-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भोपाल में 54 नए मरीज पॉजिटिव पाये गए
भोपाल में आज चिरायु हॉस्पिटल से 39 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर रवाना हुए। इनमें चार व्यक्ति रायसेन के है। अब तक भोपाल में 517 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है।
हम सब भारत माँ के लाल, भेदभाव का कहाँ सवाल: शिवराज
कोरोना के विश्वव्यापी कहर ने भारत में दस्तक दी ही थी कि हमारे युगदृष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसके संकट को पहचान कर पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया। इससे कोरोना का फैलाव रुका, लोगों में जागरूकता आई और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए समय मिल गया। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि समय पर लॉक डाउन न हुआ होता तो अब तक लाखों लोग संक्रमित हो गये होते और न जाने कितने हजार अपने प्राणों से हाथ धो बैठते। इसके अलावा कोई चारा ही नहीं था। जान है तो ही जहान है।
मुख्यमंत्री ने सहरिया, भारिया एवं बैगा महिलाओं के खातों में दो-दो हजार अंतरित किये
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज मंत्रालय से प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजातियों सहरिया, बैगा तथा भारिया की 2 लाख 26 हजार 362 महिलाओं के खातों में 44 करोड़ 60 लाख 77 हजार रूपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह और विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती पल्लवी जैन गोविल आदि उपस्थित थीं।
श्रम सुधार करने वाला प्रथम राज्य, मंत्रियों ने देखे प्रजेंटेशन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में संपन्न बैठक में तीन प्रेजेंटेशन हुए। मध्यप्रदेश में श्रम सुधार, मंडी अधिनियम और नियमों में बदलाव और निवेश प्रोत्साहन के प्रयासों पर मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं मंत्रियो ने प्रेजेंटेशन देखे।
आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. खाडे ने किया कार्यभार ग्रहण
नव-नियुक्त आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम पी. खाडे ने आज जनसम्पर्क संचालनालय में पदभार ग्रहण किया। नव-नियुक्त आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम पी. खाडे ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और संचालनालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन भी किया।
कोरोना से लड़ाई में जन अभियान परिषद से जुड़े 14369 कार्यकर्ता, 7805 गाँवों में दे रहे योगदान
कोरोना से लड़ाई में जन अभियान परिषद द्वारा गाँव-गाँव में गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों और स्वैच्छिक संगठनों के सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जन अभियान परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों से चर्चा कर उनसे कोरोना से लड़ाई में योगदान देने का आव्हान किया।
आदिवासी क्षेत्र की और अधिक आर्थिक मदद मिले
आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय द्वारा बुलाई गयी वीडियो कांन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में आदिवासी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। इन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये केन्द्र की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद को बढ़ाये जाने की जरूरत है। उन्होने “बंधन” योजना में 15 से 20 महिलाओं के समूह को मिलने वाली डेढ़ लाख रूपये की राशि को बढ़ाकर ढाई लाख रूपये करने की बात कहीं।
उप्र के मजदूरों को 100 बसों से किया गया रवाना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा ‘मध्यप्रदेश की सीमा पर जो भी मजदूर पैदल चलता हुआ प्रवेश करेगा, उसे खाना-पानी-छाया की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाते हुए वाहनों से उनके राज्य की सीमा तक निःशुल्क पहुंचाया जायेगा”, के प्रथम दिन ही महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश की सीमा में बड़ी बिजासन से प्रवेश करने वाले हजारों मजदूरों को 100 बसों से देवास भिजवाया गया। अब ये मजदूर देवास प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का लाभ लेते हुए अपने प्रदेश, उत्तर प्रदेश की सीमा तक पहुंचेंगे।
अन्य प्रदेशों से अभी तक 2 लाख 34 हजार श्रमिक आये
अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम श्री आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि अब तक विभिन्न प्रदेशों में फँसे करीब 2 लाख 34 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस आ चुके हैं। इसमें से ट्रेन से करीब 60 हजार और सड़क मार्ग से लगभग एक लाख 74 हजार श्रमिक वापस आये हैं। गुजरात से 12 मई को करीब 7 हजार लोग मध्यप्रदेश आये हैं। विभिन्न प्रदेशों से प्रतिदिन लगभग 4 से 5 हजार लोग पैदल आ रहे हैं। इनमें सर्वाधिक उत्तर प्रदेश के लोग हैं।








