Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

कांग्रेस विकास विरोधी, भाजपा विकास को लिए प्रतिबद्ध: तोमर

मध्यप्रदेश में 15 महीने कांग्रेस सरकार रही मगर मुरैना क्षेत्र में कोई भी सडक नहीं बनी। कांग्रेस सरकार जाते ही विकास के काम फिर शुरू हो गए है। भाजपा के पिछले कार्यकाल में विकास की कोई कसर बाकी नहीं रखी और आने वाले समय में भी बाकी नहीं रहेगी। भाजपा चंबल क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

झूठे आयोजनों के लिए मुख्यमंत्री किसानों से मांगें माफी: चौधरी

मध्य प्रदेश के किसानों को शिवराज सरकार किस तरह गुमराह करने और भ्रम फैलाने के लिए शासकीय धन का दुरुपयोग कर रही है उसका उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कांग्रेस के युवा विधायक कुणाल चौधरी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में इस कुचक्र को बेनकाब किया। उन्होंने मुख्यमंत्री की एक इवेंट जिसमें कि वह किसी बड़े होटल में कुछ किसानों को बैठा कर उनकी फसल की जानकारी लेकर प्रदेश को यह जानकारी देने का प्रयत्न कर रहे थे कि प्रदेश में किसानों के ना केवल उत्पादन में वृद्धि हो रही है बल्कि वह 3 एकड़ के छोटे से खेत में भी लाखों रुपए कमा रहे हैं।

लोकगायिका संजो बघेल द्वारा ‘लोकगायन’ की प्रस्तुति

कला विविधताओं के प्रदर्शन ‘गमक’ के छठवे दिवस, आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा आज सुप्रसिद्ध लोकगायिका सुश्री संजो बघेल, जबलपुर द्वारा अपने साथी संगत कलाकारों के साथ ‘लोकगायन’ की प्रस्तुति दी | 

देश में कांग्रेस का नहीं, अब सिर्फ भाजपा का भविष्य: विजयवर्गीय

भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद एक फिर प्रदेश की स्थिति सुधरने लगी है। 2013से पूर्व पूरे प्रदेश में सड़कों के हालात बहुत ज्यादा खराब थे,  आज सड़कें बहुत अच्छी हो गयी हैं। किसानों के लिए2400 करोड़ की योजना लागू की गई है, जिससे उन्हें बिजली, पानी मिल रहा है। नर्मदा नदी आज घर-घर पहुंच रही है। देश और प्रदेश में कांग्रेस वैसे ही गिर गई है, जिस तरह से कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी गिर गए थे। अब कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है और आने वाले समय में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। अब भविष्य है, तो सिर्फ भाजपा का।

बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ का केवल नारा दे नहीं बचेंगी बेटियां: प्रजापति

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने नरसिंहपुर में एक दलित महिला के साथ हुई दरिंदगी पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गांधी जयंती जैसे अहिंसा के दिन पर भी एक दलित बेटी को सिर्फ इसलिए अपनी जीवन लीला समाप्त करनी पड़ी क्योंकि वह दरिंदगी का शिकार थी, और पुलिस उसकी रिपोर्ट तक नहीं लिख रही थी।

प्रदेश को अपराधों की कैपिटल बनाने के लिए जनता से माफी मांगें कमलनाथ : राहुल कोठारी

भारतीय जनता पार्टी लगातार यह कहती रही है कि कमलनाथ सरकार प्रदेश को अंधेरनगरी बना दिया था। 15 महीनों के कार्यकाल में कमलनाथ सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट कर दी थी और प्रदेश को अराजकता की स्थिति में धकेल दिया था। अब यही बात नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों से भी साबित हो गई है। शांति के टापू मध्यप्रदेश को अपराधों की कैपिटल बनाने के लिए कमलनाथ और राहुल गांधी को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने वर्ष 2019-20 की एनसीआरबी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

गोविंद गोयल की जन जागरण पदयात्रा, दिग्विजय-पीसी हुए शामिल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद गोयल ने महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर मिसरोद स्थित शनि मंदिर पर सुबह बजे पूजा अर्चना कर जनता को जागृत करने हेतु महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलते हुए जन जागरण पदयात्रा प्रारंभ की । जाटखेड़ी, ढोलक बस्ती, बाग मुगालिया, बागसेवनिया, अमराई होते हुए दुर्गा मंदिर साकेत नगर पहुंचे, जहां पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भोजन ग्रहण किया गया।

हिसाब तो कमलनाथ दें अपने कुशासन, भ्रष्टाचार और जनता से धोखाधड़ी काः रजनीश अग्रवाल

कांग्रेस द्वारा जारी किया गया वचन पत्र कपट पत्र साबित हुआ। कांग्रेस और कमलनाथ ने जनता से झूठ बोला, छल किया। कांग्रेस की सरकार ने अपने 15 महीनों में प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा और कुशासन की मिसाल बना दिया। इसलिए कमलनाथ को हिसाब मांगने की बजाय अपनी सरकार के 15 महीनों के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से 15 सालों का हिसाब मांगे जाने पर आश्चर्य प्रकट करते हुए कही।

कांग्रेस सिंधिया परिवार के घोटालो को लेकर सुप्रीम कोर्ट जायेगी

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुरारीलाल दुबे एवं मीडिया प्रमुख (ग्वालियर-चम्बल संभाग) केके मिश्रा ने भू-माफिया सिंधिया परिवार पर तीसरा बड़ा हमला बोलते हुये आरोप लगाया है कि सिंधिया परिवार ने ग्वालियर के जयेन्द्रगंज स्थित माहोरकर के बाडा की 8 बीघा 2 बिस्वा भूमि जिसकी कीमत 360 करोड़ रूपयों के लगभग है, जो ग्वालियर के पूर्व राजघराने की व्यक्तिगत सम्पत्ति की सूची में शामिल भी नहीं है, फिर भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उस पर अवैध कब्जा जमा लिया, अवैध निर्माण कर आज भी वहां से किराया वसूली हो रही है और उसके कुछ हिस्से को अपंजीकृत सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट के माध्यम से बेचकर करोड़ों रूपयों की अवैध वसूली भी कर डाली है, यह एक गंभीर व अक्षम्य अपराध है।

5 को मप्र के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस करेगी मौन प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर भाजपा राज में बहन-बेटियों के साथ बढ़ रही दरिंदगी, दुष्कर्म गैंग रेप व हत्याओं की घटनाओं के विरोध में 5 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस मौन धरना-प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शित करेगी और इन घटनाआंे से जुड़े दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाने की सरकार से मांग करेगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today