Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

बेघर, बेसहारा और अन्यत्र रुके लोगों के लिये खाद्यान्न व्यवस्था

राज्य शासन ने लॉकडाउन अवधि में निवास से अन्यत्र रुके लोगों और बेघर तथा बेसहारा व्यक्तियों के भोजन के लिये खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। संचालक खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण श्री अविनाश लवानिया ने बताया कि जिलों को प्रारंभिक रूप से 2000 क्विंटल खाद्यान्न (गेहूँ एवं चावल) का आवंटन जारी किया है। इस मात्रा में जिले की आवश्यकतानुसार गेहूँ एवं चावल का उठाव किया जा सकेगा। जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि आवंटित मात्र में से ही जैसे ही 50 प्रतिशत मात्र का उपयोग हो जाए, अतिरिक्त आवंटन की मांग तत्काल की जाए। जिलों में खाद्यान्न की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। आवंटन के भाव में खाद्यान्न का प्रदाय कदापि न रोका जाए।

मध्यप्रदेश में अब तक 29 कोरोना वायरस संक्रमित, दो की मौत

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 27 मार्च तक मप्र में 29 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से दो लोगों की उज्जैन तथा इंदौर में मौत हो चुकी है। जबकि अभी तक 1602 लोग निगरानी में हैं जिनमें से 493 ने 28 दिनों का क्वारेंटाइन पूरा कर लिया है।

मध्यप्रदेश में भोपाल में तीन, ग्वालियर में एक, इंदौर में 13, जबलपुर में आठ, शिवपुरी व उज्जैन में दो-दो कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से इंदौर और उज्जैन में दो लोगों की मौत हुई है। अब तक मध्प्रदेश में देश के बाहर से 20 लोग आए हैं। 125 को अस्पतालों में आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, 1060 को उनके घरों में ही आइसोलेट कर दिया है। 337 के नमूने लिए गए हैं जिनमें से 264 नेगेटिव पाए गए हैं। विश्व के आंकड़ों को देखें तो चार लाख 62 हजार 684 मामले अब तक सामने आए हैं जिनमें से 20 हजार 834 की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 640 प्रकरण सामने आए हैं जिनमें से 17 की मृत्यु हो चुकीहै।

मुख्यमंत्री द्वारा शराब दुकानें तत्काल बंद कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाणिज्यिक कर (आबकारी) अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि पूरेप्रदेश में सभी देशी एवं विदेशी शराब की दुकानें तत्काल प्रभाव से बंद कराई जायें। उन्होंने कहा है कि कोई भी शराब दुकान खुली पाये जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।

खजुराहो राजनगर में कर्फ्यू 4 अप्रैल बढ़ाया

खजुराहो परिसर में विदेशी नागरिक 21 मार्च को आए हैं और करोना महामारी के मध्य नजर 21 तारीख से अगले 14 दिन तक उन पर नजर रखी जा रही है। इसी कारण कर्फ्यू को 4 अप्रैल तक बढ़ाया जा रहा है ताकि अगर कोई संक्रमण की संभावना होती है तो उसे रोका जा सके।
इस दौरान बैंक खुले रहेंगे।

बिहार के पत्रकारों को हर महीने 6000 पेंशन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पत्रकारों को शुक्रवार को पत्रकार सम्मान पेंशन योजना को शुभारंभ किया। इसके तहत पेंशन के रूप में पत्रकारों को प्रति माह छह हजार रुपए मिलेंगे। पेंशन 2019 के 14 नवंबर से प्रभावी की गयी है। पेंशन पाने वाले पत्रकारों को राशि का भुगतान एरियर के साथ होगा।

रुस में फंसे 295 भारतीय छात्र-छात्राओं की दिग्विजय ने जताई चिंता

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रूस में फंसे 295 भारतीय छात्र-छात्राओं की चिंता जताई है और उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर को पत्र लिखा है। रुस में फंसे भारतीय में 59 मध्यप्रदेश के भी बताए जाते हैं।

नव-नियुक्त महाधिवक्ता द्वारा पदभार ग्रहण

मध्यप्रदेश के नव-नियुक्त महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव ने लॉकडाउन के शासकीय आदेश का पालन करते हुए आज नरसिंहपुर जिले के अपने गृह ग्राम से ही हस्त लिखित पत्र द्वारा पदभार ग्रहण किया।

मध्यप्रदेश विनियोग (लेखानुदान) अध्यादेश-2020 अनुमोदित

राज्यपाल लालजी टंडन ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के प्रथम चार माह में किये जाने वाले व्ययों के लिये मध्यप्रदेश विनियोग (लेखानुदान) अध्यादेश -2020 को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इस वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह के लेखानुदान में एक लाख 66 करोड़ 74 लाख 81 हजार रुपये का प्रावधान है।

आमजन की आवश्यकताओं और समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा

राज्य शासन ने कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के बचाव के प्रयासों के दौरान आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिये राज्य-स्तरीय कंट्रोल रूम शुरू करने का निर्णय लिया है। यह कंट्रोल रूम स्मार्ट सिटी कार्यालय भोपाल के इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर में रहेगा तथा 24X7 काम करेगा।

आटा चक्की, फ्लोर मिल निश्चित समयावधि के लिये खुलेंगी

राज्य शासन ने सभी संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किये हैं कि सभी आटा चक्कियों और फ्लोर मिलों को निर्धारित समयावधि में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुला रखने की अनुमति प्रदान करें। इसी तरह, जिस शहर/कस्बे में डेयरी उपलब्ध नहीं है, वहाँ ग्रामीण क्षेत्र अथवा अन्य स्थानों से आकर दूध वितरण करने वाले दूध वालों के आवगमन के लिये प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक का समय निर्धारित किया जाये। इस अवधि में दूध वालों को अनावश्यक रूप से न रोका जाये। साथ ही, अत्यावश्यक सेवा के रूप में दूध का वितरण सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सामान्य रूप से कराया जाये।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today