Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

रोजगार मामलों के लिये मंत्रि-परिषद समिति गठित

राज्य शासन ने रोजगार मामलों के लिये मंत्रि-परिषद् समिति का गठन किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समिति के अध्यक्ष होंगे।

आत्मनिर्भर मप्र के लिए नीति आयोग के निर्देशन में वेबीनार मील का पत्थर सिद्ध होगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए बनाए जा रहे रोड मैप की प्रदेश में जो तैयारियाँ की जा रही हैं, उनमें 7 से 11अगस्त तक हो रहे वेबीनार मील का पत्थर सिद्ध होंगे। नीति आयोग के निर्देशन में मध्यप्रदेश में अधोसंरचना, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और सुशासन के संबंध में विषय विशेषज्ञों, वरिष्ठ अधिकारियों, आर्थिक क्षेत्र के विद्वानों के विचार और सुझाव प्राप्त कर एक रोड मैप बनाने के लिए प्रत्येक वेबीनार में युवाओं को भी जोड़ा जाए। इसके साथ ही कलेक्टर्स कमिश्नर जैसे मैदानी अधिकारी और राजधानी में पदस्थ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मंत्रीगण अपने अनुभवों से व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत करें। तैयार रोड मैप से आम जनता को अवगत करवाया जाएगा। आगामी तीन वर्ष में रोड मैप का क्रियान्वयन किया जाएगा।

भू-अभिलेख डिजिटाइजेशन परियोजना के लिए 59.89 करोड़ स्वीकृत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मध्यप्रदेश में मंत्रि-परिषद की दूसरी वर्चुअल बैठक हुई। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मंत्रीगण ने विभिन्न स्थानों से भागीदारी की।

शिवराज को अस्पताल की नर्स व मंत्री भदौरिया की पत्नी ने बांधी राखी

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल में ही त्योहार को मनाया। उन्हें अस्पताल की नर्स और मंत्री मंत्री अरविंद भदोरिया की पत्नी अर्चना सिंह ने रक्षा सूत्र बांधे। गौरतलब है कि भदौरिया, उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हैं और वे भी चिरायु अस्पताल में ही भर्ती हैं।

अमर सिंह का दिल्ली में अंतिम संस्कार

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का दिल्ली के छतरपुर में अंतिम संस्कार किया गया. अमर सिंह की दोनों बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी. गौरतलब है कि अमर सिंह का सिंगापुर में 1 अगस्त को निधन हो गया था. रविवार को उनका पार्थिव शरीर सिंगापुर से दिल्ली लाया गया था.कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से उनके अंतिम संस्कार में चुनिंदा लोग ही मौजूद रहे. इस मौक पर पूर्व अभिनेत्री और बीजेपी नेता जयाप्रदा भी मौजूद रहीं.

कल से खुलेंगे भोपाल के बाज़ार

भोपाल में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 24 जुलाई से लगाया गया दस दिन का टोटल लॉकडाउन चार अगस्त को सुबह पांच बजे से खुल जाएगा। इसके बाद लॉकडाउन केवल कंटेनमेंट क्षेत्र में प्रभावी रहेगा। बाजार खुल जाएंगे लेकिन सिनेमाघर, जिम आदि नहीं खुल सकेंगे।

सरकारी सहायता प्राप्त मंदिरों में 4-5 को रामधुन बजेगी, सुंदरकाण्ड होगा

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने सरकार सहायता प्राप्त सभी मंदिरों में चार और पांच अगस्त तो रामधुन बजाने तथा सुंदरकांड करने की अनुमति दी है।

बारिश के लिए 80 साल की बुजुर्ग और मेंढक-मेंढकी की बारा निकली

मध्यप्रदेश की राजधानी के सीमावर्ती सीहोर जिले के बरखेड़ा गांव में बारिश के लिए अनोखा टोटका किया गया। 80 साल की एक बुजुर्ग महिला और मेंंढक-मेढकी की बारात निकाली गई। महिला को बैलगाड़ी में नीम और अन्य वृक्षों के पत्तों के वस्त्र पहनाए गए। साफा पहनाकर बारात निकाली। इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं दो किलोमीटर दूर तालाब तक बारात ले जाने के बाद मेंढक-मेंढकी की बारात भी निकाली।

प्रधानमंत्री के खिलाफ दुष्प्रचार सहन नहीं, माफी मांगें कमल नाथ: शर्मा

कांग्रेस और उसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब करने के लिए लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी की यह करतूत भी ऐसा ही प्रयास है। भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ दुष्प्रचार को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को अपने अधीनस्थ की इस करतूत के लिए देश और प्रदेश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी का निधन

अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अमरवाड़ा के पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी का आज शाम बजे ह्र्दयगति रुक जाने के कारण भोपाल के चिरायु अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले दिनों से सीने में दर्द की शिकायत के चलते चिरायु अस्पताल में भर्ती थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today