Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की बुधवार को जिस विमान दुर्घटना में मौत हुई उसे मध्य प्रदेश की वह महिला पायलट संभवी पाठक उड़ा रही थी जिसके प्लेन में बॉलीवु़ड के More »

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज का प्रथम चरण 15 मार्च तक

किसानों के कल्याण, स्वाभिमान और समृद्धि के लिए संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास More »

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदकों की घोषणा, MP के 21 पुलिस अधिकारियों को मिले पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति पदकों का ऐलान किया है। इनमें वीरता, विशिष्ट सेवा और उत्कृष्ट सेवा पदक शामिल हैं। मध्य प्रदेश के 21 पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर More »

Agrwal महिला महासभा का Basant पंचमी पर हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम

बसंत पंचमी के अवसर पर अग्रवाल महिला महासभा ने भोपाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महिलाएं पीले वस्त्रों से सजधज कर शामिल हुईं। कार्यक्रम में हल्दी कुमकुम के गिफ्ट भी प्रदान More »

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कांग्रेस देश तोड़ने का काम करती रही, जोड़ना शब्द उसके लिए बेईमानी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हमला बोला है औऱ कहा है कांग्रेस हमेशा देश को तोड़ने का काम करती रही है। उसके लिए जोडऩा शब्द बेईमानी होगा। राहुल गांधी के मुंह बंद और कान खुले रखने वाले बयान पर कहा कि यह कांग्रेस का चरित्र है, हमेशा मुंह बंद रखना औऱ कान खुले जरूर रखना लेकिन उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना।

राहुल ने निजीकरण पर हमला बोला, युवाओं के सपने आज के हिंदुस्तान में पूरा नहीं सकते

भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में पहुंचने के पहले दिन राहुल गांधी ने निजीकरण पर हमला बोला। बोला कि तीन-चार अरबपतियों के हाथ में हिंदुस्तान है। आज के युवा सपने इंजीनियर-डॉक्टर बनना चाहते हैं लेकिन आज के समय में उनका सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्हें शिक्षा में लाखों-करोड़ रुपए की जरूरत होती है जो उसके माता-पिता नहीं दे सकते तो वह बेरोजगार होकर मजदूरी करेगा।

बैतूल के पास पैसेंजर ट्रेन में आग लगी, दो बोगी जली

मध्य प्रदेश में बैतूल-छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन में आज दोपहर उस समय आग लग गई जब उसे शाम को छिंदवाड़ा जाने के लिए प्लेटफार्म पर खड़ा करने की प्रक्रिया चल रही थी। इस आग में दो बोगियां पूरी तरह जल गईं और यह गनीमत रही कि दुर्घटना के समय कोई भी व्यक्ति बोगियों में नहीं था।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज से मध्य प्रदेश में शुरू, भारी सुरक्षा इंतजाम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज 77 वें दिन में प्रवेश कर रही है और इसका हिंदी भाषी राज्य मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले के बोरदली से प्रवेश हुआ है। इसमें मध्य प्रदेश के सैकड़ों पदयात्री शामिल हुए। भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच बुरहानपुर की सड़कों पर यात्रा पहुंची।

कमलनाथ ने कहा कि हमने किसी विधायक को न हरी झंडी दी न लाल झंडी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में शुरू होने की पूर्व संध्या पर बुरहानपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस के 80 विधायकों को विधानसभा चुनाव के लिए हरी झंडी दिए जाने की खबरों का खंडन किया. कमलनाथ ने कहा कि ना तो उन्होंने हरी झंडी दी है ना लाल झंडी. नाथ ने उन्हें दी गई धमकी को लेकर कहा कि वह इस तरह की धमकियों से नहीं डरते और इस संबंध में पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है.

खेत जोत रहे किसान का ट्रैक्टर जप्त करके फर्जी केस में फंसाने की कोशिश, रिश्वत लेते गिरफ्तार

विदिशा जिले में किसान राजेंद्र सिंह राजपूत अपने खेत की जुताई कर रहा था की फॉरेस्ट अमले ने उसका ट्रैक्टर जप्त कर लिया और वन विभाग की जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई करने का आरोप लगाया. बाद में एक मध्यस्थ की मदद से 60000 की रिश्वत मांगी गई तो लोकायुक्त पुलिस ने मध्यस्थ हो ₹60000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

आयकर निर्धारण के लिए पांच लाख की रिश्वत मांगी, सीबीआई ने धरदबोचा

महाराष्ट्र की बिजली के स्विच बनाने वाली एक फर्म का आयकर निर्धारण करने के लिए मध्य प्रदेश के मंदसौर के आयकर अधिकारी रामगोपाल प्रजापति ने रिश्वत की मांग की। उसने फर्म से पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी जिसकी शिकायत पर आज केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया।

मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट के नियम 15 नवंबर से लागू: शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहां है कि प्रदेश में 15 नवंबर से पेसा एक्ट के नियम लागू कर दिए गए हैं. अब ग्राम सभाओं का गठन होना प्रारंभ हो रहा है। पेसा के नियमों की जानकारी और जो हम अधिकार दे रहे हैं उसकी हमें ट्रेनिंग भी देनी पड़ेगी चाहे बस जंगल, जल, जमीन, महिला सशक्तिकरण या परंपराओं के संरक्षण के हों उसके लिए आज ट्रेनिंग आयोजित की थी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्यप्रदेश में पूरी सुरक्षा दी जाएगी: शिवराज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल से मध्यप्रदेश में शुरू होने जा रही है जिसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यात्रियों को पूरी तरह सुरक्षा प्रदान की जाएगी . मध्यप्रदेश में सबका स्वागत है. यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नृत्य करते हुए वीडियो पर उन्होंने कहा कि यह उनकी यात्रा है वहां जो करें उनका मामला है. पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंगार के दुष्कर्म के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा.

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में एमपी में चार दिन प्रियंका गांधी साथ रहेंगी

मध्य प्रदेश में राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा कल से शुरू हो रही है. इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चार दिन साथ रहेंगी. कल से भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में शुरुआत करेगी.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today