POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

2023 में कांग्रेस सरकार बनेगी और आदिवासियों के साथ न्याय होगा: कमलनाथ

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने बड़वानी में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के लोगांे को किसी से डरने की जरूरत नहीं है, कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के हितों के लिए पूरा संघर्ष कर रही है और हर मोर्चे पर डटी हुई है। कांग्रेस पार्टी ने आज बड़वानी में आदिवासी अधिकार जन आक्रोश रैली का आयोजन किया।प्रदेश में लगातार आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार, आदिवासी दिवस के अवकाश को समाप्त किए जाने और आदिवासी वर्ग के अधिकारों के हनन के खिलाफ कांग्रेसी पार्टी की रैली में 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। कांग्रेस की रैली को देखकर प्रशासन इस कदर डर गया कि 25 हजार से ज्यादा लोगों को रैली स्थल के बाहर ही दूसरे इलाकों में रोक दिया गया।

कमलनाथ की आदिवासी अधिकार यात्रा ‘धोखा यात्रा’ : शर्मा

कांग्रेस की 15 माह की सरकार को देश और समाज के सभी वर्गों ने देखा है। कमलनाथ ने किसानों, अनुसूचित जाति, जनजाति से लेकर हर वर्ग को धोखा दिया। आज कमलनाथ आदिवासी जनअधिकार यात्रा निकाल रहे हैं, वह केवल ‘धोखा यात्रा’ है। क्योंकि कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने आदिवासियों के हक और अधिकार को लूटने का काम किया। आदिवासियों के अधिकार को लूटने वालों को यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जनअधिकार यात्रा सिर्फ नौटंकी है।

सायबर इन्‍वेस्‍टीगेशन एंड इन्‍टेलिजेन्‍स समिट 21 से

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी सायबर क्राइम के अनुसंधान, आसूचना संकलन तथा सायबर सुरक्षा क्षेत्र में एक अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। 21 से 30 सितंबर 2021 तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को ऑनलाईन माध्यम से आयोजित कर राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है।

8 को पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा निकालेंगे जन आक्रोश पदयात्रा

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश पद यात्रा निकालने जा रहे है। जनआक्रोश यात्रा बोर्ड आफिस स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरु होकर पुरानी विधानसभा स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन होगा। पूरी यात्रा का मार्ग 15 किलोमीटर लंबा होगा। यात्रा से पहले सभी धर्मो के धर्मगुरु विधायक पीसी शर्मा को माला पहनाकर स्वागत करेंगे तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर जनआक्रोश पदयात्रा को रवाना करेंगे।    

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। शृंखला के अंतर्गत आज संस्कृति संचालनालय की ओर से भोपाल की कलाकार डॉ. उषा शर्मा और साथियों द्वारा गायन, हेमलता जिंबो और साथियों द्वारा राजस्थानी लोकगायन एवं भोपाल के विकास सिरमोलिया और साथियों द्वारा रंगसंगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/Fzq6qCOWM3I और फेसबुक पेज https://fb.me/e/2F2Maf7Nr पर लाइव प्रसारित किया गया।

मांगा आशा के लिये 10,000 एवं सहयोगी का 15,000 रुपये का वेतन

 प्रदेश में स्वास्थ्य सम्बन्धी गतिविधियों एवं अभियानों को आमजनता के बीच संचालित कर रही आशाओं को सरकार केवल 2000 रुपये का अल्प वेतन दे रही है। आशा एवं सहयोगियों के अनिश्चितकालीन हडताल के 35 वें दिन माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने 5 जुलाई को प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा में मुख्यमंत्री की ओर से जल्दी खुश खबरी मिलने का आश्वासन देकर हडताल को खत्म करने की अपील की और संयुक्त मोर्चा ने स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन को मान कर हडताल को स्थगित किया।  लेकिन इस आशवासन के 60 दिन पूरा होने के बाद भी सरकार आशा एवं सहयोगियों के वेतन वृद्धि पर कोई निर्णय नही दे पाये।

ओबीसी के साथ 19 महीने तक अन्याय करने वाले महाधिवक्ता को HC का जज बनाकर क्या संदेश देना चाहती है बीजेपी: कमलेश्वर पटेल

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने आज अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को दिए जाने वाले 27 प्रतिशत आरक्षण के विषय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।श्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी सिर्फ भ्रम फैलाने और श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भी मध्य प्रदेश में जो 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू किया गया है, वह मार्च 2019 के उसी आदेश के आधार पर किया गया है जो कमलनाथ जी ने मुख्यमंत्री की हैसियत से जारी किया था।

सभी मोर्चा प्रकोष्ठ मिलकर ताकत के साथ मैदान में उतरें

मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के नाते भले ही हमारी जिम्मेदारी अलग है, लेकिन हमारा लक्ष्य एक है, संगठन का विस्तार। हम सब मिलकर टीम भावना के साथ संगठन के काम को विस्तार दें, पंचायतों तक गठन करें और पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरें, इसी ताकत के आधार पर हम आने वाले उपचुनाव में विजय हासिल करेंगे।

मप्र तीर्थ एवं मेला विकास प्राधिकरण के नए CEO बने डॉ राजेश श्रीवास्तव

शासकीय महाविद्यालय बुदनी उच्च शिक्षा विभाग में  पदस्थ  हिंदी के प्राध्यापक डॉ राजेश श्रीवास्तव को  प्रतिनियुक्ति पर म प्र शासन के  अध्यात्म विभाग मंत्रालय के अंतर्गत  मध्यप्रदेश तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण  का  (सी ई ओ) मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।  

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। श्रृंखला के अंतर्गत आज भोजपुरी साहित्य अकादमी की ओर से लखनऊ की कलाकार डॉ. अंजु भारती ने ‘सावन-झूला, कजरी’ व ‘पारम्परिक गायन’ और लखनऊ की कलाकार श्रीमती विमला कठेरिया ने ‘पारंपरिक भोजपुरी लोक’ व ‘भक्ति पद’ की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/-X2gZEIDLLw और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/events/902914397250359/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today