंडा नहीं होने दे रहे हैं।

मेरे सपनों का भारत का लोकार्पण

बाल कविता संग्रह मेरे सपनों का भारत का शुक्रवार को लोकार्पण हो गया। इसका प्रकाशन संदर्भ प्रकाश ने किया। यह काव्य संग्रह आद्या भारती का है।

पांच उम्‍मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल

राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए नामजदगी के आज अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के तीन, भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के एक तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किये गए ।

राज्यपाल से बेंगलुरू में बंधक 19 मंत्री-विधायकों को रिहा कराने केंद्र से आग्रह कराने की मांग

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर उनसे मांग की है कि वे बेंगलुरू में बंधक बनाए गए राज्य के 19 मंत्री-विधायकों को रिहा कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात करें। साथ ही उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा पहले 22 विधायकों को बंधक बनाती है और फिर फ्लोर टेस्ट की मांग करती है। यह पूरी तरह से गलत है और फ्लोर टेस्ट तभी संभव है जब वे स्वतंत्र हो जाएंगे। वैसे भी फ्लोर टेस्ट तो राज्यपाल के अभिभाषण और बजट पर हो ही जाएगा।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने छह मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाया

मध्यप्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिन छह मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के लिए राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र लिखा था, उन्हें शुक्रवार को मंत्रिमंडल से पृथक कर दिया गया है। इन मंत्रियों के प्रभार अधिकृत रूप से अन्य मंत्रियों को नहीं दिए गए हैं लेकिन उन्हें अनौपचारिक रूप से उन्हें देखने के लिए कहा गया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज बुआ यशोधरा राजे से मुलाकात करेंगे

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में अपनी बुआ और भाजपा विधायक यशोधरा राजे सिंधिया से शुक्रवार को मुलाकात करेंगे। कांग्रेस में रहते हुए बुआ और भतीजी के बीच भोपाल में मुलाकात नहीं होती थी लेकिन भतीजे के भाजपा में आते ही उनका यहां घर आना-जाना शुरू हो गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today