Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2020 के ऑनलाइन प्रवेश-पत्र प्राचार्य बिना हस्ताक्षर के भी मान्य

हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2020 की स्थगित हायर सेकेण्डरी परीक्षा के शेष विषयों की परीक्षा 9 जून से आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों के संशोधित तिथि एवं जिला परिवर्तन/केन्द्र परिवर्तन से संबंधित प्रवेश-पत्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा ऑनलाइन जारी किये गये हैं। संबंधित संस्था/छात्र एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन उपलब्ध कराये गये प्रवेश-पत्रों में संस्था प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं पदमुद्रा का प्रावधान है।

माध्य. शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के आवेदन की तिथि बढ़ी

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पूर्व में भारिया, बैगा, सहरिया जनजाति के माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2018 के उत्तीर्ण, माध्यमिक शिक्षक पद की न्यूनतम अर्हता रखने वाले अभ्यर्थियों से 31 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। कोरोना संकट के कारण तिथि को बढ़ाकर अब 16 जून कर दिया गया है।

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंत्रालय के नवीन भवनों के निकट स्थित उद्यान परिसर में पौधे लगाए। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ अधिकारियों और पत्रकारों ने भी पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौलश्री का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। धरती को यदि बचाना है तो हमें पर्यावरण बचाना पड़ेगा, पेड़ लगाने पड़ेंगे।

प्रदेश में “एकल नागरिक डाटाबेस” बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में शीघ्र ही ”एकल नागरिक डाटाबेस’ तैयार किये जाने का कार्य किया जाएगा। अभी विभिन्‍न योजनाओं का लाभ देने के लिए नागरिकों से बार-बार जानकारी मांगनी पड़ती है। एकल नागरिक डाटाबेस बन जाने से नागरिकों को बार-बार जानकारी नहीं देनी होगी। शासन के पास उपलब्ध जानकारी का विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए उपयोग किया जा सकेगा।

राजभवन जैव विविधता और जैविक खेती का आदर्श प्रस्तुत करे: टंडन

राज्यपाल श्री लाल जी टंडन ने निर्देशित किया है कि राजभवन भोपाल और पंचमढ़ी में आकर्षक और आत्म निर्भर उद्यानों का पर्यटन केन्द्र के रूप में विकास किया जाए। राजभवन के आगंतुकों को मध्यप्रदेश की जैव विविधता, आधुनिक जैविक पद्धति से बागवानी और फल एवं पुष्प उद्यान की लाभकारी और आत्मनिर्भर खेती की जानकारी और प्रेरणा प्राप्त हो। उन्होंने कहा है कि राजभवन में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग नहीं किया जाए। राजभवन में उपलब्ध कचरे, गोबर, गो-मूत्र इत्यादि जैविक और प्राकृतिक तत्वों का उपयोग कर कृषि एवं उद्यानिकी फसल के लिये खाद और कीटनाशकों का निर्माण किया जाये।

मिश्रा ने शहीद कोरोना योद्धाओं की स्मृति में रोपे पौधे

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में शहीद कोरोना योद्धाओं की स्मृति में पौधरोपण किया। कोरोना की जंग में उज्जैन में शहीद पुलिस निरीक्षक श्री यशवंत पाल और इंदौर में शहीद पुलिस निरीक्षक श्री देवेंद्र कुमार चन्द्रवंशी की स्मृति में अशोक  के पौधें रोपें गये।

पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ल, सुरेश सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

ग्वालियर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बालेन्दु 
शुक्ल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निवास पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शुक्ल भाजपा छोड़ कांगे्रस पार्टी में शामिल हुए हैं।

प्रदेश में 6 से 10 जून के बीच होगी 120 वीडियो कान्फ्रेंसिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों और निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने अभियान शुरू किया है। कोरोना संकटकाल के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस अभियान में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय नेतागण आमजन से जुडेंगे। अभियान के तहत देश भर में 1000 वीडियो कान्फ्रेंसिंग होंगी। मध्यप्रदेश में 6 से 10 जून के बीच 120 वीडियो कान्फ्रेंसिंग होंगी।

असमायिक बारिश से 0.13 प्रतिशत उपार्जित गेहूँ गीला

प्रदेश में असमायिक हुई बारिश से उपार्जित गेहूँ बहुत कम मात्रा में गीला हुआ है, जो उपार्जित गेहूँ का 1 प्रतिशत का तेरहवां हिस्सा (0.13%) है। इससे किसानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिलों से एकत्रित जानकारी के अनुसार किसी भी जिलें में भारी मात्रा में गेहूँ नहीं भीगा है। जिन जिलों में असमायिक बारिश के कारण गेहूँ गीला हुआ है। उसे सूखाकर भण्डारण की कार्यवाही की जा रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today