मध्य प्रदेश में Congress MLA पर नकली और Poisonous liquor कारोबार की फैक्ट्री चलवाने का आरोप

नकली और जहरीला शराब का कारोबार को एकबार फिर मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप लगा है और इस बार राज्य में शासन कर रही भाजपा ने विपक्षी दल कांग्रेस More »

जनगणना 2027 के लिए MP में तैयारियां, First चरण पूर्व Ratlam, सिवनी, Gwalior में मकान सूचीकरण व गणना का हुआ परीक्षण

भारत की जनगणना 2027 को लेकर मध्य प्रदेश में जोरशोर के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां अप्रैल 2026 से प्रथम चरण शुरू होने जा रहा है तो इसके पहले रतलाम, More »

IPS Rajendra Chaturvedi का निधन, सेवा में फूलन-मलखान surrender से लेकर विवादों से भी रहा नाता

मध्य प्रदेश में 70 ओर 80 के दशक में डकैत समस्या चरम पर थी और उसी दौरान युवा आईपीएस राजेंद्र चतुर्वेदी ने कुख्यात डाकुओं मलखान सिंह, फूलन देवी, घंसा बाबा का आत्मसमर्पण More »

खरगोन पुलिस आरआई कुत्ता प्रकरण पर इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, फिर हुआ जनहित याचिका का दुरुपयोग

जनहित याचिकाओं में छिपे गुप्त उद्देश्य का एक और मामला इंदौर हाईकोर्ट में सामने आया है जिसमें खरगोन पुलिस के रक्षित निरीक्षक यानी आरआई के कुत्ताकांड को लेकर पीड़ित नहीं अन्य व्यक्ति More »

पचमढ़ी को जोड़ने वाले बरेली-पिपरिया मार्ग का एक पुल बीच से गिरा, दोपहिया गाड़ियां सवारों सहित गिरे

मध्य प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की सड़कें और पुल धराशायी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पचमढ़ी को जोड़ने वाले रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया मार्ग के बीच बना एक पुल More »

गैर-राजपत्रित पदों के लिए साक्षात्‍कार नहीं लिया जाएगा।

अगले वर्ष पहली जनवरी से ग्रुप-बी के गैर-राजपत्रित पदों के अलावा ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के पदों के लिए साक्षात्‍कार नहीं लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में बताया कि इसके लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।

दक्षिण अफ्रीका के नाम भारत को सर्वाधिक रन का टारगेट देने का रिकॉर्ड

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज दक्षिण अफ्रीका ने वन डे मैचों में 439 रनों का टारगेट देकर भारतीय टीम के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया है। इतना बड़ा टारगेट भारत को अब तक किसी भी क्रिकेट टीम ने नहीं दिया है। इसके पहले श्रीलंका ने भारत को 412 रनों का टारगेट दिया था। दक्षिण अफ्रीका के डी कॉक, डू प्लेसिस और डिवीलियर्स के तीन शतकों के सहारे टीम ने यह विशाल स्कोर खड़ा किया।

इंदौर के हुकुम सोनी मध्यप्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

रतलाम में आज मध्यप्रदेश  के सर्राफा व्यापारियों की संस्था प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के चुनाव हुए जिसमें इंदौर के सर्राफा व्यापारी रमेश सोनी को अध्यक्ष घोषित किया  गया। हुकुम सोनी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। शेष सभी पदाधिकारी भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।

सर्राफा व्यापारी की हत्या मुंह में कागज ठूंसकर की गई

सागर जिले के मंडी बामौरा में सर्राफा व्यापारी रमेश सोनी की शुक्रवार की रात हुई हत्या मुंह में कागज ठूंसकर की गई। इससे रमेश का दम घुटा और उनकी मौत हो गई । यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।

सर्राफा व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस को फिलहाल पूरा शक उनके नौकर पर है जिसे उन्होंने छह महीने पहले काम पर रखा था। सागर का सोहित नाम का यह कारीगर घटना के बाद से ही लापता है। उसे रमेश सोनी की दुकान के आसपास के लोगों ने शुक्रवार की रात दुकान बंद करते हुए अंतिम बार देखा था और शनिवार की सुबह से ही वह लापता है।

दिग्विजय सिंह ने दीपावली के बाद का समय मांगा

एजुकेशनल ग्रुप आरकेडीएफ को फायदा पहुंचाने के एक मामले में अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) में बयान दर्ज कराना है जिसके लिए उन्होंने ईओडब्ल्यू से दीपावली के बाद की कोई तारीख देने को कहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को ईओडब्ल्यू ने 26 अक्टूबर को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था लेकिन इस दिन वे नहीं आ पा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने ईओडब्ल्यू के अधिकारियों को पत्र भी लिखा है।

अफसरों ने गांवों में लगाई चौपाल, किसानों के दुख दर्द सुने

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश प र आज से प्रदेश के आला अफसर गांव-गांव पहुंचकर किसानों के दुख दर्दों को सुन रहे हैं। उनकी समस्याओं और परेशानियों को समझने के बाद राज्य सरकार उसके हिसाब से किसानों को राहत देने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।
राजधानी भोपाल के तारासेवनिया के पास भुगनिया गांव में अपर मुख्य सचिव गृह बीपी सिंह पहुंचे। उस गांव के ही नहीं आसपास ग्रामों के किसान भी वहां जमा हुए थे। सिंह ने उनकी समस्याओं को सुनने के बाद आश्वास्त किया कि सरकार उनके साथ है। जल्द ही उनको राहत उपलब्ध कराई जाएगी। अपर मुख्य सचिव व एपीसी पीसी मीना भी हरदा जिले के सिंगौन गांव में पहुंचे और वे गांव में किसानों के साथ जमीन पर ही बैठ गए। वहीं चौपाल लगाते हुए किसानों से चर्चा की और उनकी फसल की स्थिति के बारे में पूछा। बताया कि कम पानी वाली फसलों को भी लें जिससे भविष्य में नुकसान की संभावना कम हो।
डीजीपी सुरेंद्र सिंह राजगढ़ जिले के कुरावर के पास मानपुरा गांव में पहुंचे और वहां से वे बैरसिया गांव गए। दोनों स्थानों पर उन्होंने जनचौपाल लगाई। किसानों से उनकी परेशानियों को जाना। गुना में उर्मिल और नीलम ने आरोन के भदौर व मधुसूदनगढ़ में किसानों के साथ जनचौपाल लगाई। प्रमुख सचिव एसएन मिश्रा ने सेंधवा में किसानों के दुखों को सुना और उन्हें ढांढस बांधा कि जल्द ही उन्हें सरकार सहायता उपलब्ध कराएगी।
एडीजी पीएस फलणीकर लालबर्रा की चिल्लोद ग्राम पंचायत में जनचौपाल लेने पहुंचे। वहीं आईएएस अधिकारी सीमा शर्मा नरसिंहपुर के साईंखेड़ा के पास पीपरपानी में जनचौपाल लेने पहुंची।

बंगलादेश में देसी बम के विस्‍फोट में करीब 80 घायल हुए हैं।

बंगलादेश में पुराने ढाका में हुसैनी डालन के सामने आज सुबह हुए देसी बम के विस्‍फोट में एक व्‍यक्ति की मौत हो गयी और करीब 80 घायल हुए हैं। ये पहला मौका है जब शिया समुदाय पर ये हमला हुआ है।

अशूरा-ए-मुहर्रम के मौके पर आज देश के विभिन्न हिस्सों में ताज़िए निकाले जा रहे हैं

अशूरा-ए-मुहर्रम के मौके पर आज देश के विभिन्न हिस्सों में ताज़िए निकाले जा रहे हैं और मातम मनाया जा रहा है।जम्‍मू-कश्‍मीर में मुहर्रम के दसवें दिन के जुलूसों को ध्‍यान में रखते हुए श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों में अधिकारियों ने प्रतिबंध लगाया है। शिया समुदाय के लोग हजरत मुहम्‍मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर मातम मना रहे है। मध्‍य कश्‍मीर क्षेत्रमध्‍य

पाकिस्‍तान ने जम्‍मू कश्‍मीर के सांबा सेक्‍टर में संघर्षविराम का उल्‍लंघन किया।

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने जम्‍मू कश्‍मीर में कल रात अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट सांबा सेक्टर के रिहायशी इलाकों में भारतीय ठिकानों पर बिना कारण भारी गोलाबारी की और गोले बरसाये। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई और चार घायल हो गए। सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। आज तड़के तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही।

सहिष्णुता धर्म का मूल आधार

 सिंहस्थ-2016 के पूर्व इंदौर में शुरू हुए तीन दिवसीय धर्म और आध्यात्मिक वैश्विक समागम में लोक सभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि सहिष्णुता धर्म का मूल आधार है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उपासना पद्धति अलग-अलग होने के बावजूद सभी धर्म का मूल आधार मानव तथा जीव कल्याण और एकता है। भूटान के विदेश मंत्री श्री लोम्को दोम्चो दोर्जी ने कहा हिन्दुइज्म कई धर्मों का मूल आधार है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह श्री सुरेश भैय्याजी जोशी ने कहा कि परस्पर सहयोग की भावना से आपसी संघर्ष समाप्त हो जाते हैं। समागम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुमित्रा महाजन थीं। अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की। समारोह में महाबोधि सोयायटी श्रीलंका के अध्यक्ष श्री बनागला उपातिस्सा नायक थैरो विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today