जनगणना 2027 के लिए MP में तैयारियां, First चरण पूर्व Ratlam, सिवनी, Gwalior में मकान सूचीकरण व गणना का हुआ परीक्षण

भारत की जनगणना 2027 को लेकर मध्य प्रदेश में जोरशोर के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां अप्रैल 2026 से प्रथम चरण शुरू होने जा रहा है तो इसके पहले रतलाम, More »

IPS Rajendra Chaturvedi का निधन, सेवा में फूलन-मलखान surrender से लेकर विवादों से भी रहा नाता

मध्य प्रदेश में 70 ओर 80 के दशक में डकैत समस्या चरम पर थी और उसी दौरान युवा आईपीएस राजेंद्र चतुर्वेदी ने कुख्यात डाकुओं मलखान सिंह, फूलन देवी, घंसा बाबा का आत्मसमर्पण More »

खरगोन पुलिस आरआई कुत्ता प्रकरण पर इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, फिर हुआ जनहित याचिका का दुरुपयोग

जनहित याचिकाओं में छिपे गुप्त उद्देश्य का एक और मामला इंदौर हाईकोर्ट में सामने आया है जिसमें खरगोन पुलिस के रक्षित निरीक्षक यानी आरआई के कुत्ताकांड को लेकर पीड़ित नहीं अन्य व्यक्ति More »

पचमढ़ी को जोड़ने वाले बरेली-पिपरिया मार्ग का एक पुल बीच से गिरा, दोपहिया गाड़ियां सवारों सहित गिरे

मध्य प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की सड़कें और पुल धराशायी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पचमढ़ी को जोड़ने वाले रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया मार्ग के बीच बना एक पुल More »

फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष पर छात्र से मारपीट का आरोप, इस्तीफे की मांग, नेम प्लेट पर कालिख पोती

मध्य प्रदेश के फार्मेसी कांउसिल के अध्यक्ष संजय जैन पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक छात्र के साथ मारपीट की जिसके खिलाफ एनएसयूआई ने उनके इस्तीफे मांग को लेकर आंदोलन किया। More »

सिंहस्थ के लिये केन्द्र से माँगे 260.57 करोड़

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर उज्जैन में अगले साल होने वाले सिंहस्थ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संबंधी 13 परियोजना के लिये 260.57 करोड़ उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

एक डॉलर 65 रूपये 9 पैसे का बोला गया।

बम्‍बई शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आज सेंसेक्‍स में 133 अंक की गिरावट आई। लेकिन बाद में इसमें उतार चढ़ाव हुआ अब से कुछ देर पहले ये——-36—अंक की गिरावट के साथ—–26——हजार—809——पर था। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी–13——अंक गिरकर—-8—-हजार—-117—-पर आ गया।

थोक मुद्रास्‍फीति की दर में सितंबर में मामूली वृद्धि हुई।

थोक मुद्रास्‍फीति की दर में सितंबर में मामूली वृद्धि हुई। यह शून्‍य से चार दशमलव पांच चार प्रतिशत नीचे रही। अगस्‍त में यह चार दशमलव नौ पांच प्रतिशत थी। पिछले नवंबर से ही थोक मुद्रास्‍फीति में गिरावट का रूख है। पिछले वर्ष सितंबर में मंहगाई की दर दो दशमलव तीन आठ प्रतिशत थी।

कोयला घोटाले में पूर्व कोयला सचिव के खिलाफ आरोप तय

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई की विशेष अदालत ने कोयला घोटाले में पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्‍ता और पांच अन्‍य के खिलाफ आज आरोप तय कर दिये। यह मामला मध्‍य प्रदेश में एक कंपनी को कोयला खंड आवंटन में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है।

गोविंद गोयल ने सिर मुंडाने के बाद अब कांग्रेस के झंडे पार्टी नेताओं को बांटे

भोपाल शहर में कांग्रेस राजनीति मंे आंतरिक नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है, लेकिन अंसतुष्ट नेता खुलकर यह बात कहने से अभी बच रहे हैं। वे यही कह रहे हैं कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को वे पार्टी के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री गोविंद गोयल इस बीड़े को उठाकर चल रहे हैं। गोयल के खिलाफ आज पीसीसी के सामने कुछ कांग्रेसी नेताओं ने पुतला दहन भी किया।

कांग्रेस नेता गोविंद गोयल को पीसीसी की नवगठित कमेटी में शामिल नहीं किया गया है और इसको लेकर वे नाराज तो हैं लेकिन खुलकर बोल नहीं रहे हैं। उन्होंने गांधी जयंती के दिन से अपने तरीके से असंतोष को दिखाया लेकिन नाराजगी होने की बात से इनकार करते रहे। मुंडन कराया, पीसीसी के सामने तंबू लगाकर चरखा चलाया और मौन रखा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने वहां पहुंचकर भाषण दिया और यह जाहिर करने की कोशिश की कि उनकी सहमति से तंबू लगाया गया है और प्रोग्राम चल रहा है। मगर आज कांग्रेस के झंडे वरिष्ठ नेताओं को सौंपने पर यह नाराजगी छिपी नहीं रही लेकिन फिर गोयल यही कहते रहे कि वे कांग्रेस नेताओं को यह संदेश देना चाह रहे हैं कि कांग्रेसी को अपने घर पर पार्टी का झंडा फहराकर अपने समर्पण को दिखाना चाहिए। वे अपनी पत्नी के श्राद्ध में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान से लेकर महापौर आलोक शर्मा की घर पर आवभगत करते हैं तो भी वे नहीं स्वीकारते कि पार्टी से नाराजगी के चलते बीजेपी नेताओं से संपर्क में हैं। गोयल आखिर क्यों खुलकर यह नहीं कह रहे कि वे पीसीसी से बाहर किए जाने से नाखुश हैं? यह सवाल आम कांग्रेस नेता ही नहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता के दिमाग में भी कौंध रहा है।

मासूम बच्चों के साथ मां कुएं में छलांग लगाकर खुदकुशी की

बैतूल जिले के मुलताई के पास चौथिया गांव में एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। कुछ देर बाद परिवार के मुखिया ने उनके शवों को देखने के बाद गांववालों व पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक ग्राम चौथिया की संतोषी नामक महिला ने आज सुबह छह साल की विशाखा और चार के बेटे अजय के साथ खुदकुशी कर ली। संतोषी का पति मनीराम कुछ देर बाद मवेशियों को चराने निकला तो उसे खेत में पत्नी और बच्चे नहीं दिखाई दिए। मनीराम को खेत के कुएं की मुंडेर के पास पत्नी की चप्पल दिखाई दी तब उसे शक हुआ। कुएं में बेटी की लाश देखने के बाद उसने ग्रामीणों व पुलिस को सूचित किया। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

इंदौर में सड़कों पर छाया क्रिकेट का जुनून

इंदौर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वन डे मैच के कारण सड़कों पर लोगों में जुनून दिखाई दिया। एक युवक तो अपने आधे शरीर पर तिरंगे के तीनों रंगों को पुतवाकर हाथ में भारतीय ध्वज लेकर धूमता रहा। उसकी तस्वीरें कैमरे में कैद करने के लिए फोटोग्राफर ही नहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कैमरामेन भी यहां वहां भागते रहे। इसी तरह भारतीय तिरंगे के तीन रंगों वाली पगड़ी पहनकर एक ग्रुप के सात-आठ युवक भी स्टेडियम के बाहर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। खेल देखने पहुंचे लोगों को प्रवेश के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी और पास व टिकट होने पर भी लंबी कतार में इंतजार करना पड़ा। स्टेडियम के बाहर काफी लोग अंतिम समय तक टिकट के लिए यहां वहां दौड़ते रहे। मोबाइल फोनों पर लोग अपने अपने संपर्कों से बातचीत कर कोई व्यवस्था के लिए बातें करते रहे। भीतर स्टेडियम में भी टॉस होने के पहले तक टीम के अलावा अन्य पुराने क्रिकेट चेहरों को मैदान पर देखकर लोगों का शोर कभी तेज तो कभी सुर में सुनाई देता रहा।

यह देश के धर्म निरपेक्ष मूल्‍यों पर धब्‍बा।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेकैंया नायडू ने श्री सुधीन्द्र कुलकर्णी पर मुंबई में काली स्‍याही फेंकने, दादरी घटना और एम. एम. कलबुर्गी की हत्या की निंदा करते हुए कहा है कि ये हमारे देश के धर्म निरपेक्ष मूल्‍यों पर एक धब्‍बा है। उन्‍होंने कहा कि संबंधित राज्‍य सरकारों को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करनी चाहिए। श्री नायडू ने कहा कि ऐसी घटनाओं को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

श्रीलंका की नौसेना ने रामेश्‍वरम से 24 मछुआरों को गिरफ्तार किया है

श्रीलंका की नौसेना ने कल देर रात कच्‍चाथिवू द्वीप के निकट समुद्र से रामेश्‍वरम के 24मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी चार नौकाएं कब्‍जे में ले ली हैं। थनकाचिमादोम और पम्‍बन के ये मछुआरे पांच सौ नौकाओं में कल मछली पकड़ने समुद्र में गए थे। तमिल मछुआरों की समस्‍याओं का कहीं कोई अंत नहीं है। अंतर्राष्‍ट्रीय समुद्री सीमा पर वे श्रीलंका की नौसेना का सामना कर रहे हैं। श्रीलंका की नौसेना ने रामेश्‍वरम से 24 मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी चार नौकाएं कब्‍जे में ले ली हैं। रामेश्‍वरमथनकाचिमादम और पम्‍बन के ये मछुआरे पांच सौ नौकाओं में कल मछली पकड़ने समुद्र में गए थे। श्रीलंका नौसेना ने कच्‍चातिवु द्वीप के निकट पीछा कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। 

सेन्‍सेक्‍स में दोपहर के कारोबार में गिरावट।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज सेंसेक्‍स में शुरूआती कारोबार से ही गिरावट का दौर रहा। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स 86 अंक की गिरावट के साथ 26 हजार 817 पर आ गया। अब से कुछ देर पहले यह 132 अंक की गिरावट के साथ 26 हजार 770 पर आ गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today