अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

37 नगर पालिका और नगर परिषद में प्रशासकों की नियुक्ति

मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों में से 37 नगर पालिका परिषद और नगर परिषदों का कार्यकाल हाल ही में समाप्त हो गया है जहां नगरीय विकास और आवास विभाग ने प्रशासकों की नियुक्ति आदेश आज जारी किए हैं। इन नगरीय निकायों का कार्यकाल 29 अगस्त 2022 से 12 सितंबर 2022 के बीच समाप्त हुआ और आज इनमें प्रशासकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए।

पोषण आहार में कांग्रेस ने भ्रम फैलाने की कोशिश की, सीएम ने विधानसभा के भीतर और बाहर कहा

मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने पोषण आहार को लेकर विधानसभा के भीतर और बाहर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इसके तहत कांग्रेस ने भ्रम फैलाने की कोशिश की। सदन के अंदर वक्तव्य देना सरकार का अधिकार है लेकिन विपक्ष को इस पर भी दिक्कत है। जबकि विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति लेकर इस पर वक्तव्य देने का फैसला किया था। मगर कांग्रेस को चर्चा से भागना था और वक्तव्य के बीच उन्होंने सदन के भीतर हंगामा किया। वहीं, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के वक्तव्य भाषण के बीच गर्भगृह के पास धरना दिया। इससे कार्रवाई गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

भोपाल जिले में औसत से 1052.9 मिमी ज्यादा बारिश अब तक 1568.1 मिमी

भोपाल जिले में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 1568.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है जो कि जिले में होने वाली औसत बारिश से 1052.9 मिलीमीटर ज्यादा है। जिले में अब तक हुई बारिश ने 1973 के बाद से अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके पहले 1973 में बारिश के मौसम में इससे ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी।

विधानसभा प्रजातंत्र का मंदिर, कमलनाथ विधानसभा सदस्य, उऩका मेरी वहां क्या जरूरत का बयान चिंता का विषयः नरोत्तम मिश्रा

विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के विधानसभा में मेरी क्या जरूरत के बयान पर गृह और संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा का सदस्य ही यह कहे कि मेरी क्या जरूरत तो उन्होंने प्रजातंत्र पर ही अंगुली उठा दी है। प्रदेश के सर्वोच्च सदन के बारे में, सदन के नेता के बारे में, भाषण और वक्तव्य देने में केवल मुंह चलाने में विश्वास करते हैं।

सांची विवि सामान्य परिषद बैठक में अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का फैसला, मार्च आयोजन

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की सामान्य परिषद की बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विश्वविद्यालय की प्रगति से अवगत कराते हुए कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता ने विवि परिसर के प्रथम चरण के तीव्र निर्माण के आलोक में दूसरे चरण की अनुमति मांगी, जिसे स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने डीपीआर बनाने की स्वीकृति दी। 6 एवं 7 जनवरी 2023 को अप्रवासी भारतीयों और अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में कार्य कर रही अप्रवासी भारतीय संस्थाओं की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को भी साधारण सभा ने सहमति प्रदान की। 

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कूनो प्रवास पर श्योपुर के कुपोषण को मिटाने घोषणा करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 71वें जन्मदिन के मौके पर भारत से लुप्त हो गए चीतों के नामीबिया से पुनर्विस्थापन के लिए लाए जा रहे आठ चीतों को कून राष्ट्रीय उद्यान के बाड़े में जोड़ेंगे। इसको लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है और मांग की है कि कून श्योपुर जिले में जो अति कुपोषित जिला है और उन्होंने मांग की है कि आप यहां जिले को कुपोषण से मुक्ति के लिए कोई बड़ी घोषणा जरूर करें।

जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉंड्रिंग में तीसरा समन, आज दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ

धोखाधड़ी के मामलों में फंसे सुकेश चंद्रशेखर की मित्र और उनसे महंगे गिफ्ट लेने वाली मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली की ईओडब्ल्यू पुलिस ने एकबार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। पूछताछ के लिए उन्हें तीसरा समन जारी किया गया था और आज उनसे पूछताछ होना है।

आठ कोल माइंस का ई-ऑक्शन, मध्य प्रदेश की भी एक माइंस की निविदा

देश की आठ कोल माइंस का आज इ-ऑक्शन हुआ। इसमें मध्य प्रदेश की भी एक कोल माइंस की निविदा हुई। मध्य प्रदेश की बांधा उत्तर की कोल माइंस में जियोलॉजिकल रिजर्व 500 मिलियन टन बताया गया है।

बिलाबांग स्कूल की छात्रा मामले में स्कूल शिक्षा विभाग का एक्शन, जांच दल गठित

बिलाबांग हाई इंटनेशनल स्कूल की नर्सरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में आज मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया है। अपर संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक संचालक का जांच दल बनाकर एक सप्ताह में उनसे चार बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, पुलिस द्वारा एफआईआर के बाद जांच की जा रही है।

बिलाबांग स्कूल की नर्सरी की छात्रा से ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल में नर्सरी की साढ़े तीन साल की एक बच्ची के साथ ड्राइवर ने दुष्कर्म किया और जब स्कूल प्रबंधन से बच्ची के अभिभावकों ने शिकायत की तो उन्होंने घटना पर लीपापोती करने की कोशिश की। अभिभावकों के भोपाल पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी और उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today