मध्य प्रदेश में Congress MLA पर नकली और Poisonous liquor कारोबार की फैक्ट्री चलवाने का आरोप

नकली और जहरीला शराब का कारोबार को एकबार फिर मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप लगा है और इस बार राज्य में शासन कर रही भाजपा ने विपक्षी दल कांग्रेस More »

जनगणना 2027 के लिए MP में तैयारियां, First चरण पूर्व Ratlam, सिवनी, Gwalior में मकान सूचीकरण व गणना का हुआ परीक्षण

भारत की जनगणना 2027 को लेकर मध्य प्रदेश में जोरशोर के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां अप्रैल 2026 से प्रथम चरण शुरू होने जा रहा है तो इसके पहले रतलाम, More »

IPS Rajendra Chaturvedi का निधन, सेवा में फूलन-मलखान surrender से लेकर विवादों से भी रहा नाता

मध्य प्रदेश में 70 ओर 80 के दशक में डकैत समस्या चरम पर थी और उसी दौरान युवा आईपीएस राजेंद्र चतुर्वेदी ने कुख्यात डाकुओं मलखान सिंह, फूलन देवी, घंसा बाबा का आत्मसमर्पण More »

खरगोन पुलिस आरआई कुत्ता प्रकरण पर इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, फिर हुआ जनहित याचिका का दुरुपयोग

जनहित याचिकाओं में छिपे गुप्त उद्देश्य का एक और मामला इंदौर हाईकोर्ट में सामने आया है जिसमें खरगोन पुलिस के रक्षित निरीक्षक यानी आरआई के कुत्ताकांड को लेकर पीड़ित नहीं अन्य व्यक्ति More »

पचमढ़ी को जोड़ने वाले बरेली-पिपरिया मार्ग का एक पुल बीच से गिरा, दोपहिया गाड़ियां सवारों सहित गिरे

मध्य प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की सड़कें और पुल धराशायी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पचमढ़ी को जोड़ने वाले रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया मार्ग के बीच बना एक पुल More »

हरियाणा सरकार ने अशोक खेमका के खिलाफ आरोप वापस लिये।

हरियाणा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी अशोक खेमका के खिलाफ दायर आरोप पत्र रद्द कर दिया है। श्री खेमका पर छह आरोप लगाए गए थे जिनमें रॉबर्ट वाड्रा की कम्‍पनी स्‍काईलाइट हॉस्पिटेलिटी और डीएलएफ के बीच जमीन के एक सौदे का म्‍यूटेशन रद्द करने को अधिकार क्षेत्र से बाहर की कार्रवाई बताना शामिल था। अन्‍य पांच आरोपों में गलत आदेश देना, गलत सुझाव देना, सरकार और उसकी नीति की मीडिया में आलोचना करना, पदभार देरी से लौटाना और नियमों का उल्‍लंघन करना शामिल थे। दिसम्‍बर 2013 में तत्‍कालीन कांग्रेस सरकार ने उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया था।

मालदीव में एक महीने के लिए आपातकाल घोषित।

मालदीव सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताते हुए एक महीने के लिए आपातकाल की घोषणा की है। मालदीव संविधान के अनुच्छेद 253 के तहत अब से कुछ देर पहले इसकी घोषणा की सितंबर में राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामिन की मोटरयुक्त नौका में विस्फोट की जांच के सिलसिले में पुलिस द्वारा जब्त किए गए हथियारों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

कांग्रेस का मेहदेले के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक सख्त रुख

प्रदेश के पन्ना जिले में स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की मंत्री कुसुम मेहदेले द्वारा एक बच्चे को लात मारे जाने के मामले में विपक्ष के तेवर शांत नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस जहां गुरुवार को विधानसभा के विशेष सत्र में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी मे है तो वहीं सड़क प र भी उसकी लड़ाई जारी है। आज कांग्रेस पार्षद मोनू सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेहदेले के निवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई जिसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी दी। वहीं पुलिस ने मंत्री के घर का घेराव करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के दो नेताओं को गोली मार दी।

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के दो नेताओं को कल  भडूच जिले में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। शिरीष बंगाली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रग्‍नेश मिस्‍त्री ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया।

भारत का अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव 20 नवम्‍बर को गोवा में आयोजित किया जायेगा।

भारत का अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव 20 नवम्‍बर को गोवा में आयोजित किया जायेगा। इसके लिए आज फिल्‍मों और निर्णायक मंडल की घोषणा करदी गई। सूचना और प्रसारण मंत्री अरूण जेटली ने नई दिल्‍ली में बताया कि इस बार स्‍पेन फिल्‍मोत्‍सव का प्रधान देश होगा।

इंडियन प्रीमियर लीग के मुख्‍य संचालक सुन्‍दर रामन का इस्‍तीफा।

इंडियन प्रीमियर लीग के मुख्‍य संचालक सुन्‍दर रामन ने  कल त्‍यागपत्र दे दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज उनका इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया। आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग घोटाले की जांच के दौरान न्‍यायमूर्ति लोढ़ा समिति ने सुन्‍दर रामन की भूमिका पर सवाल उठाये थे। इससे पहले जनवरी में उच्‍चतम न्‍यायालय ने कहा था कि सुन्‍दर रामन पर लगे आरोपों की जांच की जानी चाहिए।

डॉलर के मुकाबले रूपया 19 पैसे मजबूत।

अंतर बैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डालर के मुकाबले रूपया 19 पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर 65 रूपये 40 पैसे का बोला गया। बैंकों और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से रूपया मजबूत हुआ।  बम्‍बई शेयर बाजार में आज सेन्‍सेक्‍स अपनी शुरूआती बढ़त बराकरार नहीं रख सका। तीसरे पहर के कारोबार में यह -87 अंक की वृद्धि के साथ 26हजार 645 पर आ गया। आज सुबह सेन्‍सेक्‍स कल के बंद स्‍तर से 163 अंक ऊपर खुला था। पिछले छह काराबरो सत्रों में

आतंकी गुटों की मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगाया।

पाकिस्‍तान ने 2008 के मुम्‍बई आतंकी हमलों के सरगना  हाफिज सईद के जमात-उद-दावा जैसे आतंकी गुटों की मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगा दिया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र प्रतिबंधों के अंतर्गत आतंक को कुचलने के  हिस्‍से के रूप में ऐसा किया गया है। पाकिस्‍तान इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण ने अधिसूचना जारी कर सभी सेटेलाइट टीवी चैनलों और एफएम रेडियो चैनलों से लश्‍करे तैय्यबा, जमात-उद-दावा और फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर पाबंदी लगा दी है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार आज शाम समाप्‍त।

बिहार विधानसभा चुनाव में पांचवे और अंतिम चरण का प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। इस चरण में नौ जिलों में 57 विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। सभी दलों के बड़े नेता जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं।

सूखे के संकट से मुक्ति के लिये खेती का नया रोड मेप तैयार

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज खेती और किसानों को भविष्य में सूखे के संकट से बचाने और खेती को लाभदायी बनाने के उद्देश्य से कृषि के नये रोड मेप को अंतिम रूप दिया।

आज यहॉं प्रशासन अकादमी में कृषि मंथन में खेती को लाभदायी और सक्षम बनाने के लिये विभिन्न विकल्प और उपायों पर विचार कर अनुशंसा देने के लिये भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा और वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के गठित समूहों ने अपने-अपने सुझाव दिये। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन अधिकारियों ने गाँवों का दौरा कर फसलों के नुकसान और किसानों की हालत का जायजा लिया था। मैदानी अनुभव एवं कृषि विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर खेती का रोड मेप तैयार करने की अनुसंशाएँ सौंपी गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today