Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

देर शाम लिखे विधानसभा अध्यक्ष के पत्र का राज्यपाल ने आधी रात के बाद जवाब भेजा

इन दिनों मध्यप्रदेश की सियासी उठापटक के बीच पत्रों का आदान प्रदान बढ़ गया है। मंगलवार की देर शाम को पहली बार विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र लिखा जिसका राज्यपाल ने भी आधी रात के बाद ही जवाब भेज दिया। इसमें राज्यपाल ने बेंगलुरू में ठहरे विधायकों के लिए तथाकथित लापता शब्द का इस्तेमाल किया और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए मांग किए जाने पर कहा है कि त्रुटिवश यह पत्र आपने शायद मुझे भेज दिया है क्योंकि यह कार्यपालिका के पास जाना था।

बेंगलुरू में ठहरे कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय, मप्र के मंत्री-कांग्रेस विधायक, पुलिस ने हिरासत में लिया

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश सरकार के आठ मंत्री और कुछ विधायक बेंगलुरू में वहां एक रिसोर्ट में ठहरे अपने प्रदेश के कांग्रेस विधायकों से मिलने बुधवार को अलसुबह पहुंचे। वहां उन्हें कर्नाटक पुलिस ने जाने से रोक लिया और जब धरना दिया तो हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई।

राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी का विधायकों ने मनाया जन्मदिन

होटल कोटयार्ड मेरियट में ठहराए गए कांग्रेस विधायकों ने अपने साथी चित्रकूट के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी का जन्मदिन मनाया। हालांकि सरकारी रिकॉर्ड में उनका जन्मदिन पांच जुलाई है लेकिन वास्तविक जन्म तारीख उनकी 17 मार्च है। जब साथी विधायकों को उनके आज जन्मदिन की खबर लगी तो भोजन के समय ही केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया।

वीडियो कॉन्फ्रेंस से नोवल कोरोना वायरस से बचाव का प्रशिक्षण

नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिये बुधवार को मंत्रालय में मैदानी अधिकारियों एवं अन्य संबंधित लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन गोविल की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान श्वसन शिष्टाचार सहित अन्य उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही भारत सरकार की ट्रेवल एडवाईजरी, पब्लिक हेल्थ एक्ट की अधिसूचना तथा सामूहिक समारोहों के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।

नोवल कोरोना वायरस संक्रमण रोकने वीडियो कांफ्रेंस 18 को

प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये की जा रही तैयारियों की मुख्य सचिव एम.गोपाल रेड्डी वीडियो कॉन्फ्रेंस से समीक्षा करेंगे। यह समीक्षा 18 मार्च को शाम 4 बजे समीक्षा की जाएगी।

रबी खरीद व्यवस्था में खरीद केन्द्रों पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपाय होंः रेड्डी

रबी फसल की खरीदी की व्यवस्था में भी कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर राज्य शासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव एम. गोपाल रेड्डी ने कहा है कि रबी खरीदी केंद्रों पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सभी उपाय किए जाएं। साथ ही खरीद व्यवस्था में माइक्रो स्तर पर बेहतर प्रबंधन पर ध्यान दिया जाए।

जेपी धनोपिया, सुभाष शुक्ला और नूरी खान को आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियां

कमलनाथ सरकार ने लगातार तीसरे दिन राजनीतिक नियुक्तियां कीं। मंगलवार को राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के अध्यक्ष के रूप में जेपी धनोपिया, भोपाल नागरिक बैंक के अध्यक्ष के रूप में सुभाष शुक्ला और मध्प्रदेश अल्प संख्या कल्याण आयोग के तौर पर नूरी खान को नियुक्ति दी गई है।

सोशल मीडिया पर कोरोनावायरस संबंधित अपुष्ट पोस्ट अफवाह की श्रेणी में आएगी

उज्जैन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शशांक मिश्र ने कहा है कि कोरोना वायरस से संबंधित सोशल मीडिया पर कोई भी अपुष्ट खबर न चलाई जाए ।उन्होंने कहा है कि इस तरह की किसी भी जानकारी देने के लिए कलेक्टर द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अधिकृत किया गया है। अधिकृत बयान केवल मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से जारी किया जाएगा।

भाजपा नेता राज्यपाल की छवि धूमिल न करेंः अभय दुबे

मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे ने बयान में बताया है कि मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री आए दिन राज्यपाल की छवि को धूमिल कर रहे हैं। निरंतर राज्यपाल को ज्ञापन देने के नाम पर आधारहीन और तथ्यहीन तरीके से भारत के संविधान के अनुच्छेदों की व्याख्या कर एक भ्रामक दुष्प्रचार कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण जनजातीय संग्रहालय आगामी आदेश तक बंद

कोरोना संक्रमण की गम्भीर समस्या के कारण भोपाल स्थित मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय को आगामी आदेश तक बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today