मध्य प्रदेश में Congress MLA पर नकली और Poisonous liquor कारोबार की फैक्ट्री चलवाने का आरोप

नकली और जहरीला शराब का कारोबार को एकबार फिर मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप लगा है और इस बार राज्य में शासन कर रही भाजपा ने विपक्षी दल कांग्रेस More »

जनगणना 2027 के लिए MP में तैयारियां, First चरण पूर्व Ratlam, सिवनी, Gwalior में मकान सूचीकरण व गणना का हुआ परीक्षण

भारत की जनगणना 2027 को लेकर मध्य प्रदेश में जोरशोर के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां अप्रैल 2026 से प्रथम चरण शुरू होने जा रहा है तो इसके पहले रतलाम, More »

IPS Rajendra Chaturvedi का निधन, सेवा में फूलन-मलखान surrender से लेकर विवादों से भी रहा नाता

मध्य प्रदेश में 70 ओर 80 के दशक में डकैत समस्या चरम पर थी और उसी दौरान युवा आईपीएस राजेंद्र चतुर्वेदी ने कुख्यात डाकुओं मलखान सिंह, फूलन देवी, घंसा बाबा का आत्मसमर्पण More »

खरगोन पुलिस आरआई कुत्ता प्रकरण पर इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, फिर हुआ जनहित याचिका का दुरुपयोग

जनहित याचिकाओं में छिपे गुप्त उद्देश्य का एक और मामला इंदौर हाईकोर्ट में सामने आया है जिसमें खरगोन पुलिस के रक्षित निरीक्षक यानी आरआई के कुत्ताकांड को लेकर पीड़ित नहीं अन्य व्यक्ति More »

पचमढ़ी को जोड़ने वाले बरेली-पिपरिया मार्ग का एक पुल बीच से गिरा, दोपहिया गाड़ियां सवारों सहित गिरे

मध्य प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की सड़कें और पुल धराशायी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पचमढ़ी को जोड़ने वाले रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया मार्ग के बीच बना एक पुल More »

दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले में आरोपी ड्राइवर को मृत्‍युदंड की सजा

मुंबई की एक अदालत ने आज टाटा कंसलटेंसी सर्विसि‍स टी.सी.एस. की एक महिला कर्मचारी से दुष्‍कर्म और उसकी हत्‍या के मामले को जघन्‍यतम अपराध बताते हुए मुख्‍य आरोपी ड्राइवर चन्‍द्रभान सनप को मृत्‍युदंड की सजा सुनाई। एक विशेष महिला अदालत ने 27 अक्‍टूबर को मामले की अंतिम सुनवाई में 29 वर्षीय ड्राइवर को आंध्रप्रदेश की महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर एस्‍थर अनुहया की पिछले वर्ष उपनगरीय कुर्ला इलाके में दुष्‍कर्म और हत्‍या का दोषी करार दिया था।

भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति सर्वोच्च : सिया बिना राम अधूरे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारतीय संस्कृति और संस्कार में मातृ-शक्ति सर्वोच्च है। धन, ज्ञान और बल तीनों शक्ति मातृशक्ति में अंतर्निहित है। सिया-राम, गौरी-शंकर, राधा-कृष्ण के बिना अधूरे हैं। श्री चौहान आज यहाँ स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2015 के पुरस्कार वितरित कर रहे थे। कार्यक्रम में बाबा रामदेव, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह, ऊर्जा, खनिज एवं जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन भी मौजूद थे।

सरकारी कर्मचारी एक दिन की तनख्वाह सूखा राहत में देंगे

लिपिक वर्गीय सरकारी कर्मचारियों ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन समारोह में सूखा राहत मे एक दिन का वेतन देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि सरकार किसानों की परेशानियों को समझती है। इसके लिए सरकार बाजार से रूपए उधार लेकर व्यवस्था कर रही है क्योंकि सूखा राहत के लिए कम से कम 10 हजार करोड़ रुपए चाहिए।

करौंद क्षेत्र में एक बाघ के पकड़ने जाने के बाद दूसरा बाघ दहाड़

पुराने भोपाल में गुरुवार और शुक्रवार की रात करौंद क्षेत्र स्थित मृदा विज्ञान संस्थान परिसर में एक टाइगर की दहाड़ सुनाई दी। जबकि यहां से गुरुवार को दोपहर में एक टाइगर भारतीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान से पकड़ा जा चुका है जिसे पन्न्ा के टाइगर रिजर्व सेंचुरी में छोड़ दिया गया है।
पुराने शहर के करौंद इलाके में मृदा विज्ञान संस्थान के एक गार्ड ने रात को कुछ कुत्तों को भौंकते देखा तो उन्हें शांत करने के लिए वह चिल्लाया। कुत्ते तो वहां से चले गए लेकिन उन्हें भगाने के लिए लगाई गई आवाज को सुनने के बाद एक जंगली जानवर ने ऐसी दहाड़ लगाई कि गार्ड घबरा गया। उसने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया और वहां से वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे तो उन्हें भी दो जंगली जानवरों के पगमार्क मिले। उन्होंने इसके बाद संस्थान की झाड़ियों व घास में शाम तक तलाशी ली मगर जंगली जानवर होने की आहट या चिन्ह उन्हें वहां नहीं मिले।

सिपाही सहित तीन की हत्या करने वाले सिमी सरगना अबू फैजल दोषी करार

अदालत ने स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के सरगना अबू फैजल को हत्या. षड़यंत्र करने, अवैधानिक कृत्य करने और आर्म्स एक्ट का दोषी करार दिया है। उसके एक अन्य साथी को आर्म्स एकट का दोषी माना है। जिला अदालत शनिवार को दोनों आरोपियों को सजा सुनाएगी।
भोपाल जिला अदालत में विशेष न्यायाधीश बीएस भदौरिया की कोर्ट में आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से खंडवा में सिमी के अबू फैजल व उसके साथियों द्वारा पुलिस मुठभेड़ में सिपाही सीताराम यादव सहित तीन लोगों की हत्या करने के मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई में जमानत पर छुटे मेहताब भी अदालत पहुंचा। मामले मंे अबू फैजल को हत्या, षड़यंत्र, अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त होने तथा आर्म्स एक्ट का दोषी होने के आदेश किए गए तो मेहताव को केवल आर्म्स एक्ट का दोषी करार दिया गया। मेहताब को दोषी करार दिए जाने के बाद हिरासत में लेकर जेल भेजने के आदेश किए गए। इस मामले में तीन आरोपी भी अभी भी फरार हैं। अबू फैजल और मेहताब को शनिवार को सजा सुनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा डेढ़ सौ से ज्यादा अधिकारियों से अलग-अलग चर्चा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में अल्प वर्षा से उत्पन्न स्थिति के आकलन के लिये गुरूवार को दिन भर वरिष्ठ अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने गाँवों के भ्रमण से लौटे अधिकारियों से खेती-किसानी, रोजगार, पेयजल तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी वस्तु-स्थिति जानी। साथ ही इन्हें बेहतर बनाने के सुझाव भी लिये।

उत्‍तर प्रदेश में आठ मंत्री हटा दिए गए हैं।

उत्‍तर प्रदेश में अखिलेश यादव सरकार के एक बड़े फेरबदल में मंत्रि‍मंडल से आठ मंत्री हटा दिए गए हैं। राज्‍यपाल राम नाईक ने मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की सलाह पर जिन आठ मंत्रियों को हटाया है, उनमें पांच कैबिनेट और तीन राज्‍य स्‍तर के हैं।

वैज्ञानिक पी एम भार्गव ने अपना पद्मभूषण सम्‍मान लौटाने का फैसला किया है।

जाने माने वैज्ञानिक पी एम भार्गव ने अपना पद्मभूषण सम्‍मान लौटाने का फैसला किया है। उन्‍होंने बौद्धिक और तार्किक क्षमता पर प्रहार के खिलाफ यह निर्णय लिया है। उन्‍होंने कहा कि देश में असहमति की गुंजाइश घटती जा रही है। श्री भार्गव हैदराबाद के विख्‍यात अनुसंधान संस्‍थान सेंटर फॉर सेल्‍यूलर एंड मोलिक्‍यूलर बॉयोलोजी के संस्‍थापक निदेशक हैं। विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्‍हें 1986 में पद्मभूषण से अलंकृत किया गया था। श्री भार्गव साहित्यिक सम्‍मान लौटा रहे लेखकों के समूह में शामिल होने वाले पहले वैज्ञानिक हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए प्रचार तेज़।

बिहार में चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार चरम पर है। इस चरण का प्रचार कल शाम समाप्‍त हो जायेगा। इसमें सात जिलों के 57 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पहली नवम्‍बर को वोट डाले जायेंगे। ये जिले हैं– पूर्वी और पश्चिमी चम्‍पारणसीतामढ़ीशिवहरमुजफ्फरपुर,गोपालगंज और सिवान।

डॉलर के मुकाबले रूपया 27 पैसे कमजोर।

अन्‍तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया 27 पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर 65 रूपये 20 पैसे का बोला गया। शेयर बाजार में गिरावट और महीने के अंत में आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से रूपया कमजोर हुआ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today