Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

कमलनाथ का शिवराज को लायक़-नालायक पर जवाब

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नालायक कहे जाने पर कमल नाथ को घेरे जाने के दूसरे दिन नाथ ने सफाई देेते हुए उन्हें कहा है कि जब आप काले दिन वाला और ए कमल नाथ कहते हैं तो आरोप लगाना अच्छा लगता है।

बघेलखण्ड अंचल के लोक गायन उत्तराधिकार में हुआ का प्रसारण

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा प्रत्येक रविवार को आयोजित,पारम्परिक संगीत की श्रृंखला ‘उत्तराधिकार’ में आज श्री ओमप्रकाश गन्धर्व और साथी, रीवा द्वारा बघेलखण्ड अंचल के लोक गायन की प्रस्तुति संग्रहालय के यूट्यूब चैनल http://bit.ly/culturempYT.  पर प्रसारित की गई ।  

वनकर्मियों की सेवा को वन सुरक्षा बल घोषित किया जाए

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा है कि वन और वन्य प्राणी हमारे प्राकृतिक तीर्थ हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग की है कि जिस तरह जनता की सुरक्षा करते हुए जान गंवाने पर पुलिस कर्मियों को शहीद का दर्जा दिया जाता है, ठीक उसी तरह वनों की सुरक्षा मंे लगे वन कर्मियों की जंगली जानवरों या वन माफियाओं के हमले से मृत्यु होने पर उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए। शहीद होने पर उनके परिवार को दी जाने वाली विशेष अनुग्रह राशि दस लाख से बढ़ाकर पच्चीस लाख की जाए। साथ ही पुलिस बल के समान वन कर्मियों की सेवा को “वन सुरक्षा बल” घोषित किया जाए।

विधानसभा का सत्र आज, 61 विधायक सदन में बैठेंगे

कोरोना महामारी के बाद भी संवैधानिक बाध्यता के कारण सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया है। हालांकि कोरोना से अब तक 46 विधायक संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का निधन भी उपचार के दौरान हुआ है।

संविधान ने जनता वोट का जो अधिकार दिया, नोटों की ताकत से छीनीः कमल नाथ

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज ग्वालियर में भाजपा पर हमले किये। उन्होंने सौदेबाजी की राजनीति को आड़े हाथों लिया और कहा कि मेरी सरकार वोटों से बनी थी और शिवराज की सरकार नोटों से बनी है। संविधान ने जनता के हाथ में वोटों का अधिकार दिया है उस अधिकार को छीन लिया गया और वह ताकत नोटों से खरीद ली गई।

27 फीसदी आरक्षण को लेकर ओबीसी संगठनों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार


प्रदेश में सरकारी नौकरी, प्रवेश परीक्षाओं एवं अन्य पाठ्यक्रमों में 27 फीसदी आरक्षण की मंाग को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)लामबंद होने लगा है। सरकार द्वारा ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने की अधिसूचना जारी होने एवं हाईकोर्ट से किसी भी तरह की रोक नहीं होने के बावजूद भी ओबीसी को आरक्षण से वंचित रखा जा रहा है। प्रदेश की 51 फीसदी ओबीसी आबादी पर अन्याय हो रहे हैं। ओबीसी को लेकर सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। सरकार ओबीसी को गुमराह कर रही है। इसके विरोध में पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के बैनरतले जल्द ही बड़ा आंदोलन करने की तैयारी है।

नाथ ने नालायक नहीं कहा, उनका नाम लेकर खुद को नालायक बता रहे शिवराजः सलूजा

पीसीसी अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि पूर्व मुख्य़मंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लेकर कभी नालायक नहीं कहा लेकिन शिवराज, कमलनाथ का नाम लेकर बार- बार ख़ुद को नालायक बता रहे है।

कांग्रेस ने वायरल किया सीएम के गद्दारी के कारण बताने वाले वीडियो

मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के इंतजार में बैठे राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। कांग्रेस के लिए अपने साथियों के भाजपा में जाने पर उन्हें गद्दार-बिकाऊ जैसे संबोधन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कंधा मिल गया है।

केन्द्र का महत्वपूर्ण कदम है कृषि सुधार विधेयक: चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में किसानों को अधिक से अधिक राहत की आवश्यकता है। कोरोना की स्थितियों में किसान अपनी फसल के दाम खुद तय कर एक राष्ट्र एक बाजार के अनुरूप अधिक लाभ हासिल कर सकें, इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा कृषि सुधार के लिए लाए गए दो विधेयक क्रांतिकारी सिद्ध होंगे।

समर्थ वर्ग इलाज की राशि के भुगतान के लिए आगे आए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिलों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप उपाय कर एक्टिव केस न बढ़ें, इसके प्रयास किए जाएं। व्यापारी समुदाय से चर्चा कर बाजारों में दुकानों के खुलने के समय को सीमित करते हुए सप्ताह में एक अथवा दो दिन स्वैच्छिक रूप से आधे अथवा पूरे दिन के ‍लिए बाजार को बंद रखने की व्यवस्था की जा सकती है ताकि संक्रमण का फैलाव न हो। वायरस का स्प्रेड रोकने का जिम्मा हम सभी का है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के सभी उपाय अनिवार्य रूप से अपनाए जाएं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today