Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

मुख्य सचिव कार्यालय में एनवायरमेंट मॉनिटरिंग सेल गठित

राज्य शासन ने मुख्य सचिव कार्यालय, मंत्रालय में एनवायरमेंट मॉनिटरिंग सेल की स्थापना की है। सेल में 16 वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों को नामांकित किया है।

वाणिज्यिक कर अपील बोर्ड में वर्चुअल हीयरिंग 17 जून से

वाणिज्यिक कर बोर्ड द्वारा 17 जून से शत् प्रतिशत वर्चुअल हीयरिंग करने का निर्णय लिया है। वर्चुअल हीयरिंग में सभी प्रकार के मामले एडमीशन, स्थगन, नियमित अपीलो की सुनवाई की जायेगी। इससे प्रकरणो का त्वरित निराकरण होगा और साथ-साथ पक्षकारों को सुनवाई में उपस्थित होने में सुविधा होगी।

बिलिंग संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिये विशेष शिविर लगायें

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ने ग्वालियर चंबल संभाग में विद्युत वितरण प्रणाली सुदृढ़ीकरण के स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। ग्वालियर शहर सहित सभी जिलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिलिंग संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निष्ठा मीटर रीडिंग एप के माध्यम से मीटर रीडरों द्वारा ली जा रही रीडिंग की मॉनीटरिंग सतत् रूप से की जाए ताकि बिलिंग संबंधी शिकायतें हो ही नहीं।

बिजली कंपनी के कार्मिकों की सेल्फी से दर्ज होगी उपस्थिति

अब मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कार्मिक सेल्फी से भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत कंपनी के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिये कंपनी में प्रचलित आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सेल्फी आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू की जा रही है।

किसानों से खरीदा 6.58 लाख मीट्रिक टन चना

प्रदेश में किसानों से 6. 58  लाख मीट्रिक टन चना की खरीद की जा चुकी है। किसानों को इसके लिए 3700 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। अब तक एक लाख 30 हजार मीट्रिक टन तिवड़ा चना खरीदा जा चुका है।

प्रदेश में बांध, तालाब, बैराज, नहर का रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए: सिलावट

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने विभाग के प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है कि विभाग के अर्न्तगत आने वाले सभीबांध, तालाब, बैराज, नहर, स्टॉप डेम आदि का रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए और आवश्यकता होने पर उनकी मरम्मत करा ली जाए। विभाग की सभी निर्माण संरचनाओं का भौतिक सत्यापन के साथ आघतन रिपोर्ट बनायी जाये। वर्षा काल में अतिवर्षा की स्थिति होने पर यह सुनिश्चित किया जाये कि संरचनाएँ सुरक्षित रहें और पानी के अतिप्रवाह के कारण क्षतिग्रस्त न हों। जिलों में स्थित इन संरचनाओं का उत्तरदायित्व संबंधित सहायक यंत्री और उपयंत्री को सौंपा जाए। निर्धारित मापदंडों के अनुसार सभी नहरों, स्टॉप डेम का मरम्मत कार्य कराया जाकर इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए।

आरजीपीवी की फार्मेसी डिप्लोमा द्वितीय, अंतिम वर्ष की परीक्षा स्थगित

राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा फार्मेसी की द्वितीय और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएँ भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय के सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षाएँ 17 जुलाई से निर्धारित थी।

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

चौहान ने करुणाधाम आश्रम में माथा टेका

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह  करुणाधाम आश्रम में माथा टेका। कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के 84 दिन बाद मंदिर, धर्मस्थल खोलने पर  मुख्यमंत्री श्री चौहान आश्रम गए। आश्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री चौहान ने माता रानी और गणपति भगवान से प्रार्थना की कि नागरिकों की इस विपदा से रक्षा करें। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अन्य श्रद्धालुओं ने भी आश्रम में  प्रार्थना की।

मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 72.3 प्रतिशत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश में कोरोना नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की।बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में गत लगभग एक माह से वायरस के नियंत्रण की प्रवृत्ति स्थिर है। एक्टिव केस अन्य राज्यों से कम हैं वहीं  अन्य राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश में  वायरस संक्रमण भी अपेक्षाकृत नियंत्रण में है। इसके साथ ही प्रदेश का रिकवरी रेट इस समय 72.3 हो गया है, जो राजस्थान के पश्चात देश में सर्वाधिक है। इसका अर्थ है मध्यप्रदेश में रोगियों के स्वस्थ होने की रफ्तार तीव्र है। इसके अलावा डबलिंग रेट 34.9 दिवस है, जो सभी राज्यों से ज्यादा है। इसका अर्थ है मध्यप्रदेश में संक्रमण की गति को रोकने में सफलता मिली है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today