मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उनका 12 अप्रैल को जन्मदिन है। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बिगड़ी हुई स्थिति के कारण राज्यपाल ने यह फैसला किया है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से पुन: अपील की है कि कोरोना केयर के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कोष में दान दें। उल्लेखनीय है कि लालजी टंडन ने एक वर्ष तक राज्यपाल के रूप में मिलने वाले वेतन का 30 प्रतिशत कम लेने का निर्णय लिया है।










