Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

किसानों की ऋण माफी पर झूठ बोलने के लिए शिवराज और सिंधिया माफी मांगे

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज जारी अपने एक बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों की ऋण माफी पर पहले दिन से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए ज्योतिरदित्य सिंधिया झूठ बोलते रहे हैं। इस झूठ की राजनीति का पर्दाफाश स्वयं शिवराज सरकार ने कल विधानसभा में कर दिया है और स्वीकार किया कि प्रदेश में प्रथम और द्वितीय चरण में कांग्रेस की सरकार ने 51 जिलों में 26 लाख 95 हजार किसानों का 11 हजार 6 सौ करोड़ रूपये से अधिक का ऋण माफ किया है। 

दांगी के परिजनों से मिलने कमल नाथ-दिग्विजय साथ मोर्चाखेड़ी जाएंगे

कोरोना संक्रमित होने के बाद दिवंगत हुए कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी के गांव मोर्चाखेड़ी पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह 26 सितंबर को एकसाथ जाएंगे। दिग्विजय सिंह 26 सितंबर को दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे और विमानतल से ही वे कमल नाथ के साथ हेलीकॉप्टर से ब्यावरा रवाना हो जाएंगे।

पुलिसकर्मी डीजीपी की प्रेरणा से करेंगे रक्तदान

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी की प्रेरणा से पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी 23 सितंबर को सुबह दस बजे से पुलिस चिकित्सालय (पुरूष) 7वीं वाहिनी विसबल, जहाँगीराबाद में रक्तदान करेंगे।

कांग्रेस ने महेंद्र बौद्ध को निष्कासित किया

मप्र कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को पूर्व गृह मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पद से त्य़ागपत्र दे चुके महेंद्र बौद्ध को पार्टी से निष्कासित कर दिया। आज ही बौद्ध ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली है।

कोरोना महामारी में वर्चुअल चली विधानसभा, डेढ़ घंटे में कार्यवाही पूरी

मध्यप्रदेश विधानसभा के इतिहास में पहली बार सदन हिस्सा विधानसभा परिसर की सीमा से बाहर जिलों में बैठे विधायकों भी बने। कोरोना महामारी संक्रमण के बचाव के लिए कोविड मापदंडों का पालन करते हुए विधानसभा ने वर्चुअल कार्यवाही की जिसके लिए जिलों में राष्ट्रीय सूचना केंद्रों के कार्यालयों में विधायकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जोड़ा गया। 12 जिलों के 23 विधायक ऐसे जुड़े और करीब सवा विधायक विधानसभा में सदन के भीतर और परिसर में कार्यवाही का हिस्सा तो कुछ श्रोता बने।
सदन में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से लेकर मौजूदा विधानसभा के सदस्य गोवर्धन दांगी सहित कई नेताओं के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। पहली बार रहा कि केवल प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सभी दिवंगत नेताओं का परिचय देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और वही पूरे सदन की ओर से मान ली गई। यह भी पहली बार हुआ कि वर्चुअल रूप से किसी प्रदेश के बजट को सदस्यों ने पारित करने पर सहमति दी। मगर कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना वक्तव्य दिया तो नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने इसके इलाज में निजी अस्पताल में चल रही मनमानी पर सरकार को घेरा।

तीन संभाग की ग्रामीण नलजल योजना में 197 करोड़ स्वीकृत

प्रदेश की ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाया जा सके इस हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा समुचित जलसंरचनाऐं निर्मित की जा रही हैं। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 2023 तक समूचे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में इस योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विपक्ष के विरोध-हंगामे के बीच राज्यसभा में किसान बिल पास

लोकसभा में पारित होने के बाद रविवार को राज्यसभा में पेश किए गए कृषि सुधार विधेयकों पर जमकर हंगामा हुआ। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जवाब और वोटिंग के समय तो बात इतनी आगे बढ़ गई कि सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन सहित विपक्ष के कई नेताओं ने बिल की कॉपी फाड़ी, उपसभापति पर रूल बुक फेंका तो आसन के माइक को भी तोड़ डाला।

कमल नाथ, कर्जमाफी के झूठे प्रमाण पत्र बांटे हैं: शिवराज

मंदसौर जिले में पिछले साल बाढ़ से भारी तबाही हुई थी। मैंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा कि आप भी देख लीजिए कितना नुकसान हुआ है। वो नहीं आए और बोले हम तो बंगले में बैठे-बैठे ही देख लेते हैं। मंदसौर में ही राहुल गांधी ने ये घोषणा की थी कि हम 10 दिनों में किसानों का हर प्रकार का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे। लेकिन जब सरकार बन गई, तो कर्जमाफी में कई शर्तें लगा दीं। रंग-बिरंगे फार्म भरवाने लगे। कटऑफ की तारीख बदल दी। कांग्रेस की सरकार ने किसानों को धोखा दिया। आप कहीं भी बहस कर लें कमलनाथ जी, मैं फिर ये कहता हूं कि आपने कर्जमाफी के झूठे प्रमाण पत्र बांटे, बैंकों को पैसा नहीं दिया।

शिवराज आप खुद ही निर्णय करो कि लायक है या नालायक: जीतू

हम अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री को लायक मानते है, प्रदेश के तीन बार चुनकर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को हम तो लायक मानते है, लेकिन जो व्यक्ति यह कहता था कि वह जनादेश के खिलाफ चिमटे से भी सत्ता छूना पसंद नहीं करेंगे लेकिन लोकतंत्र की हत्या कर दांतों से सत्ता दबा ली। अब शिवराज सिंह जी आप खुद ही बताओ कि वोट से बनी सरकार लायक होती है या नोट से बनी हुई सरकार।

पत्रकार मनोज बिनवाल का कोरोना से निधन

दैनिक भास्कर के डीबी संस्करण मध्यप्रदेश में संपादक रहे मनोज बिनवाल का उपचार के दौरान निधन हो गया। बिनवाल ने हाल ही में प्रजातन्त्र अखबार ज्वाइन किया था। उन्होंने गुजरात, राजस्थान में भी अपनी सेवाएं दी। उन्हें चरक अस्पताल में कोविड़-19 से संक्रमित होने के बाद भर्ती किया गया था, जिसके बाद दो दिन पहले कोविड़ केयर सुपर हास्पिलिटी सेंटर में दाखिल किया गया था..उनके माता-पिता भी संक्रमित हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today