कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

गुरु नानक देव जी द्वारा 553 साल पहले दी गई शिक्षा आज भी प्रासंगिक

गुरु नानक देव जी द्वारा 553 साल पहले दी गई शिक्षा आज भी प्रासंगिक है। यह बात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पी नरहरि आयुक्त, एमएसएमई विभाग ने अपने उद्बोधन में कही.

संयुक्त राष्ट्र अमोरिका के काउंसल जनरल माइक हैंकी ने किया मप्र जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण

संयुक्त राष्ट्र अमोरिका के काउंसल जनरल माइक हैंकी ने आज मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, भोपाल का भ्रमण किया। अवलोकन दौरान उन्होंने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं, चित्र प्रदर्शनी, चिन्हारी सोविनियर शॉप और पुस्तकालय ‘लिखन्दरा’ का अवलोकन किया।

जनजातीय क्षेत्रों के सशक्तिकरण में पेसा एक्ट लागू, प्रभावी होंगे नए नियम

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने कहा है कि जनजातीय समाज का विकास पूरे देश के विकास से जुड़ा हुआ है। जनजातीय समाज एवं वंचित वर्गों के विकास और सशक्तिकरण में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। मध्यप्रदेश में जनजातीय महापुरूषों की स्मृति को बनाए रखने और भावी पीढ़ी तक पहुँचाने के लिये सराहनीय प्रयास किये हैं। इसके लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगुभाई पटेल सहित सभी संबंधित बधाई के पात्र है।

शाही ठाठ-बाट व धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की सवारी

प्रतिवर्ष कार्तिक-अगहन मास में निकलने वाली सवारी की श्रृंखला में परंपरागत तीसरी सवारी आज सभा-मंडप से विधिवत पूजन अर्चन पश्चात अपरान्ह बाबा महाकाल के जयघोष के साथ नगर भ्रमण हेतु रवाना हुई.

जो याद न था वो याद हुआ जो याद रहा वो भूल गया

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा ज़िलेवार गतिविधि “सिलसिला” के अंतर्गत शहडोल में “साहित्यिक गोष्ठी” आयोजित की गई। देश की आजादी के 75 वर्ष के अवसर अमृत महोत्सव के अंतर्गत मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश में संभागीय मुख्यालयों पर नवोदित रचनाकारों पर आधारित “तलाशे जौहर” कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद अब ज़िला मुख्यालयों पर स्थापित एवं वरिष्ठ रचनाकारों के लिए “सिलसिला” के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी का बत्तीसवां कार्यक्रम विवेक पब्लिक स्कूल, शहडोल में 13 नवंबर 2022 को दोपहर 3 बजे “शेरी व अदबी नशिस्त” का आयोजन ज़िला समन्वयक शाद अहमद शाद के सहयोग से किया गया।

चुनाव पूर्व प्रशासनिक जमावट में 918 पटवारियों के जिले बदले, 1000 किलोमीटर तक तबादला

मध्य प्रदेश में चुनावी साल शुरू हो चुका है और उसके लिए प्रशासनिक जमावट तेज हो गई है। पसंद-नापसंद के अफसरों को यहां से वहां और वहां से यहां किया जा रहा है। राजस्व विभाग में 918 पटवारियों की तबादला सूची जारी की गई है जिसे गौर से देखने के बाद यह चुनावी ट्रांसफर सूची ज्यादा लगती है। पटवारी जैसे राजस्व विभाग के सबसे निचले क्रम के कर्मचारियों को 1000 किलोमीटर तक दूर की पदस्थापना की गई है जो मानवीय आधार पर सही प्रतीत नहीं होती है। हालांकि इनमें से कुछ तबादलों में कर्मचारियों से सहमति लिखवाकर ट्रांसफर करने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

गुजरात चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में होगी राजनीतिक जमावट, परफार्मेंस पर शिवराज सरकार में स्थान

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का साल शुरू हो चुका है क्योंकि आज से एक साल बाद नई सरकार का फैसला हो जाएगा। इन 12 महीने में शिवराज सरकार को भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने के लिए राजनीतिक जमावट करना होगी जिसके लिए गुजरात चुनाव के नतीजों तक इंतजार किए जाने की संभावना है। पार्टी का अभी पूरा ध्यान गुजरात-हिमाचल प्रदेश में फिर से सरकार बनाने पर है। इसके बाद मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में 2023 में होने वाले चुनाव का टारगेट होगा।

वसीयत में करा लो मुझसे अपनी जान कर दूंगा, वतन की आन की ख़ातिर मैं सब क़ुर्बान कर दूंगा

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा ज़िलेवार गतिविधि “सिलसिला” के अंतर्गत छतरपुर में “साहित्यिक गोष्ठी” आयोजित की गई। मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश में संभागीय मुख्यालयों पर नवोदित रचनाकारों पर आधारित “तलाशे जौहर” कार्यक्रम के बाद अब ज़िला मुख्यालयों पर स्थापित एवं वरिष्ठ रचनाकारों के लिए “सिलसिला” के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी का इकत्तीसवां कार्यक्रम छतरपुर में 12 नवंबर को शाम “शेरी व अदबी नशिस्त” का आयोजन ज़िला समन्वयक शबीह हाशमी के सहयोग से किया गया।

टैगोर चिल्ड्रंस पेंटिंग प्रतियोगिता में उमड़ा विद्यार्थियों का सैलाब

बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से विश्वरंग के तत्वावधान में और गेट सेट पेरेंट चिल्ड्रंस लिटरेचर, आर्ट एंड म्यूजिक फेस्टिवल के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के प्रयास के तहत आज रवीन्द्र भवन में टैगोर चिल्ड्रंस पेंटिंग कॉम्पीटिशन का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें सरकारी, प्राइवेट एवं पब्लिक स्कूलों के लगभग 2000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।प्रतियोगिता तीन कैटेगरी में आयोजित हुई। जिसमें कक्षा 6से 8, कक्षा 9-10 और कक्षा 11-12 के छात्र शामिल हुए। 

इंग्लैंड टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड चैम्पियन बनी, पाकिस्तान हारा

आस्ट्रेलिया में खेले गए टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर इंग्लैंड ने कब्जा कर लिया है। उसने पाकिस्तान को आसानी से हराया और एक ओवर पहले ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य 138 रन बना लिए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today