मजबूत राजनीतिक वाले मछली परिवार पर मोहन सरकार का बुलडोजर, करोड़ों की कोठी जमींदोज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करीब चार दशक से राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले मछली नाम से जाने वाले मछली परिवार पर मोहन सरकार ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। More »

PM से CM की भेंट के बीच CS अनुराग जैन की राज्यपाल से मुलाकात महज संयोग या कुछ और….

मध्य प्रदेश से जुड़ी दो तस्वीरें आज चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहली दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और दूसरी भोपाल More »

1130 परिवारों को उजाड़ कर Housing Board माननीयों MP-MLA के लिए बना रहा आशियाना, रहवासियों का विरोध दरकिनार

मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल जो अब मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नाम से पहचाना जाता है, एकबार फिर पुनर्घनत्वीकरण के नाम शहर की 50 साल पुरानी 1130 More »

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान रिजल्ट कृष्ण जन्माष्टमी पर आने के संकेत, MLA-Ex MLA को कमान मिलने के संकेत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का रिजल्ट अब जल्द ही आने की संभावना है और शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन अभियान में निकले अमृत से नए जिला अध्यक्षों More »

UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी

संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने “विश्व आदिवासी दिवस” मनाया। यह आयोजन नौ अगस्त को हुआ जिसमें हजारों लोग कुक्षी पहुंचे और बिरसा मुंडा की More »

RSS की हिटलर से सीख लेकर मुस्लिम को यहूदियों की तरह देशद्रोही करार देने की साजिश, दिग्विजय का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर एकबार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा को हिटलर से सीखकर मुसलमानों को टारगेट किया और उन्हें देशद्रोही करार देने की कोशिश की जा रही है। छतरपुर की घटना को लेकर विपक्षी गठबंधन के नेताओं के वहां पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात के बाद भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिग्विजय सिंह ने यह आरोप लगाए।

CM डॉ. मोहन यादव के पिता को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे राज्यपाल मंगूभाई, पूर्व CM कमलनाथ, मंत्री प्रहलाद पटेल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता स्व. श्री पूनमचंद यादव के देहावसान होने के बाद शुक्रवार को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए समत्व भवन में कई लोग पहुंचे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी वहां पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

गोरखपुर और मेहबूब नगर के बीच सात सितंबर से विशेष साप्ताहिक ट्रेन, एक दिसंबर तक चलेगी

त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने दक्षिण और उत्तर भारत के लोगों के लिए एक साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है जोृ गोरखपुर-महबूबनगर-गोरखपुर के बीच चलेगी। सात सितंबर से एक दिसंबर तक यह ट्रेन दोनों तरफ 13-13 ट्रिप लगाएगी। पढ़िये रिपोर्ट।

झांसी रेल मंडल में मेनलाइन कनेक्शन का काम चलने से डेढ़ दर्जन ट्रेनों का मार्ग बदला

उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में धौलपुर-हेतमपुर के बीच अप और डाउन मेन लाइन कनेक्शन कार्य के कारण करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।

14 लाख रुपए की ईनामी हार्डकोर महिला नक्‍सली गिरफ्तार

मध्य प्रदेश पुलिस ने एक हार्डकोर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है जिसके सिर पर 14 लाख रुपए का ईनाम भी था। केबी डिवीजन खटिया मोचा एरिया कमेटी की सदस्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की साजंती है जिसके खिलाफ मध्य प्रदेश में कई अपराध दर्ज हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

फिलीपीन्स ग्लोबल समिट में INDIA का प्रतिनिधित्व कर रहीं BHOPAL की यशस्वी कुमुद

गैर बराबरी और भेदभाव के खिलाफ फिलीपीन्स की ग्लोबल समिट में भोपाल की यशस्वी कुमुद भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं. कुमुद्ए फआईए की एशियन काउंसिल की सह-समन्वयक बनीं. वे एकता परिषद की ओर से युवा प्रतिनिधि के रूप में समिट में भागीदारी कर रही हैं.

यूएन वीमन और नोकिया का राज्य शासन के साथ मेंटरिंग वूमेन, एम्पॉवरिंग फ्यूचर्स कार्यक्रम

यूएन वीमन इंडिया और नोकिया ने प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में ‘मेंटरिंग वूमेन, एम्पॉवरिंग फ्यूचर्स (MWEF)’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य युवा महिला एवं छात्राओं को आवश्यक व्यावसायिक कौशल प्रदान करना है, ताकि वे बेहतर ढंग से प्रशिक्षित हो कर तकनीकी उद्योग के क्षेत्र में बेहतर कैरियर बना सकें। इसका उद्देश्य कार्यशालाओं और मेंटरशिप कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना है जिससे वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनकर देश के विकास में सहयोगी बने।

जनहित में नवीन प्रौद्योगिकी का सदुपयोग हो : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक प्रगति के मार्ग पर पूरी रफ्तार के साथ दौड़ रहा है। अधोसंरचना का काम रीढ़ की हड्डी की तरह होता है, जिस पर आर्थिक और समावेशी विकास की नीतियां आकार लेती है। प्रौद्योगिकी की ताकत को पहचाने, इसका सदुपयोग कर समाज हित में संकल्प को पूर्णता प्रदान करे ताकि इस पीढ़ी के साथ आने वाली पीढ़ी भी लाभान्वित हो सके।

पुलिस मुख्यालय में समयमान वेतनमान के आदेश, मगर कर्मचारी हो रहे बिना लाभ के रिटायर

मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय में सीआईडी के कर्मचारियों को राज्य शासन के जुलाई 2023 से दिए जाने वाले समयमान वेतनमान का लाभ अब तक नहीं मिल पा रहा है। सीआईडी में समयमान वेतनमान फिक्सेशन करने वाले कर्मचारियों को समय सीमा में संबंधित कार्य नहीं करने पर प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में स्थानांतरण करने के बाद भी अब तक इसका लाभ कर्मचारियों व रिटायर लोगों को नहीं मिल पाया है। सेवारत कर्मचारियों को जहां राशि नहीं मिलने से पारिवारिक जिम्मेदारियों में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा रहा है तो रिटायर होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद के लाभों को मिलने में परेशानी हो रही है। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की विशेष रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिताजी बाबा महाकाल के श्री चरणों में समाहित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता सेठ श्री पूनमचंद यादव का मंगलवार की रात को निधन हो गया जिनका आज उज्जैन में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में कई प्रमुख नेता, अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today