शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, कहा devlop country तो ठीक रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

‘शहीद अवंती यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रानी अवंती बाई ने स्वतंत्रता की ऐसी मशाल जलाई थी, जिसमें अंग्रेजी साम्राज्य जलकर खाक हो गया था। रानी अवंती बाई ने भारत माता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी स्मृति में निकाली जा रही शहीद अवंती यात्रा देशभक्ति का अलख जगाकर नवजागरण करेगी और नौजवानों को अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा देगी। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को अवंती बाई चौराहे स्थित प्रतिमा स्थल से शहीद अवंती यात्रा का शुभारंभ करते हुए कही।

युवा मोर्चा ने शौर्य स्मारक में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शौर्य स्मारक पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष श्री वैभव पंवार सहित वरिष्ठ नेताओं ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक राष्ट्रगान किया।

स्वाधीनता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान्न वितरण भी किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘ध्वजारोहण’

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में वरिष्ठ भील जनजातीय चित्रकार पद्मश्री श्रीमति भूरीबाई ने ध्वजारोहण किया| इस अवसर पर निदेशक डॉ. धर्मेन्द्र पारे, उप निदेशक श्री अनिल कुमार, संग्रहाध्यक्ष श्री अशोक मिश्र, जनजातीय कलाकार और अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे| 

हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस

गौरवशाली भारतवर्ष की स्‍वा‍धीनता की 74 वी वर्षगांठ हर्षोल्‍लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में आयेाजित हुए स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और संयुक्‍त परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्‍यमंत्री ने पुलिस, जेल व होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्‍ट्र‍पति द्वारा प्रदत्‍त पदक प्रदान कर सम्‍मानित किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी व अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक एसएएफ मिलिंद कानश्‍कर मुख्‍यमंत्री के साथ थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को भारत माता चौराहे पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प को लेकर निकाली गई, साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साईकिल रैली का आयोजन जनअभियान परिषद एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया था।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया अमृत महोत्सव के मंच का उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को भाजपा, प्रदेश कार्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के लिए तैयार मंच का उद्घाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रगान गाया।

प्रदेश के 20 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा

मध्यप्रदेश पुलिस के कर्तव्य‍निष्ठ 20 अधिकारी व कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2021 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने तथा 6अधिकारियों/कर्मचारियों को वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है। पु‍लिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने इन सभी अधिकारी व कर्मचारियों को पदक मिलने की घोषणा होने पर हार्दिक बधाई दी है। पदकों का वितरण अगले साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह यानि 15 अगस्त 2022 को किया जाएगा।

पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित ऑनलाइन कवि सम्मेलन

75 साल आजादी के अमृत महोत्सव की  पूर्व संध्या पर गमक के अंतर्गत पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित ऑनलाइन  कवि सम्मेलन में संस्कृति,पर्यटन एवं आध्यात्मिक मंत्री , सुश्री उषा ठाकुर ने कवियों का अभिनन्दन किया  और कहा कि कवियों की कविता वीर रस से ओतप्रोत हो ,ताकि आने वाली पीढ़ी का भी मार्गदर्शन हो सके।

जुगादे को राष्‍ट्रपति का विशिष्‍ट सेवा पदक

पुलिस महानिदेशक कार्यालय पु‍लिस मुख्यालय में पदस्थ पुलिस महानिदेशक महोदय के निज सचिव निरीक्षक (अ) दत्तात्रेय प्रभाकर जुगादे को स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हस्ते अलंकृत किया जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today