Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

विध्नसंतोषी ताकतें सुरखी के विकास को रोकना चाहती हैंः राजपूत

विगत पांच माहों में भाजपा कार्यकाल के दौरान सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास का रथ तीव्र गति से चल रहा है जिसे कुछ विध्नसंतोषी ताकतें षड़यंत्रपूर्वक रोकना चाहती हैं। यह बात प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कही। वह ग्राम तोड़ातरफदार में भाजपा के सेक्टर कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

महू में तीन दिन व्यापार बन्द करने का फ़ैसला

कोरोना के बढ़ते आक्रमण के मद्दे नज़र और एसडीएम की सख्ती के बाद गुरुवार को डाक बंगला महू में व्यापारी व्यवसायी एसोसिएशन की बैठक हुई। सभी ने प्रशासन के साथ सहयोग करने की दिशा में आगामी शनिवार, रविवार सोमवार को अपने अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बन्द रखने का निर्णय लिया।

‘झूठ बोले कौआ काटे’ अभियान

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे के नेतृत्व में बुधवार को 7 नं. चौराहे पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के खिलाफ ‘झूठ बोले कौआ काटे’ अभियान के अंतर्गत पोस्टर, बैनर लेकर प्रदर्शन किया।

जनहित के काम हमारी बड़ी ताकत, सभी 27 सीटें जीतेंगे: संतोष

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने आज विधानसभा उपचुनाव से संबंधित विभिन्न समितियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता का पसीना सभी 27 विधानसभा सीटों पर हमारी जीत को सुनिश्चित करेगा, क्योंकि हमारे नेतृत्व का व्यक्तित्व, कार्यकर्ता की संगठन निष्ठा और सरकारों के लोककल्याणकारी कार्य हमारी बड़ी ताकत है।

सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिवस 17 सितम्बर को है, जिसे राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। वहीं, पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25सितम्बर से ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान शुरू होगा, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर तक चलेगा।

हर साल 1000 करोड़ का घोटाला करता है राशन माफिया

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि 22 अगस्त को केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों द्वारा यह उजागर कर देने के बावजूद कि जहरीला जानवरों के खाने योग्य चावल राशन दुकानों से वितरित किया गया है। पूरी सरकार द्वारा नाटकीय सजगता दिखाकर छापे भी डाले जा रहे हैं। इसके बावजूद छतरपुर जिले के नौगांव ब्लॉक में रंगोली और मवइया प्राथमिक शाला में 3 सितंबर को जानवरों के खाने योग्य अनाज वितरित किया गया। जो हरपालपुर भंडार से भेजा गया था तथा शहडोल तथा बालाघाट से भेजा गया था।इसका अर्थ है कि पूरा प्रशासन दोषियों को पकड़ने की बजाय माल को खपाने के काम में लगा दिया गया है। 

केवल नगरों में रजिस्ट्री चार्ज में छूट देना बाकी जनता के साथ भेदभाव: अजयसिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ज़मीनों, मकानों की रजिस्ट्री पर लगने वाला सरचार्ज केवल नगरीय क्षेत्रों में दो प्रतिशत कम करके ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को फिर से ठगा है। किसानों के हित में यह छूट तो पूरे प्रदेश में दी जाना चाहिए थी। यह निर्णय एक ही प्रदेश में रहने वाली जनता के साथ भेदभाव और दोहरा व्यवहार है।

सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस ने ठोकी ताल

उपचुनावों के नजदीक आते ही कांग्रेस ने अपने कद्दावर नेताओं को मैदान में उतार दिया है इसी कड़ी में आज मुरैना के कैलारस में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने उप चुनावों का बिगुल बजाया।  सिंधिया के गढ़ कैलारस मुरैना में आज कांग्रेस नेताओं के समर्थन में जनसैलाब उमड़ पड़ा हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सज्जन सिंह वर्मा एवं दौरे पर गए अन्य पूर्व मंत्रियों का भव्य स्वागत किया।

दिग्विजय सिंह ने जीवन बीमा निगम के निजीकरण के प्रयासों की आलोचना की

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम का निजीकरण करने के केंद्र सरकार के प्रयासों की आलोचना की है।

बड़ा मलहरा के कई समाज प्रमुखों व गणमान्य जनों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

बड़ा मलहरा क्षेत्र के कई समाज प्रमुखों व गणमान्य जनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में विधायक तरवर लोधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today