मध्य प्रदेश में Congress MLA पर नकली और Poisonous liquor कारोबार की फैक्ट्री चलवाने का आरोप

नकली और जहरीला शराब का कारोबार को एकबार फिर मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप लगा है और इस बार राज्य में शासन कर रही भाजपा ने विपक्षी दल कांग्रेस More »

जनगणना 2027 के लिए MP में तैयारियां, First चरण पूर्व Ratlam, सिवनी, Gwalior में मकान सूचीकरण व गणना का हुआ परीक्षण

भारत की जनगणना 2027 को लेकर मध्य प्रदेश में जोरशोर के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां अप्रैल 2026 से प्रथम चरण शुरू होने जा रहा है तो इसके पहले रतलाम, More »

IPS Rajendra Chaturvedi का निधन, सेवा में फूलन-मलखान surrender से लेकर विवादों से भी रहा नाता

मध्य प्रदेश में 70 ओर 80 के दशक में डकैत समस्या चरम पर थी और उसी दौरान युवा आईपीएस राजेंद्र चतुर्वेदी ने कुख्यात डाकुओं मलखान सिंह, फूलन देवी, घंसा बाबा का आत्मसमर्पण More »

खरगोन पुलिस आरआई कुत्ता प्रकरण पर इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, फिर हुआ जनहित याचिका का दुरुपयोग

जनहित याचिकाओं में छिपे गुप्त उद्देश्य का एक और मामला इंदौर हाईकोर्ट में सामने आया है जिसमें खरगोन पुलिस के रक्षित निरीक्षक यानी आरआई के कुत्ताकांड को लेकर पीड़ित नहीं अन्य व्यक्ति More »

पचमढ़ी को जोड़ने वाले बरेली-पिपरिया मार्ग का एक पुल बीच से गिरा, दोपहिया गाड़ियां सवारों सहित गिरे

मध्य प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की सड़कें और पुल धराशायी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पचमढ़ी को जोड़ने वाले रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया मार्ग के बीच बना एक पुल More »

सूखे से प्रभावित सभी किसानों को राहत दी जाएगी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए है कि प्रदेश में सूखे से प्रभावित सभी किसानों को राहत राशि दी जाए। फसल बीमा की राशि किसानों को शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ प्रदेश में सूखे की स्थिति की समीक्षा बैठक ले रहे थे।

सिंहस्थ महाकुंभ में संतों और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सिंहस्थ से संबंधित सभी निर्माण समय-सीमा में पूर्ण हो। उन्होंने कहा है कि कार्य की प्रगति की स्थानीय स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा की जाये।

विख्‍यात संगीतकार पद्मश्री रवींद्र जैन का मुंबई में निधन

मशहूर संगीतकार रवींद्र जैन का मुंबई में 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. बीते 24 घंटो से वो वेंटिलेटर पर थे.
रवींद्र जैन का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में लंबे समय से चल रहा था और आज शाम 4 बजे के आसपास उन्होनें अपनी आखिरी सांस ली.

रवींद्र जैन ने चोर मचाए शोर, गीत गाता चल, चितचोर और अखियों के झरोखों से जैसी सुपरहिट फ़िल्मों का संगीत दिया था.
रवींद्र जैन को इसी साल भारत सरकार की ओर से पद्मश्री पुरस्कार दिया गया था.
साल 1985 में फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली के संगीत के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का फ़िल्मफ़ेयर भी मिला था.

श्रद्धांजलि

संस्‍कृति विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्‍तव एवं आयुक्‍त अजातशत्रु श्रीवास्‍तव ने विख्‍यात कलाकार, संगीतकार, गीतकार एवं गायक स्‍व रवीन्‍द्र जैन के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। जैन के निधन से सिने संगीत जगत को बड़ी गहरी क्षति हुई है जिसकी भरपायी असम्‍भव है। स्‍व रवीन्‍द्र जैन ने विगत चार दशकों में हिन्‍दी सिनेमा में अपनी बहुआयामी सांगीतिक और माधुर्यपूर्ण सक्रियता के माध्‍यम से देश दुनिया में प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त की थी। वे मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा स्‍थापित प्रतिष्ठित राष्‍ट्रीय लता मंगेशकर सम्‍मान से वर्ष 2002-03 में विभूषित भी हुए थे। मनोज श्रीवास्‍तव एवं अजातशत्रु श्रीवास्‍तव ने उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्‍त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की ईश्‍वर से प्रार्थना की है।

खरीफ का फसल बीमा अक्टूबर, रबी का नवंबर अंत तक मिल जाएगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि प्रदेश सरकार के पास अभी एक हजार करोड़ रुपए हैं जिनको जरूरत पड़ने पर पूरी तरह से किसानों के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा। दूसरे काम रोक दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को खरीफ फसल के नुकसान के फसल बीमा की राशि किसी भीी हालत में 20 अक्टूबर तक दे दी जाएगी। यही नहीं उन्हें रबी फसल के नुकसान की राशि भी नवंबर अंत तक दे दी गई। किसी भी हालत में 15 नवंबर तक सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा।
23 जिलों के 19951 गांव प्रभावित
मुख्यमंत्री ने कहा कि रबी में 23 जिलों के 19951 गांव प्रभावित हुए हैं जिनमें किसानों की फसलों को बीमारी या सूखे से हानि हुई है। 82 तहसीलों को इसीलिए सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है और किसानों के अल्पकालीन ऋणों को मध्यमकालीन ऋणों में बदला जा रहा है। उन्हें दो व तीन साल तक के लिए रियायतें दी जा रही हैं।

आयकर ने आईसेक्ट यूनिवर्सिटी सहित चार संस्थान में सर्वे किया

आईसेक्ट यूनिवर्सिटी सहित चार संस्थानों पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की और उनकी आय-व्यय के रिकॉर्ड की जांच पड़ताल कर सर्वे किया। जिन चार संस्थानों में आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की है उनमें आईसेक्ट यूनिवर्सिटी सहित उसके एक अन्य संस्थान स्कोप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, एमपी नगर के प्लाई पैलेस व प्लाई बोर्ड, मोहन कोटवानी नामक व्यक्ति की मधुर कोरियर, चंद्रभान नामक बिल्डर की ख्यालदास कंस्ट्रक्शन कंपनी शामिल हैं। जानकार सूत्र बताते हैं कि इन संस्थानों के लगभग दो दर्जन ठिकानों पर रिकॉर्ड की जांच पड़ताल की गई।

पूर्व विधायक रामप्रसाद दांगी की गाड़ी की टक्कर में दो महिलाएं घायल

मप्र के राजगढ़ जिले में कुलिखेड़ा गांव के पास पूर्व विधायक रामप्रसाद दांगी की गाड़ी ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इससे दोनों महिलाएँ घायल हो गईं। इन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन स्थानीय डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिलाओं को खिलचीपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने पूर्व विधायक के चालक राजू दांगी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

सागर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

मप्र के सागर रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी के दो डिब्बे गुरुवार की रात पटरी से उतर गए जिससे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रेल यातायात आज दोपहर तक प्रभावित रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की र ात ढाई से तीन बजे के बीच एक मालगाड़ी जिसमें सीमेंट भरी सागर से गुजर रही थी। तभी उसके दो पहिये पटरी से उतर गए और स्टेशन के प्लेटफार्मन दो पर ट्रेनों के आवागमन को रोक दिया गया। रात में ही पटरी से उतरे दो डिब्बों को मालगाड़ी से अलग कर शेष डिब्बों को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर यातायात सामान्य हो सका।

तिहाड़ जेल में दो विचाराधीन कैदी मारे गये।

दिल्ली की कड़ी सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल में कल शाम दो गुटों के बीच संघर्ष में दो विचाराधीन कैदी मारे गये। इस घटना में एक उपाधीक्षक और सात अन्य जेलकर्मी घायल हुये हैं। उन्होंने बताया कि संघर्ष में शामिल कैदियों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। झड़प का वास्तविक कारण जेल अधिकारियों की जांच के बाद ही सामने आयेगा। 

राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक के लिए पांच सौ करोड़ रुपये मंजूर

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में इंडिया गेट के पास राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक और संग्रहालय का निर्माण के लिए पांच सौ करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। नई दिल्‍ली में कैबिनेट की बैठक में कल यह फैसला किया गया। केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि स्‍वाधीनता के बाद देश सेवा में प्राण न्‍यौछावर करने वाले साढ़े 22 हजार सैनिकों की स्‍मृति में इसका निर्माण किया जायेगा।

एक डॉलर 65 रूपये 13 पैसे का बोला गया।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज सेन्‍सेक्‍स अपनी शुरूआती बढ़त बरकरार नहीं रख सका। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स में दो सौ अंक से अधिक की गिरावट आयी है। शुरूआती कारोबार में सेन्‍सेक्‍स  84 अंक की वृद्धि के साथ 27 हजार 120 पर खुला था लेकिन बाद में इसमें गिरावट आने लगी।   नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 56 अंक घटकर 8 हजार 121 पर था। अन्‍तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया 18 पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर 65 रूपये 13 पैसे का बोला गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today