Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

अब और अधिक प्रभावी होंगे गौ संरक्षण एवं संवर्धन के उपायः विष्णु दत्त

भारतीय जनता पार्टी की सरकारें गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित रही हैं। इन सरकारों का जोर गांव, गरीब और गायों के कल्याण पर रहा है। अब मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी की सरकार ने जो गौ कैबिनेट का गठन किया है, वह न सिर्फ देश में अपनी तरह की महत्वपूर्ण पहल है,बल्कि इसके माध्यम से प्रदेश में गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के उपाय अधिक प्रभावी तरीके से किए जा सकेंगे। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं मध्यप्रदेश की सरकार को धन्यवाद देता हूं।

पीसीसी में मनाया जायेगा कमलनाथ का जन्मदिन

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी का जन्मदिन आज बुधवार 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जाएगा । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी जन्मदिन की खुशी में केक भी काटेंगे ।

डाॅ. मोहन यादव ने किया विश्व रंग 2020 का उद्घाटन

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विश्व रंग टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव का दूसरा संस्करण डिजिटल वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर किया जा रहा है। यह आयोजन 20 से 29 नवम्बर के बीच किया जाएगा। मंगलवार को विश्वविद्यालय के शारदा सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. मोहन यादव ने विष्व रंग 2020 का उद्घाटन किया।

पीसीसी अध्यक्ष से इस्तीफा दें कमलनाथः विष्णुदत्त शर्मा

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी राजीव सक्सेना के बयान से यह प्रमाणित हो गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनका पूरा परिवार इस घोटाले में शामिल रहा है। न सिर्फ उनके भांजे रतुल पुरी, बल्कि उनके बेटे बकुलनाथ की कंपनियों ने भी इस घोटाले से आर्थिक लाभ हासिल किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में अगर जरा सी भी नैतिकता बाकी है, तो वे तुरंत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें और देश से गद्दारी करने, जनता से झूठ बोलने तथा धोखा देने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

बिसाहूलाल ने एपी सिंह से उप चुनाव जितने के बाद सौजन्य भेंट की

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल के वरिष्ठ सदस्य बिसाहूलाल सिंह ने प्रमुख सचिव एपी सिंह से उप चुनाव में जितने के बाद सौजन्य भेंट की, इस दाैरान रीवा के सिरमाैर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिव्यराज सिंह, अपर सचिव वीरेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे। इससे पूर्व विसाहूलाल  सिंह विधान सभा सदस्य से संबंधित सभी आैपचारकताएं पूर्ण की ।

छठ पूजा की तैयारी में विधायक कृष्णा गौर ने किया घाट का दौरा

बिहार सांस्कृतिक परिषद् के के कार्यकर्ताओ एवं छठव्रती श्रद्धालुओ द्वारा छठ महापर्व की तैयारी सरस्वती मंदिर प्रांगण, ई सेक्टर, में युद्व स्तर की तैयारी किया जा रहा है। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक, क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर जी का छठ घाट, सरस्वती मंदिर का विशेष दौरा किया गया।उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया एवं उपस्थित नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिये।

विधानसभा पहुँच कर आवश्यक औपचारिकता पूर्ण की

उप चुनाव में निर्वाचित प्रभुराम चौधरी सांची रायसेन, विपिन वानखेड़े आगर जिला आगर मालवा, प्रद्युम्न लोधी मलहरा छतरपुर, तुलसी सिलावट सांवेर इंदौर ने विधानसभा पहुँच कर आवश्यक औपचारिकता पूर्ण की, इससे पूर्व विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह से सौजन्य भेंट की ।

अंसारी द्वारा संकलित “बतख़ मियां अंसारी की अनोखी कहानी” शीर्षक से प्रकाशित

छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक, मोहम्मद वज़ीर अंसारी द्वारा संकलित “बतख़ मियां अंसारी की अनोखी कहानी” शीर्षक से प्रकाशित एक उर्दू पुस्तक का विमोचन प्रसिद्ध समाजसेवी एवं लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, रघु ठाकुर, प्रसिद्ध समाजसेवी यासीन मोमिन, भिवंडी, डॉक्टर माहताब आलम न्यूज़ 18 उर्दू के प्रिंसिपल कोरेस्पोंडेंट
एवं शायर अंजुम बाराबंकवी के हाथों आज भोपाल में संपन्न हुआ। विमोचन का यह कार्यक्रम भोपाल की साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था “ शेरी भोपाली “ के बैनर तले उसिया रिसॉर्ट क्वीन्स होम, कोहेफिजा, में आयोजित की गई।

प्रोफेशनल एटीट्यूड बिल्डिंग पर नेशनल वेबीनार

राधारमण इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एण्ड साइंस (आरआईटीएस) में विगत दिवस प्रोफेशनल एटीट्यूड बिल्ंिडग विषय पर एक दिवसीय वेबीनार आयोजित किया गया। इस निशुल्क वेबीनार को आरआईटीएस के डायरेक्टर डॉ. आरके पाण्डे, पब्लिक स्पीकर व इण्डस्ट्री एक्सपर्ट आरके सक्सेना राधारमण समूह के ग्रुप डायरेक्टर प्रोफेसर जे.एल. राणा तथा राधारमण समूह के डायरेक्टर – आर एण्ड डी – डॉ. पी.के. लाहिरी ने संबोधित किया।

कोठेकर को श्रद्धांजलि अर्पित

प्रदेश कार्यालय में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, समस्त प्रदेश महामंत्री एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश भर में मंडल स्तर पर होने वाले मंडल प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के पूर्व प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रहे स्व. अरविंद कोठेकर जी को पार्टी नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today