Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

जनता समझती है भाजपा ने क्या किया, इसलिए दे रही भरपूर समर्थनः विष्णुदत्त

भाजपा ने 15 वर्षों में प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाया था,  यह बात जनता समझती है। भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं से जनता का मन जीता था और आज फिर से वही नेतृत्व मध्यप्रदेश को ताकत के साथ आगे ले जाने के लिए तत्पर है। इसलिए भाजपा को जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह चुनाव प्रदेश को बचाने का चुनाव है। गरीबों के हितों का चुनाव है। दूसरी तरफ, जनता कांग्रेस के छल,भ्रम और कपट को समझ चुकी है। कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। एक दलित महिला के लिये अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। इस अपमान पर मायावती तक को यह कहना पड़ा कि उपचुनाव में कांग्रेस को उखाड़ फेंकें। इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं।

कमल नाथ कांग्रेस, युवाओं के नेता नकुल बाकी कांग्रेस हो गई अनाथः शिवराज

कांग्रेस की स्थिति उस दिल की तरह हो गई है, जिसके टुकड़े हजार हो गए हैं। एक कांग्रेस दिल्ली में है, एक दिग्वजय सिंह की कांग्रेस है। मध्यप्रदेश में तो कमलनाथ कांग्रेस है, युवाओं के नेता नकुलनाथ हैं और बाकी कांग्रेस अनाथ है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे गुरूवार को डबरा विधानसभा के टेकनपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

टैगोर की छवि दिखाकर बंगाल जितना चाहते हैं मोदी: सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने नरेंद्र मोदी द्वारा बंगाल में वर्चुअल रैली करने पर से पूर्व मोदी पर निशाना साधा है अपने ट्वीट के माध्यम से श्री वर्मा ने लिखा कि “कई बार मन में विचार आया कि दाढ़ी क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी जी?? बंगाल चुनाव के लिए??” श्री वर्मा ने आगे लिखा कि दाढ़ी बढ़ाने से कोई रवींद्रनाथ टैगोर नहीं बन सकता!! ऐसे कर्म करना होते हैं जो महान बनाए! बंगाल के लोग समझदार हैं मोदी जी! आपके रूप के मायाजाल में नहीं फंसेगे??

सिंधिया ने इसी मंच से किसान कर्ज माफी के सर्टिफिकेट बांटे थे , आज झूठ परोस रहे: कमल नाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव व शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी श्री हरीवल्लभ शुक्ला के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान बनाया था और उसमें प्रावधान किया था कि यदि किसी विधायक या सांसद का निधन हो जाता है तो उपचुनाव होंगे लेकिन उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि सौदेबाजी व बोली के कारण भी उपचुनाव होंगे ,उन्होंने इसका कोई प्रावधान उन्होंने नहीं रखा था।

शिवराज ने सिंधिया की असीमित महत्वाकांक्षा का दोहन किया: अजय सिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने आज बड़ा मलहरा में साध्वी रामसिया भारती के पक्ष में भगवा, बम्हौरी और रानीताल में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित किया| उन्होंने कहा कि कमलनाथ एक असाधारण व्यक्ति हैं| जब वे मुख्यमंत्री के रूप में एक विकसित मध्यप्रदेश का सपना गढ़ रहे थे, जब उन्होंने बड़े बड़े काम शुरू किए तो शिवराज सिंह चौहान चिंता में पड़ गए| शिवराजसिंह और उनके लोगों के मन में अच्छी ख़ासी चल रही कमलनाथ सरकार को गिराने का षड्यंत्र चलने लगा| उन्होने विचार किया कि कांग्रेस में ऐसा कौन व्यक्ति है जिसकी असीमित महत्वाकांक्षा है| उन्हें सिंधिया के रूप में वह व्यक्ति मिल गया जिन्होने 22 विधायकों को साथ में लेकर कमलनाथ को धोखा दिया और सरकार गिरा दी|

प्रदेश के युवाओं को चाहिए कमल नाथ का विज़न – सज्जन सिंह वर्मा

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा आज आगर विधानसभा के दौरे पर पहुंचे और गांव गांव घूम कर कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े के समर्थन में जनसंपर्क किया। श्री वर्मा ने किसानों के बीच जन सभाओं को भी संबोधित किया और कहा कि शिवराज का झूठ अब प्रदेश का किसान पहचान गया है। शिवराज अपनी सभाओं में जाकर झूठ बोल रहे हैं कि किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ जबकि उनकी सरकार ने ही विधानसभा में कांग्रेस के प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी कि प्रदेश के लगभग 27 लाख किसानों का साड़े 11 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया है जो कमलनाथ सरकार ने किया।

महिला का अपमान करने वाले दंभी नेता को पार्टी से बाहर करें सोनिया गांधी: इमरती देवी

जिस प्रकार से डबरा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच से एक दलित महिला का अपमान किया, उसका बदला 3 नवंबर को मेरे क्षेत्र की जनता लेगी। इस उपचुनाव में पूरे मध्यप्रदेश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। पांच महीने में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने डबरा के विकास के लिए 650 करोड़ रुपए दिए,वहीं पुत्र मोह में अंधे होकर कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा का विकास करते रहे। उन्होंने प्रदेश के लिए खजाना खाली दिखा दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक महिला का अपमान करने वाले अहंकारी कमलनाथ को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।

कांग्रेस के पास बताने को कोई उपलब्धि नहीं: नरेंद्र सिंह तोमर

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं। इन सभी 28 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी, क्योंकि कांग्रेस के पास इस चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस की सरकार ने अपने 15 महीनों के शासन में कोई एक भी ऐसा काम नहीं किया है, जिसे कांग्रेस के लोग इस चुनाव में जनता को गिना सकें। ये मध्यप्रदेश की दशा और दिशा को तय करने वाले चुनाव हैं, जिसमें फैसला आप को करना है।

चलो-चलो… वाले कमलनाथ को जनता ही चलता करेगीः चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से उनके मंत्री-विधायक कहते थे कि अस्पताल का उन्नयन कर दो तो वे कहते थे कि चलो…चलो…। कोई उनसे अपने क्षेत्र में बांध मांगता था तो वे कहते थे कि चलो…चलो…। कोई उनसे कहता था कि उनके क्षेत्र के किसानों की फसलें खराब हो गईं हैं मुआवजा दे दो, तो वे कहते थे कि चलो…चलो…। अब ये चलो…चलो… वाले कमलनाथ को तो प्रदेश की जनता की चलता करेगी। इन्होंने जनता की भलाई के लिए चलाई गई भाजपा सरकार की योजनाओं को ही बंद कर दिया था। विकास के काम ठप्प कर दिए।

धनुष यज्ञ, रामविवाह और कैकेयी दशरथ संवाद प्रसंगों का मंचन

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत  पाँच दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन 21 अक्टूबर को रामलीला के दूसरे दिन धनुष यज्ञ, रामविवाह और कैकेयी दशरथ संवाद प्रसंगों का मंचन किया गया। इन प्रसंगों में मिथिला के राजा जनक अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए धनुष यज्ञ का अनुष्ठान करते हैं और राजा जनक यज्ञ में पधारे सभी राजाओं को सामने ये शर्त रखते हैं की जो भी राजा इस शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, सीता उसी के गले में वर माला डालेगी|

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today