मध्य प्रदेश में Congress MLA पर नकली और Poisonous liquor कारोबार की फैक्ट्री चलवाने का आरोप

नकली और जहरीला शराब का कारोबार को एकबार फिर मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप लगा है और इस बार राज्य में शासन कर रही भाजपा ने विपक्षी दल कांग्रेस More »

जनगणना 2027 के लिए MP में तैयारियां, First चरण पूर्व Ratlam, सिवनी, Gwalior में मकान सूचीकरण व गणना का हुआ परीक्षण

भारत की जनगणना 2027 को लेकर मध्य प्रदेश में जोरशोर के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां अप्रैल 2026 से प्रथम चरण शुरू होने जा रहा है तो इसके पहले रतलाम, More »

IPS Rajendra Chaturvedi का निधन, सेवा में फूलन-मलखान surrender से लेकर विवादों से भी रहा नाता

मध्य प्रदेश में 70 ओर 80 के दशक में डकैत समस्या चरम पर थी और उसी दौरान युवा आईपीएस राजेंद्र चतुर्वेदी ने कुख्यात डाकुओं मलखान सिंह, फूलन देवी, घंसा बाबा का आत्मसमर्पण More »

खरगोन पुलिस आरआई कुत्ता प्रकरण पर इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, फिर हुआ जनहित याचिका का दुरुपयोग

जनहित याचिकाओं में छिपे गुप्त उद्देश्य का एक और मामला इंदौर हाईकोर्ट में सामने आया है जिसमें खरगोन पुलिस के रक्षित निरीक्षक यानी आरआई के कुत्ताकांड को लेकर पीड़ित नहीं अन्य व्यक्ति More »

पचमढ़ी को जोड़ने वाले बरेली-पिपरिया मार्ग का एक पुल बीच से गिरा, दोपहिया गाड़ियां सवारों सहित गिरे

मध्य प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की सड़कें और पुल धराशायी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पचमढ़ी को जोड़ने वाले रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया मार्ग के बीच बना एक पुल More »

त्‍सुनामी की चेतावनी देने की सायरन प्रणाली का आज मुम्‍बई में सफल परीक्षण।

त्‍सुनामी की चेतावनी देने के पहले सायरन प्रणाली का आज मुंबई में सफल परीक्षण किया गया। दक्षिण मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक मुख्‍यालय के पीछे आईएनएस आंग्रे के नजदीक12 बजे से 12 बजकर दस मिनट तक सायरन बजाया गया। यह प्रणाली पश्चिमी नौसेना कमान के मौसम कार्यालय में लगाई गई है। इसे भारत सरकार के पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय के स्‍वायत्‍त संगठन भारतीय राष्‍ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्‍द्र ने स्‍थापित किया है।

उत्‍तरप्रदेश में राज्‍यपाल रामनाइक की कड़ी आलोचना

उत्‍तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने प्रदेश के राज्‍यपाल रामनाइक की कड़ी आलोचना की है। उन्‍होंने कहा कि उनकी राजनीतिक सक्रियता और बयानों को देखते हुए उन्‍हें केन्‍द्र में मंत्री बना देना चाहिए। राज्‍यपाल का पद संवैधानिक होता है और इसकी गरिमा बनाए रखी जानी चाहिए। लखनऊ में श्री रामगोपाल ने कहा कि श्री नाइक प्रदेश में कानून और व्‍यवस्‍था सहित अनेक मुद्दों पर बयान देते रहते हैं।

दुष्‍कर्म करने वालों को बधिया करने का सुझाव दिया है।

मद्रास उच्‍च न्‍यायालय ने बच्‍चों के साथ दुष्‍कर्म करने वालों को बधिया करने का सुझाव दिया है। न्‍यायालय का कहना है कि वर्तमान कानून ऐसे अपराधियों से असरदार ढंग से नहीं निपट पा रहा है। न्‍यायमूर्ति एन0 किरूबकरन ने अपने आदेश में कहा कि  हाल में देश में बच्‍चों के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटनाओं की सूचना मिलने पर न्‍यायपालिका हाथ बांधे चुपचाप बैठी नहीं रह सकती।

मूक-बधिर युवती गीता वर्षों बाद पाकिस्‍तान से दिल्‍ली पहुंची।

करीब 10 साल पहले अनजाने में पाकिस्‍तान पहुंची मूक-बधिर भारतीय युवती गीता पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइन्‍स के विमान से आज दिल्‍ली पहुंची। गीता के साथ ईधि फाउंडेशन के सदस्‍य भी आये हैं।

नई दिल्‍ली के लिए रवाना होने से पहले गीता ने अपने पालन-पोषण के लिए पाकिस्‍तान के लोगों का आभार व्‍यक्‍त किया। ईधि फाउंडेशन सोशल मीडिया पर गीता के संपर्क में रहेगी और उससे मुलाकात भी कर सकती है।     

मुख्य सचिव डिसा ने पिपरिया तो गौर ने रायसेन में लगाई चौपाल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर 25 अक्टूबर से आला अफसरों और प्रभारी मंत्रियों के गांव-गांव में चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को जानने व दुख-दर्द को जानने का प्रयास किया।

अफ्रीका से हार पर मंच से झलका सुरेश रैना का दुख

रैना आज गुमसुम और दुखी दिखाई दिए। इसकी वजह उन्होंने खुद ही मंच पर अपने संक्षिप्त भाषण मेें भी बयां कर दी। रैना ने कहा कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली हार से वे काफी दुखी हैं।

किसानों को सूखे के संकट से उबारने के हर-संभव प्रयास होंगे

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि सरकार हरसंभव प्रयास कर किसानों को सूखे के इस संकट से उबार लेगी। उनसे कर्ज की वसूली नहीं होगी और ब्याज की राशि भी सरकार देगी। श्री चौहान ने निर्देश दिये कि फसलों का सर्वे पूरी संवेदनशीलता और सजगता के साथ किया जाये। श्री चौहान आज कटनी जिले के ग्राम मेहगवाँ और कांटी में प्रभावित फसलों का जायजा लेने के बाद किसानों से चर्चा कर रहे थे।

मिजोरम के लुंगलेई जिले में बस दुर्घटना में ग्‍यारह लोगों की मौत।

मिजोरम के लुंगलेई जिले में एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 11 लोगों की मृत्‍यु हो गई और 21 अन्‍य घायल होघायल ये यात्री बस कल रात रामलईतुई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

हार्दिक पटेल को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

गुजरात में, अहमदाबाद की एक अदालत ने पटेल आरक्षण के लिए आंदोलन करने वाले हार्दिक पटेल को राजद्रोह और व्‍यवस्‍था के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में आज सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के 22 वर्षीय नेता हार्दिक पटेल को कल रात दंडाधिकारी के आवास पर पेश किया गया।

श्री मोदी ने आरजेडी को राष्‍ट्रीय जादू टोना दल का नाम दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद दोनों पर लोकतंत्र के अपमान का आरोप लगाया है। आज बिहार में छपरा के मढौरा में एक चुनावी सभा में उन्‍होंने कहा कि पिछले बीस वर्ष में बड़े भाई और छोटे भाई ने बिहार को तबाह कर दिया है और राज्‍य की आर्थिक वृद्धि पटरी से उतर गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री लालू और श्री नीतीश बिहार की जनता के सपनों को और अधिक नहीं कुचल सकते क्‍योंकि अब राज्‍य की जनता जाग चुकी है। श्री मोदी ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्‍य विकास है और बिहार को इसकी सख्‍त जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि विकास ही वह मंत्र है, जिससे राज्‍य की सभी समस्‍याओं का हल हो सकता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today