Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

महाकाल की भस्म से होगा राममन्दिर का भूमि पूजन

महामंडलेश्वर आचार्य शेखर ने बताया कि वे 2-3 तारीख को उज्जैन शिप्रा नदी में स्नान, ध्यान, पूजन के बाद महाकाल वन से मिट्टी और महाकाल मंदिर से भस्म लेकर अयोध्या रवाना होंगे। यह जानकारी शुक्रवार को महामंडलेश्वर आचार्य शेखर ने दी।

सोशल लेजिसलेशन एवं अदर एक्‍टस पर कार्यशाला संपन्न

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में 20 जुलाई से 25 जुलाई तक”सोशल लेजिसलेशन एवं अदर एक्ट्स” विषय पर 6 दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशि‍क्षण श्रीमती अरूणा मोहन राव द्वारा किया गया था। इस कार्यशाला में 2014, 2015, 2016 और 2017 बैच के आईपीएस अफसर एवं 37 एवं38 वे बैच के उप पुलिस अधीक्षक स्तर के कुल 69 अधिकारी उपस्थित हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस संक्रमित हुए

कोरोना वायरस संक्रमण मध्यप्रदेश में जिस तेजी से फैल रहा है, उसका अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसकी चपेट में आ गए हैं। वे चिरायु अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को कोरोना जांच कराने की सलाह दी है और कोरोना महामारी की समीक्षा के लिए उन्होंने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग और प्रभूराम चौधरी को अधिकृत किया है।

हेलो आशा फोन इन कार्यक्रम 4 अगस्त

शिशु स्वास्थ्य, स्तनपान विषय पर ”हेलो आशा फोन इन” कार्यक्रम मंगलवार 4 अगस्त 2020 को दोपहर 1.00 से 2.00 बजे के मध्य आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित किया जायेगा।

अवैध खनन तथा परिवहन करने वालों पर कार्यवाही

जिले में रेत के अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर उमाशंकर भार्गव द्वारा दिए गए हैं। ग्राम अलीगंज में रेत के अवैध खनन और परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए राजस्व, खनिज तथा पुलिस विभाग के दल द्वारा रेत से भरे 6 डंफर जप्त किए गए।

कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए प्रकरणों को देखते हुए सभी जिलों में कोरोना संबंधी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाए। जिलों में प्रभारी अधिकारी एवं सभी कलेक्टर्स कोरोना रणनीति आई.आई.टी.टी. (आईडेंटिफाई, आयसोलेट, टेस्ट एण्ड ट्रीट) का प्रभावी क्रियान्वयन करें। जिन जिलों में टैस्टिंग कम है, वहां टैस्टिंग बढ़ाई जाए। जिलों की परिस्थिति अनुरूप होम क्वारेंटाइन व संस्थागत क्वारेंटाइन किया जाए। कोरोना अस्पतालों में सर्वोत्तम इलाज किया जाए। जनता को मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंसिंग रखने, भीड़ न लगाने आदि के लिए जागरू‍क किया जाए तथा ऐसा न करने पर जुर्माने आदि की कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री चौहान को एग्रो निगम द्वारा लाभांश चेक भेंट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंत्रालय में  एग्रो इंडस्ट्रीज निगम द्वारा 2 करोड़ 64 लाख 85 हजार 618 रुपए  का लाभांश चेक भेंट किया गया। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य  मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने एमपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कारपोरेशन की ओर से लाभांश का चेक भेंट किया। राज्य सरकार के इस सरकारी उपक्रम की कुल प्रदत्त समता अंश पूंजी 3 करोड़ 29 लाख 49 हजार 800 रुपए है।

दिग्विजय के ट्वीट्स को संवेदनशील सामग्री बताकर रोके जाने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि ट्विटर पर उनकी टिप्पणी और विचारों को सार्वजनिक नहीं होने दिया है। ट्वीटस पर यह कहते हुए रोका जा रहा है कि इसमें “संभावित रूप से संवेदनशील सामग्री शामिल है”। दिग्विजय सिंह ने सवाल खड़ा किया है कि ये बताए बिना कि मेरे ट्वीट में “संभावित रूप से संवेदनशील सामग्री” क्या है? भारत के ट्विटर कंट्री हेड अपनी प्रतिक्रिया दें।

सार्वजनिक रूप से नहीं मनेगी राखी और ईद

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष रक्षाबंधन और ईद-उल-जुहा का त्यौहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जा सकेगा। चिकित्सा शिक्षा और गैस राहत मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि धर्मगुरुओं से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। हॉट स्पाट बन चुके भोपाल की नगर निगम सीमा में 24 जुलाई से 4 अगस्त प्रात: 5 बजे तक पुन: लॉकडाउन लागू किया गया है।

बेटियों के विरूद्ध अपराध के मामले फास्टट्रैक में चलाये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा में 3 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार और मौत की घटना में शामिल आरोपियों का मामला फास्टट्रैक में ले जाकर इस जघन्य अपराध के लिए फाँसी की सजा कराने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने आज पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया कि इस घटना की तत्परता से कड़ी जाँच की जाये और प्रकरण फास्टट्रैक अदालत में चलाकर आरोपी को कड़ा से कड़ा दंड सुनिश्चित किया जाये।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today